बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार
अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
- बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।1
- राजपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, परिवार बाल-बाल बचा; मलबे में दबा गृहस्थी का सामान, प्रशासन ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट लगातार हो रही बारिश के बीच राजपुर नगर पंचायत के अशोक नगर में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने से मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। अशोक नगर निवासी सरला देवी ने बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की छत कमजोर हो गई थी। रविवार सुबह अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने का प्रयास किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। छत गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि लेखपाल रविंद्र शुक्ला को मौके पर भेजकर मकान का निरीक्षण कराया जाएगा। लेखपाल नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।1
- बिधूना (औरैया) में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने ‘फैक्ट प्लेटफॉर्म लेजर’ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव सपा नेता गौरव रघुवंशी के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने और शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करने बिधूना पहुंच रहे हैं। सांसद के मुताबिक गौरव रघुवंशी का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का अवसर है।1
- ब्रेकिंग न्यूज औरैया औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...1
- सिकंदरा विधानसभा के सिंघरौली व बुधौली गांव में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी खबर कानपुर देहात | सिकंदरा विधानसभा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजपुर ब्लॉक के सिंघरौली एवं बुधौली गांव में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों गांवों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में दीक्षा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दीक्षा यादव ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच दोनों गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।2
- पीतमपुर डेरा में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, प्रशासन ने जेसीबी से नाली खुदवाकर कराई जल निकासी सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर डेरा गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलभराव के चलते ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर खबर शुरू एप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। रविवार को करीब साढ़े पांच बजे नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन मंगवाकर जल निकासी का कार्य शुरू कराया। जेसीबी से नाली खुदवाकर पानी के निकास की व्यवस्था कराई गई। जल निकासी होने के बाद जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। पानी निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने पर प्रशासन का आभार जताया।1
- शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।1
- डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज सहित मुँह मे पेशाब करने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज. डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज. मछली पकड़ने को लेकर विवाद, मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप; इंस्पेक्टर पर पत्रकार को ब्लॉक करने का आरोप डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर निवासी रामऔतार संखवार ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान प्रताप नगर निवासी खलील अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और नदी पर आने का कारण पूछने लगा। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना नाम रामऔतार संखवार बताया तो तीनों लोग गुस्सा हो गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। आरोप है कि खलील ने अपने दोनों साथियों से उन्हें पकड़ने को कहा। इसके बाद दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। रामऔतार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान खलील ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर रामऔतार ने डेरापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की थी वहीं डेरापुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार 1:47 बजे एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार शाम करीब छह बजे जब पत्रकार ने डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार से मामले की जानकारी लेने और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में बातचीत करने का प्रयास किया, तो इंस्पेक्टर ने सरकारी नंबर से पत्रकार के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। पत्रकार का कहना है कि मामले से संबंधित जानकारी लेने के दौरान इंस्पेक्टर ने बातचीत करने के बजाय नंबर ब्लॉक कर दिया। सीओ बोले—मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध, गहनता से जांच जारी वहीं, मामले में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोप की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।1
- कानपुर देहात में पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर फोन किया 112 नंबर पर आज दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग 11.30 बजे थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात पर कॉलर गजेन्द्र संखवार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह मूल रूप से दुदौली थाना डेरापुर के रहने वाले हैं, वह किराए के मकान में बार्ड न0 14 नेहरू नगर थाना अकबरपुर में रह रहे हैं। उनके द्वारा रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई, इस सूचना पर थाना अकबरपुर की पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी को उपचार हेतु अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पति गजेन्द्र संखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी जिनका नाम सपना उर्फ आसमा था के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरेलू विवाद के कारण आज उन्होंने रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1