logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात में पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर फोन किया 112 नंबर पर आज दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग 11.30 बजे थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात पर कॉलर गजेन्द्र संखवार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह मूल रूप से दुदौली थाना डेरापुर के रहने वाले हैं, वह किराए के मकान में बार्ड न0 14 नेहरू नगर थाना अकबरपुर में रह रहे हैं। उनके द्वारा रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई, इस सूचना पर थाना अकबरपुर की पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी को उपचार हेतु अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पति गजेन्द्र संखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी जिनका नाम सपना उर्फ आसमा था के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरेलू विवाद के कारण आज उन्होंने रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

1 hr ago
user_Bharti S
Bharti S
Local News Reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कानपुर देहात में पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर फोन किया 112 नंबर पर आज दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग 11.30 बजे थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात पर कॉलर गजेन्द्र संखवार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह मूल रूप से दुदौली थाना डेरापुर के रहने वाले हैं, वह किराए के मकान में बार्ड न0 14 नेहरू नगर थाना अकबरपुर में रह रहे हैं। उनके द्वारा रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई, इस सूचना पर थाना अकबरपुर की पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी को उपचार हेतु अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पति गजेन्द्र संखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी जिनका नाम सपना उर्फ आसमा था के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरेलू विवाद के कारण आज उन्होंने रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार बाल बाल बचे कार सवार पानी से भरे गड्ढे में चारो पहिया ऊपर हो कर पलट गई कार रसूलाबाद कानपुर देहात। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार खड्डे में जा गिरी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल कार सवारों को बाहर निकाला। किसी को चोटे नहीं आई लेकिन बड़ा हादसा टल गया। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर रविवार को तिश्ती गांव में बिल्हौर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हीरो एजेंसी के बगल में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार चालक ने बताया की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ। गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार में मौजूद उपेंद्र व दिव्यांशु पुत्र श्रीकृष्ण व एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार सवारों ने बताया कि वह बिल्हौर से आ रहे थे और भौथरी कहिंजरी के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर गड्ढे से बाहर निकल । हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लेकिन बड़ी घटना टल गई।
    2
    अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार बाल बाल बचे कार सवार
पानी से भरे गड्ढे में चारो पहिया ऊपर हो कर पलट गई कार 
रसूलाबाद कानपुर देहात। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार खड्डे में जा गिरी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल कार सवारों को बाहर निकाला। किसी को चोटे नहीं आई लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर रविवार को तिश्ती गांव में बिल्हौर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हीरो एजेंसी के बगल में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार चालक ने बताया की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ। गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार में मौजूद उपेंद्र व दिव्यांशु पुत्र श्रीकृष्ण व एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार सवारों ने बताया कि वह बिल्हौर से आ रहे थे और भौथरी कहिंजरी के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर गड्ढे से बाहर निकल । हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लेकिन बड़ी घटना टल गई।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    9 hrs ago
  • *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले* वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    1
    *लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै
*लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले*
वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश 
एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश 
वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश 
सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश 
ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश 
चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश 
जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश 
क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश 
अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश 
शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश 
जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश 
भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
    2
    बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीसचार साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के लौवा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 23 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए मुंह चिढ़ा रही है। योजना के तहत जौरवा, लौवा, लौवा का पुरवा, मल्हानपुरवा और बंजारा डेरा के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 450 कनेक्शन भी किए गए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। जानकारी के मुताबिक टंकी का निर्माण कार्य 21 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन टंकी बनकर तैयार होने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। टंकी के बाहर बाकायदा निर्माण कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर कार्य की तिथि का अंकन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि अंकित थी, जिसे बाद में सफेदी लगाकर मिटा दिया गया। इससे निर्माण कार्य और योजना की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पंप ऑपरेटर लल्लन तिवारी ने बताया कि लीकेज की समस्या के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं जल निगम के AE सहायक अभियंता अखंड सिंह ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से धनराशि नहीं आई थी, जिसके चलते ठेकेदार काम छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। वहीं जल निगम के एक्सईएन टीआर कटारिया ने बताया कि टंकी का कार्य अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और कई काम बाकी हैं। फंड की वजह से कुछ समय कार्य रुका था, लेकिन अब फंड आ गया है और जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
    1
    करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीसचार साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी,
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के लौवा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 23 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए मुंह चिढ़ा रही है। योजना के तहत जौरवा, लौवा, लौवा का पुरवा, मल्हानपुरवा और बंजारा डेरा के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 450 कनेक्शन भी किए गए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है।
जानकारी के मुताबिक टंकी का निर्माण कार्य 21 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन टंकी बनकर तैयार होने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। टंकी के बाहर बाकायदा निर्माण कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर कार्य की तिथि का अंकन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि अंकित थी, जिसे बाद में सफेदी लगाकर मिटा दिया गया। इससे निर्माण कार्य और योजना की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में पंप ऑपरेटर लल्लन तिवारी ने बताया कि लीकेज की समस्या के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं जल निगम के AE सहायक अभियंता अखंड सिंह ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से धनराशि नहीं आई थी, जिसके चलते ठेकेदार काम छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
वहीं जल निगम के एक्सईएन टीआर कटारिया ने बताया कि टंकी का कार्य अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और कई काम बाकी हैं। फंड की वजह से कुछ समय कार्य रुका था, लेकिन अब फंड आ गया है और जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं
    1
    मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर 
कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
    1
    लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा
लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भंदेमऊ में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद, बाल-बाल बचा परिवार सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक भंदेमऊ गांव निवासी अजब सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार दोपहर अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के गिरने से अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के मौसम में परिवार खुले में रहने को मजबूर है। मामले की जानकारी मिलने पर सिकंदरा उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने बताया कि स्थानीय लेखपाल मानसिंह को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
    2
    भंदेमऊ में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद, बाल-बाल बचा परिवार
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के मुताबिक भंदेमऊ गांव निवासी अजब सिंह का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार दोपहर अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के गिरने से अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के मौसम में परिवार खुले में रहने को मजबूर है। मामले की जानकारी मिलने पर सिकंदरा उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने बताया कि स्थानीय लेखपाल मानसिंह को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात में पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर फोन किया 112 नंबर पर आज दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग 11.30 बजे थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात पर कॉलर गजेन्द्र संखवार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह मूल रूप से दुदौली थाना डेरापुर के रहने वाले हैं, वह किराए के मकान में बार्ड न0 14 नेहरू नगर थाना अकबरपुर में रह रहे हैं। उनके द्वारा रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई, इस सूचना पर थाना अकबरपुर की पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी को उपचार हेतु अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पति गजेन्द्र संखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी जिनका नाम सपना उर्फ आसमा था के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरेलू विवाद के कारण आज उन्होंने रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।
    1
    कानपुर देहात में पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट  फिर फोन किया 112 नंबर पर
आज दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग 11.30 बजे थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात पर कॉलर गजेन्द्र संखवार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वह मूल रूप से दुदौली थाना डेरापुर के रहने वाले हैं, वह किराए के मकान में बार्ड न0 14 नेहरू नगर थाना अकबरपुर में रह रहे हैं। उनके द्वारा रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई, इस सूचना पर थाना अकबरपुर की पुलिस मौके पर गई और उनकी पत्नी को उपचार हेतु अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पति गजेन्द्र संखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उनके द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी जिनका नाम सपना उर्फ आसमा था के साथ कोर्ट मैरिज की थी। घरेलू विवाद के कारण आज उन्होंने रॉड मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।
    user_Bharti S
    Bharti S
    Local News Reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.