logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं

1 hr ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं
    1
    मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर ग्राम महोई के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी वैगन आर 
कानपुर देहात के मंगलपुर डेरापुर रोड पर ग्राम. महोई के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे सवार तीन लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ सभी लोग सुरक्षित हैं
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
    1
    शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित
प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र..
शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध मौत पर हिंदू रक्षा दल ने जताई नाराजगी, जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार सिकंदरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला में गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन और पुलिस से गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने तथा किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता गौशाला के गेट पर नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर काफी देर तक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। बाद में अधिकारियों ने हिंदू रक्षा दल के एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने की बात कही। वहीं, मीडिया कर्मियों को गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गौशाला में व्यवस्थाएं ठीक हैं तो मीडिया को अंदर जाकर स्थिति देखने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि गौशाला में किसी तरह की कमी या लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने शनिवार को करीब 2 बजे अधिकारियों से मामले का जल्द संज्ञान लेकर गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
    1
    सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध मौत पर हिंदू रक्षा दल ने जताई नाराजगी, जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिल्हौला गौशाला में गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार सिकंदरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला में गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन और पुलिस से गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने तथा किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसी दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता गौशाला के गेट पर नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर काफी देर तक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। बाद में अधिकारियों ने हिंदू रक्षा दल के एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने की बात कही।
वहीं, मीडिया कर्मियों को गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गौशाला में व्यवस्थाएं ठीक हैं तो मीडिया को अंदर जाकर स्थिति देखने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि गौशाला में किसी तरह की कमी या लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने शनिवार को करीब 2 बजे अधिकारियों से मामले का जल्द संज्ञान लेकर गोवंश की मौत के कारणों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खबर औरैया से शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण * शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण* *० विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा, सुभाष चौराहा* *० पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से लक्ष्य 5100 पौधों के पौधारोपण का जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 6 सितंबर-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक, औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राम आसरे गुप्ता व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    3
    खबर औरैया से शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण
* शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर हुआ पौधारोपण*     
*० विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा, सुभाष चौराहा*             
*० पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई*                                                                                                                                                                                                                                                                 समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से  लक्ष्य 5100 पौधों के पौधारोपण का जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 6 सितंबर-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक, औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ  जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा, पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राम आसरे गुप्ता व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले* वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    1
    *लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै
*लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले*
वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश 
एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश 
वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश 
सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश 
ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश 
चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश 
जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश 
क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश 
अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश 
शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश 
जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश 
भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
    1
    पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी
औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुभाष चौक पर विचित्र पहल सेवा समिति ने किया पौधारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा चलाए जा रहे 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत रविवार, 6 सितंबर 2026 को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर सफाई के बाद पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में चौक पर चांदनी, क्रोटन, सदाबहार और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए और आम लोगों को मनपसंद पौधे मुफ्त बांटे गए। पौधों की सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि सुभाष चौक औरैया का हृदय स्थल है और इसका सौंदर्यीकरण सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 5,100 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 4,890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान और पौधों का वितरण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी और राम आसरे गुप्ता सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    4
    सुभाष चौक पर विचित्र पहल सेवा समिति ने किया पौधारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे
औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा चलाए जा रहे 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत रविवार, 6 सितंबर 2026 को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर सफाई के बाद पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में चौक पर चांदनी, क्रोटन, सदाबहार और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए और आम लोगों को मनपसंद पौधे मुफ्त बांटे गए। पौधों की सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया है।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि सुभाष चौक औरैया का हृदय स्थल है और इसका सौंदर्यीकरण सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 5,100 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 4,890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान और पौधों का वितरण लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी और राम आसरे गुप्ता सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने पड़ोसी पर ई-रिक्शा से पीछे से टक्कर मारने और महिला के ऊपर ई-रिक्शा चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दत्तपुर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त को उसके पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने के बावजूद वह नहीं माने, जिस पर उसकी पत्नी इंद्रानी देवी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले राजेंद्र मौके से भाग गया। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई। बाबू सिंह का आरोप है कि अगले दिन उसकी भैंस की मौत हो गई। इस पर उसने परिजनों से आशंका जताई कि कहीं राजेंद्र ने भैंस को कुछ खिला तो नहीं दिया। आरोप है कि यह बात राजेंद्र तक पहुंच गई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। तहरीर के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे इंद्रानी देवी घूरे पर कूड़ा डालने जा रही थीं। इसी दौरान राजेंद्र ने ई-रिक्शा से उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और आरोप है कि उनके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा आगे-पीछे करके चढ़ा दिया। हादसे में इंद्रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें झींझक अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। परिजन बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दोबारा हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां 16 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने तहरीर में इस घटना में देव कुमार और कन्हैयालाल की भी साजिश होने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
दत्तपुर गाँव मे ई-रिक्शा से टक्कर मारकर महिला को कुचलने का आरोप, इलाज के दौरान मौत; गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने पड़ोसी पर ई-रिक्शा से पीछे से टक्कर मारने और महिला के ऊपर ई-रिक्शा चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दत्तपुर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त को उसके पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने के बावजूद वह नहीं माने, जिस पर उसकी पत्नी इंद्रानी देवी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले राजेंद्र मौके से भाग गया। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई।
बाबू सिंह का आरोप है कि अगले दिन उसकी भैंस की मौत हो गई। इस पर उसने परिजनों से आशंका जताई कि कहीं राजेंद्र ने भैंस को कुछ खिला तो नहीं दिया। आरोप है कि यह बात राजेंद्र तक पहुंच गई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
तहरीर के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे इंद्रानी देवी घूरे पर कूड़ा डालने जा रही थीं। इसी दौरान राजेंद्र ने ई-रिक्शा से उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और आरोप है कि उनके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा आगे-पीछे करके चढ़ा दिया। हादसे में इंद्रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें झींझक अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। परिजन बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दोबारा हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां 16 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पीड़ित ने तहरीर में इस घटना में देव कुमार और कन्हैयालाल की भी साजिश होने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.