logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीसचार साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के लौवा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 23 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए मुंह चिढ़ा रही है। योजना के तहत जौरवा, लौवा, लौवा का पुरवा, मल्हानपुरवा और बंजारा डेरा के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 450 कनेक्शन भी किए गए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। जानकारी के मुताबिक टंकी का निर्माण कार्य 21 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन टंकी बनकर तैयार होने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। टंकी के बाहर बाकायदा निर्माण कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर कार्य की तिथि का अंकन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि अंकित थी, जिसे बाद में सफेदी लगाकर मिटा दिया गया। इससे निर्माण कार्य और योजना की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पंप ऑपरेटर लल्लन तिवारी ने बताया कि लीकेज की समस्या के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं जल निगम के AE सहायक अभियंता अखंड सिंह ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से धनराशि नहीं आई थी, जिसके चलते ठेकेदार काम छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। वहीं जल निगम के एक्सईएन टीआर कटारिया ने बताया कि टंकी का कार्य अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और कई काम बाकी हैं। फंड की वजह से कुछ समय कार्य रुका था, लेकिन अब फंड आ गया है और जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी।

56 min ago
user_Journalist Sagar Bhartiy
Journalist Sagar Bhartiy
डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
56 min ago

करोड़ों की पानी टंकी बनी शोपीसचार साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के लौवा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 23 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए मुंह चिढ़ा रही है। योजना के तहत जौरवा, लौवा, लौवा का पुरवा, मल्हानपुरवा और बंजारा डेरा के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 450 कनेक्शन भी किए गए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। जानकारी के मुताबिक टंकी का निर्माण कार्य 21 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन टंकी बनकर तैयार होने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। टंकी के बाहर बाकायदा निर्माण कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर कार्य की तिथि का अंकन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि अंकित थी, जिसे बाद में सफेदी लगाकर मिटा दिया गया। इससे निर्माण कार्य और योजना की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पंप ऑपरेटर लल्लन तिवारी ने बताया कि लीकेज की समस्या के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं जल निगम के AE सहायक अभियंता अखंड सिंह ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से धनराशि नहीं आई थी, जिसके चलते ठेकेदार काम छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। वहीं जल निगम के एक्सईएन टीआर कटारिया ने बताया कि टंकी का कार्य अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और कई काम बाकी हैं। फंड की वजह से कुछ समय कार्य रुका था, लेकिन अब फंड आ गया है और जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 47 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
शनिवार को सिकंदरा तहसील में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुल 47 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै *लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले* वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    1
    *लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवै
*लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर बोले*
वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों- अखिलेश 
एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है- अखिलेश 
वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं- अखिलेश 
सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है- अखिलेश 
ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए- अखिलेश 
चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया- अखिलेश 
जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं- अखिलेश 
क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे?- अखिलेश 
अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए- अखिलेश 
शिक्षक दिवस के दिन सर्वेपल्लि राधाकृष्णन जी को याद कर रहे हैं तो यह संकल्प ले कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा करेंगे- अखिलेश 
जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं- अखिलेश 
भारतीय जनता पार्टी वही है जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया- अखिलेश।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
    1
    पौधरोपण के बारे में एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने दी जानकारी
औरैया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुभाष चौक पर विचित्र पहल सेवा समिति ने किया पौधारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा चलाए जा रहे 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत रविवार, 6 सितंबर 2026 को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर सफाई के बाद पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में चौक पर चांदनी, क्रोटन, सदाबहार और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए और आम लोगों को मनपसंद पौधे मुफ्त बांटे गए। पौधों की सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि सुभाष चौक औरैया का हृदय स्थल है और इसका सौंदर्यीकरण सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 5,100 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 4,890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान और पौधों का वितरण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी और राम आसरे गुप्ता सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    4
    सुभाष चौक पर विचित्र पहल सेवा समिति ने किया पौधारोपण, बांटे निःशुल्क पौधे
औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा चलाए जा रहे 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत रविवार, 6 सितंबर 2026 को शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक पर सफाई के बाद पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में चौक पर चांदनी, क्रोटन, सदाबहार और रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए और आम लोगों को मनपसंद पौधे मुफ्त बांटे गए। पौधों की सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया है।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि सुभाष चौक औरैया का हृदय स्थल है और इसका सौंदर्यीकरण सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 5,100 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 4,890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक यह अभियान और पौधों का वितरण लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी और राम आसरे गुप्ता सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Ursh... Shufi.. Khalik.. Miya.. Rahmatullah... 7..shala..ursh..Mubarak... Konch.. Me.. Mnayagaya... 5..9..2026... Ko.. Jere.. Sharprasti.. Jabed.. Miyan.. Shajjada.. Nshin.. Dargah.. Kalik.. Miya.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. Ba.. Md.. Anish.. Sabri.. Quddushi.. Piretrekat.. Ba.. Nfish.. Khalifa.. Ji.. Konch
    1
    Ursh... Shufi.. Khalik.. Miya.. Rahmatullah... 7..shala..ursh..Mubarak... Konch.. Me.. Mnayagaya... 5..9..2026... Ko.. Jere.. Sharprasti.. Jabed.. Miyan.. Shajjada.. Nshin.. Dargah.. Kalik.. Miya.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. Ba.. Md.. Anish.. Sabri.. Quddushi.. Piretrekat.. Ba.. Nfish.. Khalifa.. Ji.. Konch
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल
    1
    दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल 
दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अजीतमल में हुई हत्या पर खड़े किए सवाल, कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस फेल
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।
    1
    विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए।  पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। 
पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ  जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया। दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐
    1
    औरैया | दिबियापुर

💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज

पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश
औरैया | दिबियापुर
💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज
पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की।
मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया।
दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान। जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबी 2 बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्ती का सामान, हादसे में बाल-बाल बचे घर में मौजूद परिवार के लोग, इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी मकान गिरने की सूचना, पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कटरा का
    1
    जालौन

लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान। 
जालौन
लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान,
मकान गिरने से मलबे में दबी 2 बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्ती का सामान,
हादसे में बाल-बाल बचे घर में मौजूद परिवार के लोग,
इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी मकान गिरने की सूचना,
पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कटरा का
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.