logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबलपुर रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार जबलपुर के रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार 200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। लार्डगंज एवं विजय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। #जबलपुर #रानीताल #पुलिसकार्रवाई #जुआफड़ #ब्रेकिंगन्यूज #AawazNews247 #JabalpurNews #CrimeNews

10 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
ea26a812-f1a2-410e-ad6e-23a8c242c318

जबलपुर रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार जबलपुर के रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार 200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। लार्डगंज एवं विजय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। #जबलपुर #रानीताल #पुलिसकार्रवाई #जुआफड़ #ब्रेकिंगन्यूज #AawazNews247 #JabalpurNews #CrimeNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धरातल पर सड़क गायब, कागजों में निकल गए ₹2.52 लाख! मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के नाम पर पंचायत में कथित गड़बड़ी, एक ही नंबर के दो बिल से दोहरी निकासी का आरोप जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत टिकुरी में मुक्तिधाम (शांति धाम) तक सड़क निर्माण के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण के लिए ₹3.66 लाख की स्वीकृति के बावजूद मौके पर सड़क का निर्माण नजर नहीं आता, जबकि पंचायत के दस्तावेजों में ₹2.52 लाख की राशि की निकासी दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों से राशि की रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। एक ही नंबर के दो बिल, ₹1.26-₹1.26 लाख की निकासी का आरोप शिकायत में विश्वकर्मा ट्रेडर्स के नाम से भुगतान का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिल क्रमांक 941 और 0941 के माध्यम से ₹1.26 लाख-₹1.26 लाख की राशि दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि दोनों बिलों में एक ही क्रमांक का इस्तेमाल कर दोहरी निकासी की गई। वहीं बिलों में जीएसटी नंबर नहीं होने के बावजूद 5 प्रतिशत टैक्स जोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। पंचायत दर्पण और भौतिक दस्तावेजों में अंतर का आरोप ग्रामीणों ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज जानकारी और उपलब्ध भौतिक बिलों के बीच अंतर होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार संबंधित बिलों पर सरपंच और सचिव की अनिवार्य सील व हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने आठ पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य और मौके की तस्वीरें शिकायत के साथ प्रस्तुत की हैं। ग्रामीणों ने मांगी एफआईआर और राशि की रिकवरी जागरूक ग्रामीण सुरेश बर्मन, राजगोपाल तिवारी और प्रफुल्ल खरे ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दस्तावेजों और मौके की स्थिति में अंतर जांच में सही पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली की जानी चाहिए। अब सवाल यह है कि मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में से ₹2.52 लाख की निकासी किन परिस्थितियों में हुई? क्या वास्तव में काम हुआ था या कागजों पर ही निर्माण पूरा कर दिया गया? शिकायत के दस्तावेजों और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
    1
    धरातल पर सड़क गायब, कागजों में निकल गए ₹2.52 लाख!
मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के नाम पर पंचायत में कथित गड़बड़ी, एक ही नंबर के दो बिल से दोहरी निकासी का आरोप
जबलपुर। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत टिकुरी में मुक्तिधाम (शांति धाम) तक सड़क निर्माण के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण के लिए ₹3.66 लाख की स्वीकृति के बावजूद मौके पर सड़क का निर्माण नजर नहीं आता, जबकि पंचायत के दस्तावेजों में ₹2.52 लाख की राशि की निकासी दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों से राशि की रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
एक ही नंबर के दो बिल, ₹1.26-₹1.26 लाख की निकासी का आरोप
शिकायत में विश्वकर्मा ट्रेडर्स के नाम से भुगतान का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिल क्रमांक 941 और 0941 के माध्यम से ₹1.26 लाख-₹1.26 लाख की राशि दर्शाई गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि दोनों बिलों में एक ही क्रमांक का इस्तेमाल कर दोहरी निकासी की गई। वहीं बिलों में जीएसटी नंबर नहीं होने के बावजूद 5 प्रतिशत टैक्स जोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
पंचायत दर्पण और भौतिक दस्तावेजों में अंतर का आरोप
ग्रामीणों ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज जानकारी और उपलब्ध भौतिक बिलों के बीच अंतर होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार संबंधित बिलों पर सरपंच और सचिव की अनिवार्य सील व हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने आठ पन्नों के दस्तावेजी साक्ष्य और मौके की तस्वीरें शिकायत के साथ प्रस्तुत की हैं।
ग्रामीणों ने मांगी एफआईआर और राशि की रिकवरी
जागरूक ग्रामीण सुरेश बर्मन, राजगोपाल तिवारी और प्रफुल्ल खरे ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दस्तावेजों और मौके की स्थिति में अंतर जांच में सही पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सरकारी राशि की वसूली की जानी चाहिए।
अब सवाल यह है कि मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में से ₹2.52 लाख की निकासी किन परिस्थितियों में हुई? क्या वास्तव में काम हुआ था या कागजों पर ही निर्माण पूरा कर दिया गया? शिकायत के दस्तावेजों और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • विद्यालय में समानता और समान अधिकार का संदेश लेकर मनाया उमंग दिवस कटनी/बहोरीबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला-पुरुष तथा बालक-बालिकाओं में समानता, समान शिक्षा और समान अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं को उमंग दिवस के उद्देश्य की जानकारी देते हुए हर क्षेत्र में समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को समानता से संबंधित पोस्टर दिखाकर जागरूक किया गया तथा समान अधिकारों को लेकर शपथ भी दिलाई गई। उमंग कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने उमंग के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में दीपक हनुमत, एकता विश्वकर्मा, पूजा मरावी, अजय कुमार चौबे एवं अनामिका पांडे का सहयोग रहा।
    1
    विद्यालय में समानता और समान अधिकार का संदेश लेकर मनाया उमंग दिवस
कटनी/बहोरीबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला-पुरुष तथा बालक-बालिकाओं में समानता, समान शिक्षा और समान अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं को उमंग दिवस के उद्देश्य की जानकारी देते हुए हर क्षेत्र में समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को समानता से संबंधित पोस्टर दिखाकर जागरूक किया गया तथा समान अधिकारों को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
उमंग कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने उमंग के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में दीपक हनुमत, एकता विश्वकर्मा, पूजा मरावी, अजय कुमार चौबे एवं अनामिका पांडे का सहयोग रहा।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दमयंती तलैया में नहाने गए चंदू यादव की डूबने से मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा
    1
    दमयंती तलैया में नहाने गए चंदू यादव की डूबने से मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सोना उगाना हैं फसलों का तो कलौंजी अश्वगंधा के लिए किसान भाई देखे।
    1
    सोना उगाना हैं फसलों का तो कलौंजी अश्वगंधा के लिए किसान भाई देखे।
    user_बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    Voice of people Jabera, Damoh•
    22 hrs ago
  • 🙏 श्रीगणेश उत्सव समिति कामथ वार्ड में लगातार महाआरती, उमड़ा भक्तों का सैलाब 🕉️ कामथ वार्ड में श्रीगणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में प्रतिदिन भक्तिभाव के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीगणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। भक्ति और आस्था से सराबोर वातावरण में गूंज रहा है— गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🌺 #गणपति_बप्पा_मोरया #श्रीगणेश_उत्सव #कामथ_वार्ड #महाआरती #गोटेगांव
    1
    🙏 श्रीगणेश उत्सव समिति कामथ वार्ड में लगातार महाआरती, उमड़ा भक्तों का सैलाब 🕉️

कामथ वार्ड में श्रीगणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में प्रतिदिन भक्तिभाव के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीगणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
भक्ति और आस्था से सराबोर वातावरण में गूंज रहा है—
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🌺
#गणपति_बप्पा_मोरया #श्रीगणेश_उत्सव #कामथ_वार्ड #महाआरती #गोटेगांव
    user_Patrkar Seetaram Rajak
    Patrkar Seetaram Rajak
    गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जबलपुर रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार जबलपुर के रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार 200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। लार्डगंज एवं विजय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। #जबलपुर #रानीताल #पुलिसकार्रवाई #जुआफड़ #ब्रेकिंगन्यूज #AawazNews247 #JabalpurNews #CrimeNews
    4
    जबलपुर
रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार
जबलपुर के रानीताल गेट नंबर 1 के सामने गणेश पंडाल के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार 200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
लार्डगंज एवं विजय नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
#जबलपुर #रानीताल #पुलिसकार्रवाई #जुआफड़ #ब्रेकिंगन्यूज #AawazNews247 #JabalpurNews #CrimeNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शराब पीने को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या हनुमानताल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद जबलपुर। थाना हनुमानताल क्षेत्र के बाबाटोला में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान आरोपी ने 22 वर्षीय सूरज चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी भूरा उर्फ अजीत चौधरी (27 वर्ष), निवासी भोलानगर, थाना हनुमानताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर विवाद के बाद चाकू से हमला करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश पाण्डे, उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #जबलपुर #हनुमानताल #BreakingNews #CrimeNews #MurderCase #JabalpurNews #PoliceAction
    2
    शराब पीने को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या
हनुमानताल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
जबलपुर। थाना हनुमानताल क्षेत्र के बाबाटोला में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान आरोपी ने 22 वर्षीय सूरज चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी भूरा उर्फ अजीत चौधरी (27 वर्ष), निवासी भोलानगर, थाना हनुमानताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर विवाद के बाद चाकू से हमला करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश पाण्डे, उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#जबलपुर #हनुमानताल #BreakingNews #CrimeNews #MurderCase #JabalpurNews #PoliceAction
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत: वारदात का वीडियो आया सामने, 5 आरोपी घेरकर पीटते दिखे; 3 गिरफ्तार, 2 फरार जबलपुर। तिलहरी में दो दिन पहले अंडे के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में अब वारदात का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चिकन शॉप संचालक समेत करीब पांच लोग दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गोराबाजार निवासी अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ तिलहरी स्थित दुकान पर अंडे खाने गया था। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर सिकंदर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सिकंदर के अन्य साथी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए अर्जुन भागकर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण वह खंदारी नाले में गिर गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। दो से तीन घंटे चला रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलने के बाद गोराबाजार और कैंट थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने करीब दो से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर अर्जुन को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अर्जुन का साथी रूपेंद्र किसी तरह गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सिकंदर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी सीएसपी उदयभान बागरी के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब सामने आए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ते हुए नाले की ओर ले गए, जहां अर्जुन नाले में गिर गया। मामले की जांच जारी है।
    1
    🔴 जबलपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत: वारदात का वीडियो आया सामने, 5 आरोपी घेरकर पीटते दिखे; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

जबलपुर। तिलहरी में दो दिन पहले अंडे के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में अब वारदात का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चिकन शॉप संचालक समेत करीब पांच लोग दो युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोराबाजार निवासी अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ तिलहरी स्थित दुकान पर अंडे खाने गया था। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर सिकंदर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सिकंदर के अन्य साथी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से बचने के लिए अर्जुन भागकर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण वह खंदारी नाले में गिर गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई।

दो से तीन घंटे चला रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोराबाजार और कैंट थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने करीब दो से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर अर्जुन को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

अर्जुन का साथी रूपेंद्र किसी तरह गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर सिकंदर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

सीएसपी उदयभान बागरी के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मुख्य आरोपी सिकंदर सोनकर समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अब सामने आए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ते हुए नाले की ओर ले गए, जहां अर्जुन नाले में गिर गया। मामले की जांच जारी है।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.