logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा कार्यकर्ताओ ने गृह मंत्री के नाम हिण्डोन एसडीम को सौंपा ज्ञापन राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा, मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने बताया की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति पश्चिम बंगाल में हुआ व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यह केवल राष्ट्रपति पद ही नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज व संविधान की अस्मिता और सम्मान पर प्रहार है। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उपजिला कलेक्टर हिंडौन को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा,साथ ही ज्ञापन मे केन्द्रीय गृह मंत्री से उचित कार्यवाही की मांग की, इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी, जिला प्रवक्ता सतपाल चौधरी व हेमलता गुप्ता, शोभा तिवाड़ी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीतादेवी, सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी, महू मंडल अध्यक्ष सतवीर तिघरीया, चरण सोलंकी विक्रम तोमर, केशु सम्पत कोली, चंदू कोली, लाडम सोलंकी,सोटू गोयल, गौरव चतुर्वेदी, हाकिम गुर्जर, मोहन सिनेमा,आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे

2 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
Court reporter Hindaun, Karauli•
2 hrs ago

भाजपा कार्यकर्ताओ ने गृह मंत्री के नाम हिण्डोन एसडीम को सौंपा ज्ञापन राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा, मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने बताया की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रति पश्चिम बंगाल में हुआ व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यह केवल राष्ट्रपति पद ही नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज व संविधान की अस्मिता और सम्मान पर प्रहार है। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उपजिला

d2f95ae8-6ddc-49bd-838d-20a64bbb7aab

कलेक्टर हिंडौन को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा,साथ ही ज्ञापन मे केन्द्रीय गृह मंत्री से उचित कार्यवाही की मांग की, इस दौरान जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी, जिला प्रवक्ता सतपाल चौधरी व हेमलता गुप्ता, शोभा तिवाड़ी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीतादेवी, सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी, महू मंडल अध्यक्ष सतवीर तिघरीया, चरण सोलंकी विक्रम तोमर, केशु सम्पत कोली, चंदू कोली, लाडम सोलंकी,सोटू गोयल, गौरव चतुर्वेदी, हाकिम गुर्जर, मोहन सिनेमा,आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे

More news from Karauli and nearby areas
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    1
    हिंडौन सिटी। होली के आसपास हिंडौन में हुई चार बडी आपराधिक वारदातों में लिप्त आठ अभियुक्तों को पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यहां रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल का कहना है कि करौली जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा, बल्कि अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंडौन के एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, पुलिस निरीक्षक सोहन सिंह, पुरुषोत्तम, यातायात प्रभारी रामनिवास आदि मौजूद रहे। 
वारदात नंबर- 1- भुकरावली हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला रेल कर्मचारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिन चार बडी वारदातों में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है, उनमें एक मुख्य मामला सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली में 4 मार्च को युवक रामवीर जाटव की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम  हत्या करने का है। इस प्रकरण में मृतक रामवीर के भाई लवकुश जाटव ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में 10 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। इन सभी नामजद 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से उसी दिन 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने के साथ अलग-अलग 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त भुकरावली निवासी हरिराम मीना उर्फ हल्ली पुत्र रामसहाय मीना था, जो रेलवे में ट्रेडिशियन पद पर पंजाब के भटिंडा में कार्यरत है। वारदात के बाद यह भटिंडा भाग गया था। पुलिस ने पीछा करते हुए इसे भटिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी सघनता से तलाश की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि उक्त भुकरावली हत्याकांड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज मीना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। शिवराज मीना भुकरावली गांव का ही निवासी हैं और हिंडौन पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पीडित पक्ष की ओर से अपने वयानों में शिवराज मीना की भूमिका को भी नामजद किया है, जिसकी पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। शिवराज मीना भी वारदात के बाद से फरार हैं। पकडे जाने पर पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
वारदात नंबर- 2- महिला पर होली का रंग डालने से रोका तो की मारपीट और हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दूसरी बडी वारदात हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के रतनपुरा, करसौली की है। प्रकरण में 5 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट में रतनपुरा निवासी गजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल जाटव ने उल्लेख किया था कि 4 मार्च के दिन करीब दो बजे नरसिंहपुरा का वीरू गुर्जर आदि स्कार्पियों से गांव रतनपुरा आए और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाम को वीरू आदि के साथ अन्य लोग भी आए और पुनः हवाई फायरिंग की। विवाद महिला को होली पर रंग लगाने से रोकने से पैदा हुआ था। उक्त लोगों को रेखसिंह व सतीश ने हवाई फायरिंग से रोका तो मारपीट कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुरा निवासी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर और करसौली निवासी महेन्द्र पुत्र सामंता को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों को जब्त कर लिया है। 
वारदात नंबर- 3- भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए की थी हवाई फायरिंग
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि होली से पहले 22 फरवरी को हिंडौन के मंडावरा रोड स्थित बाईपास चैराहे के पास भय पैदा कर जमीन हडपने का प्रयास करते हुए हवाई फायरिंग की गई थी और जेसीबी से चारदीवारी को तोड दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर की भूमिका अहम है और वारदात को संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में दुब्बे पाडा हिंडौन के महेश चंद पुत्र गिर्राज प्रसाद शर्मा और उमेश पुत्र रामखिलाडी ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नई मडी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सलेमपुर के मूल निवासी और हाल निवासी पटेल नगर हिंडौन के धर्मराज उर्फ बब्बल गुर्जर पुत्र रामसिह तथा मंडावरा रोड निवासी कल्लू पुत्र दुर्गा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। 
वारदात नंबर-4- रेस्टोरेन्ट पर बैठे युवक को लाठियों से पीट किया घायल, हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत, वारदात के लिए हनुमानगढ से बुलाए थे बदमाश
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने खुलासा किया कि चौथी बडी वारदात 5 मार्च 2026 को ओवरब्रिज के नीचे राधारानी रेस्टोरेन्ट पर हुई थी, जिसमें राजापुरा का मूल निवासी और पीली कोठी के पास का हाल निवासी ओमवीर पुत्र पीतम सिंह गुर्जर घायल हो गया था। उसे होटल संबंधी एक विवाद में कुछ लोगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग भी की। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। प्रकरण में नई मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहदगी का पुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हरगिलास और सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के साथ हनुमानगढ के डबली कला तलावडा निवासी धनराज पुत्र लाल चंद मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने होटल को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम देने के लिए हनुमानगढ से बदमाश बुलाए थे। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।
    1
    टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे  आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    2
    सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की।
इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है ।
मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विषय: अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका द्वारा गलत चालान व भ्रष्टाचार की जांच कराने बाबत। महोदय, सविनय निवेदन है कि सरमथुरा कस्बे में नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों और आम नागरिकों के चालान काटे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिल रही है कि इस कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं है और कई जगह बिना उचित कारण के चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ यह भी आरोप लग रहे हैं कि कुछ कर्मचारियों द्वारा लोगों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, जिससे छोटे दुकानदार और आम नागरिक काफी परेशान हैं। अतः आपसे निवेदन है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा यदि किसी कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या गलत तरीके से चालान काटने की शिकायत सही पाई जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। धन्यवाद। दिनांक:10/03/2026 …………… भवदीय भरत सिंह मीणा जिला अध्यक्ष (एसटी प्रकोष्ठ) आम आदमी पार्टी सरमथुरा, धौलपुर
    2
    विषय: अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका द्वारा गलत चालान व भ्रष्टाचार की जांच कराने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि सरमथुरा कस्बे में नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों और आम नागरिकों के चालान काटे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिल रही है कि इस कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं है और कई जगह बिना उचित कारण के चालान किए जा रहे हैं।
इसके साथ-साथ यह भी आरोप लग रहे हैं कि कुछ कर्मचारियों द्वारा लोगों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, जिससे छोटे दुकानदार और आम नागरिक काफी परेशान हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा यदि किसी कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या गलत तरीके से चालान काटने की शिकायत सही पाई जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
धन्यवाद।
दिनांक:10/03/2026 ……………
भवदीय
भरत सिंह मीणा
जिला अध्यक्ष (एसटी प्रकोष्ठ)
आम आदमी पार्टी
सरमथुरा, धौलपुर
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।
    1
    गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है।
लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।
समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है।
आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.