राजेन्द्र सिंह राजपूत बने "अपाक्स" संघ करैरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत बने "अपाक्स" संघ करैरा ब्लॉक अध्यक्ष करेरा- शासन द्वारा मान्यता प्राप्त (अपाक्स) मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्य,अधिकारी-कर्मचारी संगठन मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह यादव एवं संरक्षक इंजी. श्री भुवनेश कुमार व जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा की अनुशंसा पर संगठन विस्तार करते हुए शिक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत (राजू भैया) को करेरा का ब्लॉक अध्यक्ष एवं सहा.सचिव बीरबल कुशवाह को तहसील अध्यक्ष व शिक्षक जितेन्द्र राजपूत को ब्लॉक संयोजक बनाया गया। अपाक्स ब्लॉक अध्यक्ष करैरा बनाए जाने पर शिक्षक राजेन्द्र राजपूत ने प्रदेश और जिले के बरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस आशा अपेक्षा से मुझे एवं मेरे साथियों को जो जिम्मेदारी दी हैं हम उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और मिलकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे एवं जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने व अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्य अधिकारी-कर्मचारी वर्ग के साथ साथ आम लोगों को उनके संवैधानिक हक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे | इस अवसर पर महेश कुमार लोधी BAC,शिक्षक अमर सिंह लोधी,सुनील कुमार सचिव,नरेंद्र एडवोकेट,मनीराम कारपेंटर,पंकज श्रीवास्तव,रामनाथ,सुशील दुबे,राजकुमार,रामबरन नरवरिया, महेन्द्र राजपूत ,नीरज पटवारी,सतेन्द्र शर्मा पटवारी, उमेश ,मुकेश , बद्री प्रसाद, हरिओम आदिवासी, कालीचरण जाटव प्रभारी प्राचार्य, दीपेन्द्र मौर्य, दुर्ग सिंह लोधी पत्रकार ,नरेंद्र सिंह सहा.सचिव ,वीर सिंह, नीलेश चिरली, विनोद शिवहरे, पुष्पेन्द्र सिंह ,गजेन्द्र ,कृपाल,दिनेश, विजय राम ,जगदीश समस्त शिक्षगणों व समाज सेवी अनिल साक्षी गैस एजेंसी,अतर सिंह लोधी सरपंच सिरसौद,सालिकराम कुशवाह सरपंच सिलानगर, राजेन्द्र लोधी सरपंच बडोरा, पवन लोधी मछावली पूर्व सरपंच, एडवोकेट राजेन्द्र लोधी ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष , एड. रामू लोधी ,रवि भैया ओबीसी महासभा ,सोनू सोनी ,रंजीत परिहार, श्रीमती नीरज परिहार, इंदर परिहार, अजब सिंह लोधी सभी ने नवनयुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

- करैरा एसडीओपी कार्यालय में गूंजे पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे, 18 घंटे में हत्याकांड खुलासे पर अधिकारियों का सम्मान करैरा: करैरा एसडीओपी कार्यालय में करैरा व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारों के साथ एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ (आईपीएस) एवं करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई का सम्मान किया दरअसल 14 फरवरी को एडवोकेट संजय सक्सेना की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी घटना ऐसी जगह पर हुई थी जहां दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं थे और उस समय पुलिस के पास कोई ठोस सुराग भी नहीं था इसके बावजूद करैरा पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया करैरा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की करैरा नगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है सम्मान समारोह के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया व्यापारियों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई वाकई तारीफ के काबिल है.!!1
- करैरा एस.डी.ओ.पी कार्यालय पर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारो के साथ करैरा व्यापार संघ के पदाधिकारीयों ने किया एस.डी.ओ.पी आयुष जाखड़ (आईपीएस ) एवं नगर निरीक्षक विनोद छावई का सम्मान!1
- मध्य प्रदेश। जिला शिवपुरी। बीजेपी सरकार कर1
- झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, दरसअल झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रुद्राबारोरा के पास का बताया जा रहा है, जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित उमेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत पर खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान संतोष राय के भाई के के राय अपने साथ भांजे निपुण राय, वैभव राय, जीजा नितिन राय, अमित राय, नौकर मोनू राय और लगभग 26 ब्लैक कमांडो गार्ड के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग अपने साथ पटिया और बाउंड्री का सामान लेकर आए और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उनका साथी दिलीप मौके पर पहुंचा, तभी निपुण राय ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया, जो दिलीप के पेट में जा लगा। इसके अलावा नितेंद्र और कल्लू पर धारदार सववलो से हमला करने और गला घोंटने का भी आरोप है। वहीं अमित राय और वैभव राय पर मोबाइल फोन लूटने तथा 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 10 हजार रुपये जबरन छीन लिए और बाकी रकम न देने पर गांव में न रहने देने की धमकी दी। फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस ने के के राय, निपुण राय, वैभव राय, नितिन राय, अमित राय, मोनू राय, नितेंद्र राय समेत अन्य लोगों और 26 अज्ञात गार्डों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बबीना थाने की महिला कांस्टेबल अंजलि विश्वकर्मा ने रास्ता भटकी वृद्ध महिला को पहले स्वल्पाहार कराया फिर उसके घर पर पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की महिला का नाम लीला वाल्मीकि पत्नी मनीराम 76 साल निवासी आरामशीन चौका भेल की बताई जा रही है1
- बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं। ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।1
- Post by News24harkhabar1
- करैरा में हुई अधिवक्ता संजय सक्सैना की हत्या पर अभिभाषक संघ शिवपुरी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुई मृतक को एक करोड़ रूपये की मुआवजा राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग रखी, सुनिए क्या कहा...1