logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

। 🔥 सनातनी योद्धा रूमित सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔥 आपने सनातन समाज की आवाज़ को न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व, साहस और स्पष्ट विचारधारा ने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी है। माँ भवानी से प्रार्थना है कि आपको अटूट शक्ति, साहस और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि सनातन समाज की आवाज़ हर विधानसभा और देश की लोकसभा तक मजबूती से पहुँचे। आपका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। जय माँ भवानी! 🚩 जय देवभूमि! ✊ #देवभुमि_क्षत्रिय_संगठन_एवम_सवर्ण_मोर्चा #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन उपाध्यक्ष जिला मण्डी

9 hrs ago
user_Rajput Bias Thakur
Rajput Bias Thakur
Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
9 hrs ago

। 🔥 सनातनी योद्धा रूमित सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔥 आपने सनातन समाज की आवाज़ को न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व, साहस और स्पष्ट विचारधारा ने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी है। माँ भवानी से प्रार्थना है कि आपको अटूट शक्ति, साहस और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि सनातन समाज की आवाज़ हर विधानसभा और देश की लोकसभा तक मजबूती से पहुँचे। आपका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। जय माँ भवानी! 🚩 जय देवभूमि! ✊ #देवभुमि_क्षत्रिय_संगठन_एवम_सवर्ण_मोर्चा #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन उपाध्यक्ष जिला मण्डी

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज (आरकेजीएमसी) हमीरपुर के ऑर्थो विभाग के डॉक्टरों ने एक बहुत ही दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक युवा मरीज को नई जिंदगी दी है। एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त नादौन क्षेत्र के 36 वर्षीय राजन मनकोटिया के दोनों घुटने और कूल्हे डिफ्यूज हो चुके थे। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण जब वह दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरकेजीएमसी अस्पताल हमीरपुर में आए तो ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग के डॉ. शिखर डोगरा ने राजन मनकोटिया को घुटनों और कूल्हों के प्रत्यारोपण की सलाह दी। एम्स में कुछ आवश्यक दवाइयों की डोज लेने के बाद नवंबर 2024 में आरकेजीएमसी अस्पताल हमीरपुर में राजन के कूल्हे प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद अप्रैल 2025 में दूसरे कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। जुलाई 2025 में बाएं घुटने और जनवरी 2026 में दाएं घुटने का भी सफल प्रत्यारोपण आरकेजीएमसी अस्पताल में ही किया गया। आरकेजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि डॉ. शिखर डोगरा और उनकी टीम द्वारा लगभग एक वर्ष की अवधि में ही चार बड़े ऑपरेशन करना एक असाधारण उपलब्धि है। इस तरह की सर्जरी बहुत ही दुर्लभ होती हैं। यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की सफलता का प्रतीक है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिखर डोगरा ने बताया कि राजन मनकोटिया की हालत बहुत खराब थी। उनके लिए सामान्य कुर्सी पर बैठना, खड़ा होना और चलना-फिरना बहुत मुश्किल था। लगभग एक वर्ष में ही दोनों कूल्हों और दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण के बाद राजन की मुद्रा अब पूरी तरह सीधी हो गई है। वह कुर्सी पर आसानी से बैठ सकते हैं और बिना सहारे के चल सकते हैं। उधर, राजन मनकोटिया ने बताया कि वह प्राइवेट सैक्टर में नौकरी करते थे, लेकिन एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और वह घर तक ही सीमित हो गए थे। लेकिन, आरकेजीएमसी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिखर डोगरा और उनकी टीम ने उनको नई जिंदगी दी है। प्रदेश सरकार के हिमकेयर कार्ड से ही उनका इलाज एवं सभी सर्जरी हुई है। इसमें उनका कोई खर्चा नहीं हुआ है।
    2
    हमीरपुर 
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज (आरकेजीएमसी) हमीरपुर के ऑर्थो विभाग के डॉक्टरों ने एक बहुत ही दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक युवा मरीज को नई जिंदगी दी है।
एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त नादौन क्षेत्र के 36 वर्षीय राजन मनकोटिया के दोनों घुटने और कूल्हे डिफ्यूज हो चुके थे। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण जब वह दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरकेजीएमसी अस्पताल हमीरपुर में आए तो ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग के डॉ. शिखर डोगरा ने राजन मनकोटिया को घुटनों और कूल्हों के प्रत्यारोपण की सलाह दी। एम्स में कुछ आवश्यक दवाइयों की डोज लेने के बाद नवंबर 2024 में आरकेजीएमसी अस्पताल हमीरपुर में राजन के कूल्हे प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद अप्रैल 2025 में दूसरे कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। जुलाई 2025 में बाएं घुटने और जनवरी 2026 में दाएं घुटने का भी सफल प्रत्यारोपण आरकेजीएमसी अस्पताल में ही किया गया।
आरकेजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि डॉ. शिखर डोगरा और उनकी टीम द्वारा लगभग एक वर्ष की अवधि में ही चार बड़े ऑपरेशन करना एक असाधारण उपलब्धि है। इस तरह की सर्जरी बहुत ही दुर्लभ होती हैं। यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की सफलता का प्रतीक है।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिखर डोगरा ने बताया कि राजन मनकोटिया की हालत बहुत खराब थी। उनके लिए सामान्य कुर्सी पर बैठना, खड़ा होना और चलना-फिरना बहुत मुश्किल था। लगभग एक वर्ष में ही दोनों कूल्हों और दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण के बाद राजन की मुद्रा अब पूरी तरह सीधी हो गई है। वह कुर्सी पर आसानी से बैठ सकते हैं और बिना सहारे के चल सकते हैं।
उधर, राजन मनकोटिया ने बताया कि वह प्राइवेट सैक्टर में नौकरी करते थे, लेकिन एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और वह घर तक ही सीमित हो गए थे। लेकिन, आरकेजीएमसी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिखर डोगरा और उनकी टीम ने उनको नई जिंदगी दी है। प्रदेश सरकार के हिमकेयर कार्ड से ही उनका इलाज एवं सभी सर्जरी हुई है। इसमें उनका कोई खर्चा नहीं हुआ है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव के लिए सुजानपुर प्रशासन द्वारा रखी गई होली मेला ग्राउंड की खुली बोली संपन्न करवा दी गई है इस बोली को 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली ने अपने नाम किया हैं उपमंडल एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मेला ग्राउंड एक्शन के लिए जो टेंडर फॉर्म बिक्री हुए थे जिन्हें आज सभी के सामने खोला गया टेंडर फॉर्म निरीक्षण करने के बाद दो टेंडर फॉर्म जिसमें संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं लगाए गए थे उन्हें रिजेक्ट किया गया है मेला ग्राउंड के खुली नीलामी में सात बोली दातोंओ ने भाग लिया जिसमें अंतिम बोली 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली ने अपने नाम किया है अधिकारी ने बताया कि होली मेला ग्राउंड की खुली बोली करवा कर प्रशासन को करीब 70 लख रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है जो शहर के विकास में खर्च किया जा सकता है उन्होंने बताया कि ऑक्शन की नीलामी के लिए जो शर्तें रखी गई थी उन नियमों के मुताबिक की तमाम कार्रवाई करवाई गई है अंतिम बोली दाता से 24 घंटे के भीतर 60% प्रतिशत पैसा लिया जाएगा और आधी राशि 1 सप्ताह के भीतर प्रशासन के पास जमा करवानी होगी होली मेला ग्राउंड की खुली नीलामी में टू ब्रदर , शिव टेंट हाउस, चौधरी एंटरप्राइज जेनिथ इंटरप्राइजेज हिमाचल अर्थ मूवर रविंदर एन्ड कम्पनी, ब राजू टेंट हाउस के प्रबंधकों ने भाग लिया बोली में भाग लेने के लिए आए राहुल इंटरप्राइजेज और रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज के टेंडर फॉर्म रद्द किए गए इनमें दस्तावेज पूरे नहीं लगाए गए थे जिसके चलते इन्हीं नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने नहीं दिया गया आपको बता दें कि प्रशासन ने टेंडर फार्म बिक्री के एवज में एक लाख अस्सी हजार रूपए राजसव अलग से जमा किया है जो बोली करवाई गई उस अंतिम बोली के ऊपर 18% जीएसटी अलग से बोली दाता को देना होगा ऐसे में यह बोली बोली दाता को करीब पौने तीन करोड रुपए में पड़ेगी।
    4
    सुजानपुर
सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली महोत्सव के लिए सुजानपुर प्रशासन द्वारा रखी गई होली मेला ग्राउंड की खुली बोली संपन्न करवा दी गई है इस बोली को 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली ने अपने नाम किया हैं उपमंडल एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मेला ग्राउंड एक्शन के लिए जो टेंडर फॉर्म बिक्री हुए थे जिन्हें आज सभी के सामने खोला गया टेंडर फॉर्म निरीक्षण करने के बाद दो टेंडर फॉर्म जिसमें संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं लगाए गए थे उन्हें रिजेक्ट किया गया है मेला ग्राउंड के खुली नीलामी में सात बोली दातोंओ ने भाग लिया जिसमें अंतिम बोली 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली ने अपने नाम किया है अधिकारी ने बताया कि होली मेला ग्राउंड की खुली बोली करवा कर प्रशासन को करीब 70 लख रुपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है जो शहर के विकास में खर्च किया जा सकता है उन्होंने बताया कि ऑक्शन की नीलामी के लिए जो शर्तें रखी गई थी उन नियमों के मुताबिक की तमाम कार्रवाई करवाई गई है अंतिम बोली दाता से 24 घंटे के भीतर 60% प्रतिशत पैसा लिया जाएगा और आधी राशि 1 सप्ताह के भीतर प्रशासन के पास जमा करवानी होगी 
होली मेला ग्राउंड की खुली नीलामी में टू ब्रदर , शिव टेंट हाउस, चौधरी एंटरप्राइज जेनिथ इंटरप्राइजेज हिमाचल अर्थ मूवर रविंदर एन्ड कम्पनी, ब राजू टेंट हाउस के प्रबंधकों ने भाग लिया
बोली में भाग लेने के लिए आए राहुल इंटरप्राइजेज और रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज के टेंडर फॉर्म रद्द किए गए इनमें दस्तावेज पूरे नहीं लगाए गए थे जिसके चलते इन्हीं नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने नहीं दिया गया
आपको बता दें कि प्रशासन ने टेंडर फार्म बिक्री के एवज में एक लाख अस्सी हजार रूपए राजसव अलग से जमा किया है जो बोली करवाई गई उस अंतिम बोली के ऊपर 18% जीएसटी अलग से बोली दाता को देना होगा ऐसे में यह बोली बोली दाता को करीब पौने तीन करोड रुपए में पड़ेगी।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चौकी मन्यार स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल  में आर.ए.ए. (RAA) के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आर.ए.ए. के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय के माडल एवं चार्ट बनाने की प्रतियोंगिता के साथ साथ गणित ओलंपियाड एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया गया। बहीं पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और समाज सेवा के महत्व के साथ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कुमार,अशोक कुमार,सीमा देवी विजय शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    2
    चौकी मन्यार स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम  आयोजित 
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल  में आर.ए.ए. (RAA) के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आर.ए.ए. के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय के माडल एवं चार्ट बनाने की प्रतियोंगिता के साथ साथ गणित ओलंपियाड एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया गया।
बहीं पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और समाज सेवा के महत्व के साथ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कुमार,अशोक कुमार,सीमा देवी विजय शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।
    1
    जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। 
उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    40 min ago
  • हिमाचल प्रदेश में रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रही खींचतान अब नेताओं के तीखे बयानों तक पहुंच गई है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर सीधा हमला बोला। रायजादा ने आरोप लगाया कि हिमाचल के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आरडीजी बंद करने संबंधी कथित दावों पर सवाल उठाते हुए प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की। बयानबाजी के इस दौर ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहां वित्तीय सहयोग और राज्य के अधिकारों को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
    1
    हिमाचल प्रदेश में रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रही खींचतान अब नेताओं के तीखे बयानों तक पहुंच गई है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर सीधा हमला बोला। रायजादा ने आरोप लगाया कि हिमाचल के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आरडीजी बंद करने संबंधी कथित दावों पर सवाल उठाते हुए प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की। बयानबाजी के इस दौर ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहां वित्तीय सहयोग और राज्य के अधिकारों को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट -17 फ़रवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट में गूंजा इंकलाब: मजदूरों ने भरी हुंकार! ✊ पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर विभिन्न साइटों पर 'पहली गेट मीटिंग' कर प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे दी है। मणिकरण से लेकर नागबाई तक मजदूरों की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। ​📍 मुख्य मांगें जिन पर तना है 'पेच': ✅ समान काम - समान वेतन: उरी (URI) प्रोजेक्ट की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को भी मिले बराबर हक। ✅ जॉब सिक्योरिटी: 60 वर्ष की आयु तक कार्य सुरक्षा की स्पष्ट नीति। ✅ बुनियादी सुविधाएं: साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा और हाई-टेक सुरक्षा उपकरण। ​"हम कठिन परिस्थितियों में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें दरकिनार किया जा रहा है। अब संवाद होगा या संघर्ष, यह प्रबंधन को तय करना है।" — तेजेंद्र कुमार प्रधान, वर्कर ​यूनियन ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है। अगर मांगें अनसुनी रहीं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
    1
    रिपोर्ट -17 फ़रवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट में गूंजा इंकलाब: मजदूरों ने भरी हुंकार! ✊
पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर विभिन्न साइटों पर 'पहली गेट मीटिंग' कर प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे दी है। मणिकरण से लेकर नागबाई तक मजदूरों की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
​📍 मुख्य मांगें जिन पर तना है 'पेच':
✅ समान काम - समान वेतन: उरी (URI) प्रोजेक्ट की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को भी मिले बराबर हक।
✅ जॉब सिक्योरिटी: 60 वर्ष की आयु तक कार्य सुरक्षा की स्पष्ट नीति।
✅ बुनियादी सुविधाएं: साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा और हाई-टेक सुरक्षा उपकरण।
​"हम कठिन परिस्थितियों में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें दरकिनार किया जा रहा है। अब संवाद होगा या संघर्ष, यह प्रबंधन को तय करना है।" — तेजेंद्र कुमार प्रधान, वर्कर ​यूनियन ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है। अगर मांगें अनसुनी रहीं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🔥 धर्मपुर 2027 — अबकी बार सीधी टक्कर! 🔥 🚩 मुख्य नारा “भाजपा–कांग्रेस दोनों साफ, अबकी बार तीसरा विकल्प माफ़ नहीं — मजबूत जवाब!” ✊ जनसभा के लिए दमदार नारे 1️⃣ नेताओं की पेंशन बंद करो! जनता का पैसा जनता को दो! 2️⃣ भर्ती में खेल बंद करो! युवाओं से अन्याय बंद करो! 3️⃣ ना परिवारवाद चलेगा! ना भाई-भतीजावाद चलेगा! 4️⃣ जो धर्मपुर का हक दबाएगा — वो कुर्सी से हटाया जाएगा! 5️⃣ दारता से कमलाह तक — एक ही आवाज़, बदलाव पक्का! 6️⃣ सधोल बोले — अबकी बार! सिद्धूपुर बोले — RDP सरकार! 7️⃣ खहलो की ये ललकार — अबकी बार परिवर्तन सरकार! 🔥 स्टेज कॉल-एंड-रिस्पॉन्स नारा नेता पूछे: “धर्मपुर क्या चाहता है?” भीड़ बोले: “बदलाव! बदलाव!” नेता: “किससे मुक्ति चाहिए?” भीड़: “भाजपा–कांग्रेस से!” नेता: “कौन लाएगा नई नीति?” भीड़: “देवभूमि की अपनी पार्टी!” 🚩 अंतिम पंचलाइन 2027 में धर्मपुर सिर्फ वोट नहीं देगा — धर्मपुर हिसाब देगा! जो वर्षों से लूट रहे थे, अब जनता उन्हें छूट नहीं देगी!
    1
    🔥 धर्मपुर 2027 — अबकी बार सीधी टक्कर! 🔥
🚩 मुख्य नारा
“भाजपा–कांग्रेस दोनों साफ,
अबकी बार तीसरा विकल्प माफ़ नहीं — मजबूत जवाब!”
✊ जनसभा के लिए दमदार नारे
1️⃣
नेताओं की पेंशन बंद करो!
जनता का पैसा जनता को दो!
2️⃣
भर्ती में खेल बंद करो!
युवाओं से अन्याय बंद करो!
3️⃣
ना परिवारवाद चलेगा!
ना भाई-भतीजावाद चलेगा!
4️⃣
जो धर्मपुर का हक दबाएगा —
वो कुर्सी से हटाया जाएगा!
5️⃣
दारता से कमलाह तक —
एक ही आवाज़, बदलाव पक्का!
6️⃣
सधोल बोले — अबकी बार!
सिद्धूपुर बोले — RDP सरकार!
7️⃣
खहलो की ये ललकार —
अबकी बार परिवर्तन सरकार!
🔥 स्टेज कॉल-एंड-रिस्पॉन्स नारा
नेता पूछे:
“धर्मपुर क्या चाहता है?”
भीड़ बोले:
“बदलाव! बदलाव!”
नेता:
“किससे मुक्ति चाहिए?”
भीड़:
“भाजपा–कांग्रेस से!”
नेता:
“कौन लाएगा नई नीति?”
भीड़:
“देवभूमि की अपनी पार्टी!”
🚩 अंतिम पंचलाइन
2027 में
धर्मपुर सिर्फ वोट नहीं देगा —
धर्मपुर हिसाब देगा!
जो वर्षों से लूट रहे थे,
अब जनता उन्हें छूट नहीं देगी!
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आशीष शर्मा 'विश्वासघात की राजनीति' का माहिर है। उन्होने कहा कि विधायक आशीष शर्मा का पिछला इतिहास गवाह है कि उन्होंने हमेशा धार्मिक आस्था के केंद्र गसोता महादेव का राजनीतिकरण किया है और बड़े नेताओं को छलने के लिए इस धार्मिक आस्था के केंद्र का राजनीतिक इस्तेमाल किया है। धार्मिक आस्था का राजनीतिक इस्तेमाल करने पर विवेक कटोच ने कहा कि आशीष शर्मा की कार्यप्रणाली हमेशा एक जैसी रही है। वे पहले प्रदेश के बड़े कद के नेताओं को गसोता महादेव में दर्शन करवाने के बहाने बुलाते हैं और फिर उन्हें अपने घर ले जाकर अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करते हैं। उन्होंने जेपी नड्डा को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी बड़ा नेता आशीष शर्मा के संपर्क में आता है, उसे भविष्य में विश्वासघात का दंश झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से विधायक आशीष शर्मा के पिछले घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को गसोता महादेव के बहाने अपने घर ले जाया गया और बाद में उनके साथ विश्वासघात किया गया। इसके बाद यही फार्मूला पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी अपनाया गया। सत्ता और स्वार्थ के लिए उन्होंने हर बार अपने घर पर बुलाए गए सभी नेताओं को ही धोखा दिया है। पिछले कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा आशीष शर्मा के घर पर जाने पर कटाक्ष करते हुए विवेक कटोच ने कहा कि अब विधायक आशीष शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी अपने इसी चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश की है। उन्हें भी गसोता महादेव में दर्शन के बहाने अपने घर ले जाया गया। किसी बड़े नेता को अपने घर ले जाना और फिर उनके भरोसे को तोड़ना आशीष शर्मा की 'फितरत' बन चुकी है। कांग्रेस नेता विवेक ने कहा कि हमीरपुर की जनता और प्रदेश के शीर्ष नेता अब आशीष शर्मा की इस अवसरवादी राजनीति को समझ चुके हैं। आस्था के नाम पर राजनीति करना और नेताओं को व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल करना अब लंबे समय तक नहीं चलने वाला है।
    1
    हमीरपुर
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आशीष शर्मा 'विश्वासघात की राजनीति' का माहिर है। उन्होने कहा कि विधायक आशीष शर्मा का पिछला इतिहास गवाह है कि उन्होंने हमेशा धार्मिक आस्था के केंद्र गसोता महादेव का राजनीतिकरण किया है और बड़े नेताओं को छलने के लिए इस धार्मिक आस्था के केंद्र का राजनीतिक इस्तेमाल किया है।
धार्मिक आस्था का राजनीतिक इस्तेमाल करने पर विवेक कटोच ने कहा कि आशीष शर्मा की कार्यप्रणाली हमेशा एक जैसी रही है। वे पहले प्रदेश के बड़े कद के नेताओं को गसोता महादेव में दर्शन करवाने के बहाने बुलाते हैं और फिर उन्हें अपने घर ले जाकर अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करते हैं। उन्होंने जेपी नड्डा को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी बड़ा नेता आशीष शर्मा के संपर्क में आता है, उसे भविष्य में विश्वासघात का दंश झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से विधायक आशीष शर्मा के पिछले घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को गसोता महादेव के बहाने अपने घर ले जाया गया और बाद में उनके साथ विश्वासघात किया गया। इसके बाद यही फार्मूला पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी अपनाया गया। सत्ता और स्वार्थ के लिए उन्होंने हर बार अपने घर पर बुलाए गए सभी नेताओं को ही धोखा दिया है।
पिछले कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा आशीष शर्मा के घर पर जाने पर कटाक्ष करते हुए विवेक कटोच ने कहा कि अब विधायक आशीष शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी अपने इसी चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश की है। उन्हें भी गसोता महादेव में दर्शन के बहाने अपने घर ले जाया गया। किसी बड़े नेता को अपने घर ले जाना और फिर उनके भरोसे को तोड़ना आशीष शर्मा की 'फितरत' बन चुकी है।
कांग्रेस नेता विवेक ने कहा कि हमीरपुर की जनता और प्रदेश के शीर्ष नेता अब आशीष शर्मा की इस अवसरवादी राजनीति को समझ चुके हैं। आस्था के नाम पर राजनीति करना और नेताओं को व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल करना अब लंबे समय तक नहीं चलने वाला है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट -17फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल की पहली बेटी, जिसने भारतीय राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा, रीतिका ठाकुर को उनके गृह क्षेत्र के लक्ष्मी क्लब, रैला द्वारा भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। ​उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के दो माह बाद आयोजित इस विशेष समारोह में क्लब के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने रीतिका की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। ​मुख्य आकर्षण: ​भव्य स्वागत: रीतिका का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। ​प्रेरणा का स्रोत: लक्ष्मी क्लब ने रीतिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें घाटी की अन्य बेटियों के लिए एक जीवंत मिसाल बताया। ​भविष्य की शुभकामनाएं: क्लब के पदाधिकारियों ने रीतिका के उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की कामना की। ​"जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से ऊंचा हो जाता है। रीतिका की यह उड़ान अभी बस शुरुआत है! मोहर सिंह नेगी, प्रधान लक्ष्मी क्लब, रैला।
    1
    रिपोर्ट -17फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
हिमाचल की पहली बेटी, जिसने भारतीय राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा, रीतिका ठाकुर को उनके गृह क्षेत्र के लक्ष्मी क्लब, रैला द्वारा भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
​उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के दो माह बाद आयोजित इस विशेष समारोह में क्लब के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने रीतिका की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सलाम किया।
​मुख्य आकर्षण:
​भव्य स्वागत: रीतिका का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।
​प्रेरणा का स्रोत: लक्ष्मी क्लब ने रीतिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें घाटी की अन्य बेटियों के लिए एक जीवंत मिसाल बताया।
​भविष्य की शुभकामनाएं: क्लब के पदाधिकारियों ने रीतिका के उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की कामना की।
​"जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से ऊंचा हो जाता है। रीतिका की यह उड़ान अभी बस शुरुआत है!
मोहर सिंह नेगी, प्रधान लक्ष्मी क्लब, रैला।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.