Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bihar_Patna वाटर लोगों के कारण राजधानी पटना मैं पानी पानी
Hindustan Express News
Bihar_Patna वाटर लोगों के कारण राजधानी पटना मैं पानी पानी
More news from बिहार and nearby areas
- Bihar_Patna वाटर लोगों के कारण राजधानी पटना मैं पानी पानी1
- ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली धांधली को उजागर करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आम जनता को रेलवे यात्रा के दौरान ठगा जाता है। यह वीडियो लोगों से साझा करने की अपील करता है ताकि सब जागरूक हो सकें।1
- गया में दोहरे नियम पर विवाद तेज नियमों की अनदेखी या सिस्टम की चुप्पी? उठा सवाल गया में नगर निगम की गाड़ी बिना नंबर प्लेट, कार्रवाई पर सवाल1
- बिहार में सिवान के जीरादेई में दिनदहाड़े लूट, 10 राउंड फायरिंग से दहशत का माहौल बिहार में सिवान के जीरादेई में दिनदहाड़े लूट, 10 राउंड फायरिंग से दहशत बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन-दहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए लगभग 10 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। बिहार सरकार और विशेष रूप से सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। “नया बिहार” के दावों के बीच इस तरह की घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं। पुलिस का बयान: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश: घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। 👉 फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।1
- पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद, कारोबारी गिरफ्तार1
- _गिद्धौर में 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार_ गिद्धौर (चतरा): संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने राजाटांड कौलेश्वरी मंदिर रास्ते से 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। 6 मोबाइल और 3 बाइक भी जब्त की गईं। सिमरिया एसडीपीओ शुभम भऊसाहब ने बताया कि पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया। आरोपी आपस में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में सक्षम पांडेय, राजा बाबू, मोहम्मद शाहबाज, दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनील कुमार शामिल हैं। दिनेश और सुनील पर पहले से एनडीपीएस के कई केस दर्ज हैं। पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।1
- आज व्यवहार न्यायालय गयाजी से ट्रेफिक चालान से संबंधित प्रचार गाड़ी को वरीय न्यायिक पदाधिकारियों के नेतृत्व मे रवाना किया गया l राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ मई को ट्रैफिक चालान के मामले का निष्पादन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी भी शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आज व्यवहार न्यायालय गयाजी से ट्रैफिक चालान से संबंधित प्रचार गाड़ी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया प्रदीप कुमार मालिक , जिला पदाधिकारी सह उपाधीक्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया शशांक शुभंकर एवं न्यायिक पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान यातायात चालान मामलों के शीघ्र और प्रभावी निपटारे को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए गए। यह पहल पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की खंडपीठ द्वारा सिविल रिट वाद संख्या 20071/2025 (रानी उर्फ रानी तिवारी बनाम बिहार राज्य एवं अन्य) में दिए गए आदेश के आलोक में की जा रही है। लंबित चालान मामलों का निष्पादन हेतु प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि लोक अदालत में लंबित चालान मामलों के निष्पादन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम कदम सुझाए गए हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपाध्यक्ष शशांक शुभंकर ने उन्होंने कहा कि 90 दिनों से अधिक लंबित और हाल के चालानों की अलग-अलग पहचान कर वर्गीकरण किया जाएगा, और इसकी जागरुकता प्रचार वाहन द्वारा किया जाएगा, ताकि निपटारा तेज और सटीक हो सके। इसके अलावा, राज्य परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को भी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मामलों का सुचारू और त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उपाध्यक्ष महोदय ने आम लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित यातायात चालान मामलों का सरल और त्वरित समाधान प्राप्त करें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरबिंद कुमार दास ने बताया कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि पुराने मामलों के भौतिक एवं डिजिटल अभिलेख समय से पहले न्यायालयों में उपलब्ध हों। साथ ही, चालानों की अद्यतन स्थिति ऑनलाइन प्रणाली में सही ढंग से प्रदर्शित हो और रियायती जुर्माने की गणना स्वतः हो सके। लोक अदालत स्थलों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर पैरा लीगल वालंटियर्स और अधिवक्ताओं की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम, अलग-अलग काउंटर और डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, बार प्रेसिडेंट, बार सेक्रेटरी , लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ, डिप्टी चीफ, असिस्टेंट, एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे1
- बिहार के गया जिले के शेरघाटी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार सदमे में है। परिजनों ने अपनी आपबीती साझा की।1