Shuru
Apke Nagar Ki App…
राघौगढ़ की घटना
सत्यम न्यूज़ लाइव
राघौगढ़ की घटना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- today news | IPL 2026: संडे डबल हेडर का रोमांच ipl महामुकाबला |#brekingnews #trendingnews #topnews IPL 2026: संडे डबल हेडर का रोमांच - न्यूज़ IPL 2026 का सीजन पूरे शबाब पर है और आज रविवार को दो बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं। कल हुए उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर के बाद, आज की टीमों के बीच अंक तालिका में बढ़त बनाने की होड़ लगी है। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिससे विज्ञापनों और व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।1
- Post by Shubham soni1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला अशोकनगर अशोकनगर पुलिस की नाबालिग बालक / बालिका से संबंधित अपराधों में अविलंब त्वरित कार्यवाही । नावालिग बालक का अपहरण कर लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को मात्र 02 घंटे में किया गिरफ्तार,भेजा जेल । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त धाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है । फऱियादिया ने पुलिस को बताया कि वह घटना दिनांक 27.03.26 को दोपहर 01 बजे अपने लड़के को लेकर गांव के माता मंदिर में पूजा के लिये गयी थी । वहां वह लड़के को मंदिर के बाहर बिठाकर पूजा करने लगी जब उसने पूजा के बाद मंदिर से बाहर आकर देखा तो उसका लड़का नही मिला, तब वह घर आयी तो थोड़ी देर बाद उसका नाबालिग 07 वर्षीय लड़के ने रोते हुये आकर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया कि जब वह मंदिर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था तब गांव का शिवचरण चॉकलेट और रूपयों की कहकर उसे मंदिर के पीछे नाले में ले गया और वहां जाकर उसके साथ जबरन लैंगिक यौन शोषण किया । रिपोर्ट पर से दिनांक 27.03.2026 को तत्काल अपराध क्रमांक 58/26 धारा 137(2), 96 बीएनएस 5जी/6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कचनार को घटना करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में, उप निरीक्षक पूनम सेलर ने टीम गठित कर मजबूत मुखबिर तंत्र की सहायता से मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी शिवचरण कुशवाह पुत्र स्व.श्यामलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी थाना कचनार क्षेत्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां माननीय न्यायालय द्वारा जेआर स्वीकृत करने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना कचनार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पूनम सेलर, सउनि गौरीशंकर ओझा, आर. मनोज कुमार, आर. चंद्रभान सिंह, आर. विजय भार्गव, आर. शिव सिंह, आर. राजीव शर्मा, आर. अंगार सिंह सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।1
- छापीहेड़ा में आए दिन लगता जाम, आवागमन बाधित — प्रशासन बना मूकदर्शक छापीहेड़ा में रोज़ाना जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आवागमन बाधित — प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी संकरे रास्ते, अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण बने बड़ी समस्या — घंटों जाम में फंस रहे लोग राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा नगर में इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगभग रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जब लोग अपने कामकाज, स्कूल और बाजार के लिए निकलते हैं। नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण कई बार लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक फंसे रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। कई बार तो एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे किसी की जान पर भी बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में जाम की मुख्य वजह अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण और बिना किसी नियंत्रण के खड़े ठेले-गुमटी हैं। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे सामान फैलाने और ग्राहकों द्वारा वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा नगर में ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चौराहों पर कोई यातायात नियंत्रित करने वाला नहीं होने से वाहन चालक अपनी मर्जी से चलते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगरीय प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या को जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही पार्किंग की कोई व्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है।1
- Post by Jagdish nagar1
- जीवन में मुश्किल कितनी भी बड़ी हो पर हिम्मत सें सूझ बुझ सें सारी समस्या का हाल हो सकता है4
- today news | ईरान इजरायल युद्ध का दूसरा महीना |#brekingnews #trendingnews #topnews पश्चिम एशिया संकट: ईरान-इजरायल तनाव - न्यूज़ पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जो अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुकी है। ईरान द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति की अपील कर रहा है। युद्ध के कारण लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत सहित कई देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं।1
- Post by Jagdish nagar1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गदरेटा ग्राम पंचायत के माल में आग लग जाने से किसानों का काफी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरेटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के माल के खेतों में शनिवार देर शाम अचानक आग लग जाने से खेत में पराली जलकर राख हो गई वहीं खेतों की बड़े भूभाग में आग लगने से किसान एवं पास रह रहे मकानों के लोग दहशत में आ गए जिस क्षेत्र में आग लगी थी उसी के पास बड़ी संख्या में लोगों के मकान है जिनमें लोग रहते हैं जिससे लोग काफी दहशत में आ गए। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिशें में जुटे रहे बाद में जिला प्रशासन को आग लगने की सूचना दी गई लेकिन 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची किसनो एवं ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को तुरंत ही सूचना दे दी गई थी लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची बाद में फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा होने से टल गया, फिलहाल आग लगेे के कारण का पता नहीं चल सका ।3