लखनऊ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह भरथना रेलवे स्टेशन पर अचानक खराब हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने और मोटर रुक जाने के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन की अप लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गोमती एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े नौ बजे भरथना स्टेशन पहुंची थी। इंजन खराब होने के बाद रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने साम्हो से एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का इंजन ट्रेन में जोड़ा गया और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोमती एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना के कारण वन्दे भारत सहित कई अन्य बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन से होकर गुजारा गया, जिससे रेलवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे अग्निवीर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी देरी के कारण चिंतित दिखाई दिए। ट्रेन में फंसे यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की। उन्नाव से इटावा कचहरी में तारीख पर परिवार के साथ जा रहे संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन के अचानक भरथना स्टेशन पर रुक जाने से उन्हें करीब दो घंटे तक बैठे रहना पड़ा। इसी तरह कानपुर से दिल्ली जा रहे विशाल ने भी अपने परिवार के साथ दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहने और गर्मी के कारण असुविधा का अनुभव बताया। हालांकि, सम्बंधित स्टाफ की तत्परता से वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया, फिर भी इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में ट्रेन के जल्द रवाना होने को लेकर बेचैनी बनी रही।
लखनऊ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह भरथना रेलवे स्टेशन पर अचानक खराब हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने और मोटर रुक जाने के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन की अप लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गोमती एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े नौ बजे भरथना स्टेशन पहुंची थी। इंजन खराब होने के बाद रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने साम्हो से एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का इंजन ट्रेन में जोड़ा गया और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोमती एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना के कारण वन्दे भारत सहित कई अन्य बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों
को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन से होकर गुजारा गया, जिससे रेलवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे अग्निवीर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी देरी के कारण चिंतित दिखाई दिए। ट्रेन में फंसे यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की। उन्नाव से इटावा कचहरी में तारीख पर परिवार के साथ जा रहे संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन के अचानक भरथना स्टेशन पर रुक जाने से उन्हें करीब दो घंटे तक बैठे रहना पड़ा। इसी तरह कानपुर से दिल्ली जा रहे विशाल ने भी अपने परिवार के साथ दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहने और गर्मी के कारण असुविधा का अनुभव बताया। हालांकि, सम्बंधित स्टाफ की तत्परता से वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया, फिर भी इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में ट्रेन के जल्द रवाना होने को लेकर बेचैनी बनी रही।
- लखनऊ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह भरथना रेलवे स्टेशन पर अचानक खराब हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने और मोटर रुक जाने के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन की अप लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गोमती एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े नौ बजे भरथना स्टेशन पहुंची थी। इंजन खराब होने के बाद रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने साम्हो से एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का इंजन ट्रेन में जोड़ा गया और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोमती एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना के कारण वन्दे भारत सहित कई अन्य बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन से होकर गुजारा गया, जिससे रेलवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। ट्रेन में सफर कर रहे अग्निवीर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी देरी के कारण चिंतित दिखाई दिए। ट्रेन में फंसे यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की। उन्नाव से इटावा कचहरी में तारीख पर परिवार के साथ जा रहे संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन के अचानक भरथना स्टेशन पर रुक जाने से उन्हें करीब दो घंटे तक बैठे रहना पड़ा। इसी तरह कानपुर से दिल्ली जा रहे विशाल ने भी अपने परिवार के साथ दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहने और गर्मी के कारण असुविधा का अनुभव बताया। हालांकि, सम्बंधित स्टाफ की तत्परता से वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया, फिर भी इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में ट्रेन के जल्द रवाना होने को लेकर बेचैनी बनी रही।2
- इटावा शहर की पीड़ित जनता अपनी शिकायतों पर नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित है। इसी के विरोध में, स्थानीय लोग नगर पालिका का घेराव करने के लिए जा रहे हैं।1
- इटावा में नगर पालिका अध्यक्ष महोदया ज्योति गुप्ता ने जनता से अपील की है। यह अपील बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए की गई है।1
- इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अड्डा जालिम मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गाली-गलौज करने से रोकने पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक दंपति को बेरहमी से पीटा। दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को गली में खींच लिया और फिर लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उन पर जमकर हमला किया, जिससे दंपति बुरी तरह घायल हो गया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित घायल दंपति का मेडिकल भी नहीं करवाया। हमलावर दबंगों ने पीड़ित दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।4
- इटावा जनपद के सदर तहसील क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक दुखद हादसा हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में आठ फीट ऊंची एक दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर महिला आंगनवाड़ी विद्यावती की मृत्यु हो गई। इस घटना में उनके पति को भी चोटें आई हैं और वे घायल हुए हैं।1
- भरथना क्षेत्र में रविवार देर रात आए तेज़ आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई और उनकी पत्नी सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई गांवों में पेड़ उखड़ गए, कच्ची दीवारें ढह गईं और टीनशेड उड़कर गिरे, जिससे पूरे प्रभावित क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र के ग्राम समसपुर में, आंधी के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं, जिनका उपचार जारी है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, ग्राम ज्ञानपुर में भी तेज हवा के चलते टीनशेड और मलबा गिरने से एक युवक घायल हो गया, जिसे परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। आंधी-तूफान के कारण कई अन्य गांवों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है; पेड़ धराशायी होने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से देर रात तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त संपत्ति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।1
- इटावा में उधारी के रुपये मांगने पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना तिराहे पर हुई, जहाँ युवक के साथ यह मारपीट की गई। वीडियो के सामने आने और तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, और इस मारपीट की वजह उधारी के पैसे मांगना बताई जा रही है।1