अटरिया,के कुम्भारन पुरवा में खूनी बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल; मुकदमा दर्ज अटरिया,के कुम्भारन पुरवा में खूनी बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल; मुकदमा दर्ज घर के बाहर रोककर मारपीट का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा; डायल 112 पहुंचने से पहले आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। सिधौली तहसील के अटरिया थाना क्षेत्र के शीतल पुरवा गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मीना पत्नी रामस्वरूप प्रजापति, निवासी शीतल पुरवा, ने थाना अटरिया में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति रामस्वरूप प्रजापति को गांव के बबलू यादव, राजवीर यादव, लालजी, गया प्रसाद तथा उनके परिवार के अन्य लोगों ने घर के सामने रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे कमलेश पुत्र स्वर्गीय बाबूराम को भी आरोपितों ने निशाना बना लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कमलेश के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों का उपचार कराया गया और थाना अटरिया में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
अटरिया,के कुम्भारन पुरवा में खूनी बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल; मुकदमा दर्ज अटरिया,के कुम्भारन पुरवा में खूनी बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल; मुकदमा दर्ज घर के बाहर रोककर मारपीट का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा; डायल 112 पहुंचने से पहले आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। सिधौली तहसील के अटरिया थाना क्षेत्र के शीतल पुरवा गांव में मंगलवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मीना पत्नी रामस्वरूप प्रजापति,
निवासी शीतल पुरवा, ने थाना अटरिया में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति रामस्वरूप प्रजापति को गांव के बबलू यादव, राजवीर यादव, लालजी, गया प्रसाद तथा उनके परिवार के अन्य लोगों ने घर के सामने रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे कमलेश पुत्र स्वर्गीय बाबूराम को भी आरोपितों ने निशाना बना लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कमलेश के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस
को बुलाया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों का उपचार कराया गया और थाना अटरिया में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
- लखनऊ के ट्रामा सेंटर के बाहर रात भर सजती दुकानें। रात भर सजती दुकानों पर बैठते मरीजों के दलाल। ट्रामा चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही न करने के आरोप। हाल ही में ट्रामा सेंटर के बाहर से एक दलाल के साथ सिपाही की वीडियो हुई थी वायरल। आखिर क्यों रात भर सजने देते हैं ट्रामा सेंटर के बाहर अवैध तरीके से दुकानें। रात भर ट्रामा सेंटर के बाहर बैठे रहते हैं दलाल। दलालों को प्राइवेट अस्पताल मरीज ले जाने पर मिलती है मोटी दलाली।1
- समदा पुलिस चौकी अंतर्गत खनन माफियाओ ने गिट्टी प्लांट खत्म होते ही सरकारी जमीन की मिट्टी खोदकर खनन माफिया ने बेच डाली लखनऊ काकोरी कोतवाली क्षेत्र के समदा पुलिस चौकी अंतर्गत नारायणपुर रोड बना था गिट्टी प्लांट जिसके खत्म होते ही खनन माफियाओं ने मिट्टी खोदकर प्राइवेट जगहो पर बेच डाली काकोरी क्षेत्र में खनन माफियाओं का कारनामा नारायणपुर रोड पर बना गिट्टी प्लांट को खोदकर मिट्टी प्राइवेट जगहों पर महंगे दामों पर बेच दी खनन विभाग और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को नहीं लगी इसकी भनक या फिर यूं कहा जाए क्षेत्रीय पुलिस जानकर भी बनी अनजान क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यशैली पर भी सवाल की कई दिनों से लगातार खनन माफिया नारायणपुर रोड पर गिट्टी प्लांट की मिट्टी खोदकर बेच रहे है सड़कों पर दौड़ते हैं मिट्टी से भरे ट्रैक्टरकाकोरी ब्रेकिंग न्यूज़ समदा पुलिस चौकी अंतर्गत खनन माफियाओ ने गिट्टी प्लांट खत्म होते ही सरकारी जमीन की मिट्टी खोदकर खनन माफिया ने बेच डाली लखनऊ काकोरी कोतवाली क्षेत्र के समदा पुलिस चौकी अंतर्गत नारायणपुर रोड बना था गिट्टी प्लांट जिसके खत्म होते ही खनन माफियाओं ने मिट्टी खोदकर प्राइवेट जगहो पर बेच डाली काकोरी क्षेत्र में खनन माफियाओं का कारनामा नारायणपुर रोड पर बना गिट्टी प्लांट को खोदकर मिट्टी प्राइवेट जगहों पर महंगे दामों पर बेच दी खनन विभाग और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को नहीं लगी इसकी भनक या फिर यूं कहा जाए क्षेत्रीय पुलिस जानकर भी बनी अनजान क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यशैली पर भी सवाल की कई दिनों से लगातार खनन माफिया नारायणपुर रोड पर गिट्टी प्लांट की मिट्टी खोदकर बेच रहे है सड़कों पर दौड़ते हैं मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली उसके बावजूद ना तो छेत्रीय लेखपाल ना खनन विभाग ना तो क्षेत्रीय पुलिस की पड़ती है नजरे आखिर खनन माफियाओं को किसका है संरक्षण प्राप्त पत्रकार दिनेश लखनऊ ट्राली उसके बावजूद ना तो छेत्रीय लेखपाल ना खनन विभाग ना तो क्षेत्रीय पुलिस की पड़ती है नजरे आखिर खनन माफियाओं को किसका है संरक्षण प्राप्त1
- झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें, 8 घायलः हिमाचल उत्तराखंड में बारिश लैंडस्लाइड से 252 सड़कें बंद; केरल में 4 दिन में 25 लोगों की जान गई1
- लखनऊ रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने बेतरतीब पार्किंग से लग रहा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से जनता परेशान लखनऊ। राजधानी में बेकाबू यातायात और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आम जनता को रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने का है, जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों और फ्लाईओवर के नीचे फैली अव्यवस्था के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर के नीचे लोग बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और यातायात बाधित होता है। रिजेंसी हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोग गाड़ियों को सही जगह लगाने के बजाय सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अस्पताल का मुख्य द्वार होने की वजह से इमरजेंसी स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- कुंवरपुर बाजार में पेयजल संकट: महीनों से खराब सरकारी हैंडपंप, छात्र-राहगीर बूंद-बूंद पानी को तरसे कुंवरपुर बाजार में पेयजल संकट: महीनों से खराब सरकारी हैंडपंप, छात्र-राहगीर बूंद-बूंद पानी को तरसे शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने जल्द समाधान की उठाई मांग संवाददाता ,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवरपुर बाजार में लगा सरकारी हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों, राहगीरों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कुंवरपुर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगता है। आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। बाजार के निकट प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भी संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक आते हैं। ऐसे में सरकारी हैंडपंप बंद होने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। सोमवार को दोबारा शिकायत करने पर सचिव ने जल्द हैंडपंप ठीक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और उमस के मौसम में बाजार आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए खराब पड़े सरकारी हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बाजार आने वाले लोगों, व्यापारियों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।1
- यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, दो दिन में 56 ई-चालान और 12 वाहन सीज संडीला/हरदोई। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सैनी के नेतृत्व में संडीला क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को कुल 25 ई-चालान किए गए, जिन पर 69,500 रुपये का सम्मन शुल्क लगाया गया। साथ ही यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 8 वाहनों को सीज किया गया। वहीं 04 अगस्त 2026 को अभियान जारी रखते हुए 31 ई-चालान किए गए, जिन पर 57,500 रुपये का सम्मन शुल्क लगाया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया। दो दिनों की कार्रवाई में यातायात पुलिस ने कुल 56 ई-चालान, 1,27,000 रुपये का सम्मन शुल्क और 12 वाहनों को सीज किया। यातायात इंस्पेक्टर अनिल सैनी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- 📰 लखनऊ: अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव, FIR दर्ज करने की मांग लखनऊ। अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोमतीनगर थाने में निहारिका त्रिपाठी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि मोहसिन हसन के विरुद्ध तीन दिनों के भीतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा1
- लखनऊ के कमता चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनसे सवाल-जवाब किए। वीडियो के अंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति कैमरे पर दावा करते हुए कहते हैं कि "हमसे ₹500 लिए हैं।" इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी पुलिसकर्मियों से जवाब मांगते नजर आते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल वीडियो.. अमन राठौर ✍🏻1