जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार!! जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रगोली के पास 9 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बाद भी कार चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी की है।

- Post by Sugirv Kushwha1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर कोतवाली खड़ा कराया है और एक लाख 75 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है1
- *जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़* जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। बारात में भगवान शिव के गणों की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार होकर चल रही थी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से किया गया। इसके बाद बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान जी मंदिर, देवनगर चौराहा, कांजी हाउस होते हुए तहसील रोड से सीधे बड़ी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ बारात का समापन किया गया। बारात के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शिव भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता एवं दीपू पुरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- Jalaun ka Mela1
- जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव में शनिवार रात जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक से घर लौट रहे एक रिटायर्ड सेना जवान को परिजनों के ही लोगों ने गांव के कुछ साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पजौनियां निवासी अरविंद सिंह भदौरिया के पिता, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह शनिवार रात फार्म हाउस से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बड़े भाई के बेटे सुमित सिंह भदौरिया और गांव के संजय सिंह भदौरिया ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली सीधे पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।1
- ग्रामीण क्षेत्र है1
- जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रगोली के पास 9 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बाद भी कार चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी की है।1
- खास झलकियां है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ महाशिवरात्रि पर्व पर एक शिव बारात निकाली गई नगर क्षेत्र के आयुर्वेदिक अस्पताल से उठी शिव बारात धूमधाम से पूरे जालौन में घूमी और फिर बड़ी माता मंदिर पर सम्पन्न हुई3
- जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, गूंजा ‘हर हर महादेव’ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर जालौन में भगवान शिव की भव्य शिव बारात बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बारात की शुरुआत मोहल्ला कटरा वाजपेई स्थित मंदिर, सरकारी नलकूप के पास से हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों—छोटी माता, सब्जी मंडी, कांजी हाउस, काली माता मंदिर, झंडा बस स्टैंड और झंडा चौराहा—से होती हुई बड़ी माता प्रांगण पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। “हर हर महादेव” के जयघोष से समूचा नगर शिवमय हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। बड़ी माता प्रांगण में विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पावन शिव विवाह संपन्न कराया गया। भजनों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल जालौन टीम एवं समस्त भोले बाबा प्रेमियों द्वारा किया गया। आयोजन में नगर अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, दीपू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, बजरंग दल संयोजक अनुराग तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चौकी प्रभारी मनीष तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, एकता और उल्लास का अद्भुत संदेश दिया।4