मकुना गांव में सड़क के किनारे झाड़ी से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव के समीप पुल के पास झाड़ी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 19 स्थित यादव टोला निवासी सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के द्वारा जिला पदाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर सोपा गया ज्ञापन लखीसराय जिले में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के द्वारा जिला पदाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत ने बताया कि अशोक धाम के समीप हुए दर्दनाक घटना को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के तत्वाधान में विभिन्न मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अशोक धाम के समीप एक थाने के भवन का निर्माण सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने की मांग कंट्रोल रूम बनवाने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।1
- रामगढ़ चौक से संत रविदास जयंती पर निकाली गई भाव कलश रथ यात्रा1
- लखीसराय राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट जिला इकाई ने डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई मांगें रखीं।संगठन ने अशोक धाम हॉल्ट, बीएड कॉलेज की ओर से आने वाले मार्ग और बालगुदर की ओर से आने वाली सड़कों को करीब 40 फीट चौड़ा करने की मांग की है। साथ ही कांवरियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग और रेलिंग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।इसके अलावा अशोक धाम के समीप स्थायी स्वास्थ्य केंद्र और सावन-भादो के दौरान श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए प्रशासनिक भवन बनाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके1
- 21/08/2026 :आज देखें किस तरीके से गंगा नदी के जलस्तर में विस्तार दिख रहा है सिमरिया घाट बेगूसराय में | Mobile Tv News1
- पटना: गर्दनीबाग में गूंजी न्याय की आवाज, भूख हड़ताल पर बैठीं 'बिहार की बेटी' पटना: गर्दनीबाग में गूंजी न्याय की आवाज, भूख हड़ताल पर बैठीं 'बिहार की बेटी'1
- जमुई में पर्यटन का नया कॉरिडोर, परासी के पठार से विकास की नई उम्मीद।1
- बेगूसराय- नगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी नगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चला रही है. इसी के तहत नगर थाना की पुलिस ने विष्णुपुर कृषि कार्यालय के पास से टाइगर मोबाइल के सहयोग से आदित्य कुमार, आशीष कुमार एवं निशांत कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 01 देशी पिस्टल जप्त किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- मकुना गांव में सड़क के किनारे झाड़ी से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव के समीप पुल के पास झाड़ी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 19 स्थित यादव टोला निवासी सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।1