मोदीनगर निवोक अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज के परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी गाजियाबाद :- मोदीनगर क्षेत्र स्थित निवोक अस्पताल पर, इलाज में लापरवाही और पेमेंट लेने बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने थाना निवाड़ी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार निवासी, ग्राम याकुतपुर मवी, अनुभव शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके भाई को गंभीर हालत में निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मरीज को अन्य अस्पताल रेफर करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले आईसीयू में रखा गया। और बाद में ईआरसीटी जैसी प्रक्रिया की गई। आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पूरी मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए। परिवार का कहना है कि जब वे मरीज को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब वहां के डॉक्टरों ने कई जरूरी रिपोर्ट मांगी, लेकिन निवोक अस्पताल द्वारा रिपोर्ट देने में आनाकानी की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान, मरीज के परिजनों से लगातार नकद जमा कराने के लिए कहा जाता रहा। परिवार का दावा है कि इलाज के नाम पर भारी रकम खर्च कराने के बावजूद भी उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। और कई बार रिकॉर्ड मांगने पर टालमटोल की गई। रिपोर्ट को लेकर बात इतनी बढी के पीड़ित पक्ष को, पुलिस तक को अस्पताल में बुलाना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि शायद इसी को कहते हैं। कि नाम बड़े और दर्शन छोटे, जब निवोक अस्पताल की शुरुआत हुई थी। निवोक अस्पताल के लोगों ने अस्पताल की शान में, तारीफो के पुल बांधे थे। और क्षेत्र के लोगों को संदेश दिया गया था। कि क्षेत्र के लोगों का अच्छा और बेहतर, कम कीमतो पर इलाज किया जाएगा। लेकिन इस घटना के बाद, क्षेत्र के लोगो का विश्वास अस्पताल से उठ जाएगा। पीड़ित परिवार ने थाना निवाड़ी पुलिस से, मामले की निष्पक्ष जांच कर, उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोदीनगर निवोक अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज के परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी गाजियाबाद :- मोदीनगर क्षेत्र स्थित निवोक अस्पताल पर, इलाज में लापरवाही और पेमेंट लेने बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध न कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने थाना निवाड़ी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार निवासी, ग्राम याकुतपुर मवी, अनुभव शर्मा ने आरोप लगाया कि उसके भाई को गंभीर हालत में निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मरीज को अन्य अस्पताल रेफर करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले आईसीयू में रखा गया। और बाद में ईआरसीटी जैसी प्रक्रिया की गई। आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पूरी मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए। परिवार का कहना है कि जब वे मरीज को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब वहां के डॉक्टरों ने कई जरूरी रिपोर्ट मांगी, लेकिन निवोक अस्पताल द्वारा रिपोर्ट देने में आनाकानी की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान, मरीज के परिजनों से लगातार नकद जमा कराने के
लिए कहा जाता रहा। परिवार का दावा है कि इलाज के नाम पर भारी रकम खर्च कराने के बावजूद भी उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। और कई बार रिकॉर्ड मांगने पर टालमटोल की गई। रिपोर्ट को लेकर बात इतनी बढी के पीड़ित पक्ष को, पुलिस तक को अस्पताल में बुलाना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि शायद इसी को कहते हैं। कि नाम बड़े और दर्शन छोटे, जब निवोक अस्पताल की शुरुआत हुई थी। निवोक अस्पताल के लोगों ने अस्पताल की शान में, तारीफो के पुल बांधे थे। और क्षेत्र के लोगों को संदेश दिया गया था। कि क्षेत्र के लोगों का अच्छा और बेहतर, कम कीमतो पर इलाज किया जाएगा। लेकिन इस घटना के बाद, क्षेत्र के लोगो का विश्वास अस्पताल से उठ जाएगा। पीड़ित परिवार ने थाना निवाड़ी पुलिस से, मामले की निष्पक्ष जांच कर, उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मोदीनगर रोरी गांव में टूटा नाली चैनल, बना हादसों का कारण, ई-रिक्शा पलटी, बड़ा हादसा टला गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील के गांव रोरी में पिछले एक महीने से नाली का चैनल टूटा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब रास्ते के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब टूटे चैनल की वजह से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सवार लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता बाबा परमेन्द्र आर्य ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से टूटे चैनल को ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।1
- गाजियाबाद के अंकर विहार में सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के दो दांत टूट गए। इस मामले में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- उत्तर प्रदेश में महाराणा प्रताप की रैली निकालते समय पथराव की घटना सामने आई है। गाजियाबाद में हुई इस घटना से तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।1
- गाजियाबाद में 'यूपी 14 कश्यप किंग' नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया है। उन्होंने अपने दोस्तों से इस नंबर पर जुड़ने और उन्हें फॉलो करने की अपील की है।1
- गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के भक्ति संदेश वाले नए वीडियो पोस्ट करने का आह्वान किया गया है। उपयोगकर्ताओं से इन वीडियो को लाइक और फॉलो करने का भी आग्रह किया जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के जेवर में बाइक से हुए दर्दनाक हादसे में एक 5 साल की बच्ची की जान चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।1
- गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने घर पर गोली चलाने के आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बहन से हुई बदसलूकी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- गाजियाबाद के मोदीनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अनुज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ा।1
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने गाज़ियाबाद के शहीद स्तंभ पर सलामी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह और अन्य सदस्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।2