Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद के कतरास को एक नया तोहफा मिला है, जहाँ 'जय माँ तारा टायर्स' ने अपने द्वार खोल दिए हैं और नए MRF एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हो गया है। इस शोरूम के शुरू होने से अब हर वाहन के लिए भरोसेमंद टायर उपलब्ध कराए जाएँगे।
जनता न्यूज़ 24
धनबाद के कतरास को एक नया तोहफा मिला है, जहाँ 'जय माँ तारा टायर्स' ने अपने द्वार खोल दिए हैं और नए MRF एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हो गया है। इस शोरूम के शुरू होने से अब हर वाहन के लिए भरोसेमंद टायर उपलब्ध कराए जाएँगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद के कतरास को एक नया तोहफा मिला है, जहाँ 'जय माँ तारा टायर्स' ने अपने द्वार खोल दिए हैं और नए MRF एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ हो गया है। इस शोरूम के शुरू होने से अब हर वाहन के लिए भरोसेमंद टायर उपलब्ध कराए जाएँगे।1
- कतरास के कलाली फाटक में एमआरएफ (MRF) के एक्सक्लूसिव टायर शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ है। कतरास में इस नए एक्सक्लूसिव टायर शोरूम के खुलने से क्षेत्र के अधिकतर ग्राहकों को सीधा लाभ मिलने की बात कही गई है।1
- लोग अक्सर ठंड या सर्दी के मौसम में ही विटामिन सी को याद करते हैं, लेकिन शरीर के लिए इसका काम इससे कहीं ज्यादा है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने का काम करता है, इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। चूंकि हमारा शरीर विटामिन सी को स्टोर करके नहीं रख पाता है, इसलिए इसका नियमित सेवन करना बेहद जरूरी है।1
- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का शनिवार को पटाक्षेप हो गया, जिसमें आंदोलनकारियों की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। मंत्री के इस्तीफे की खुशी में शनिवार की शाम गिरिडीह के डुमरी स्थित वनांचल चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसे आंदोलन की जीत बताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक ने कहा कि इस आंदोलन को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया था और उसी दबाव का नतीजा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर गलत नीति का इसी तरह विरोध किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव महेश भगत ने कहा कि केंद्र में बैठी जनविरोधी और तानाशाही सरकार 2029 में उखड़ जाएगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छोटू शर्मा, मनोज जायसवाल, असीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आसिफ अंसारी, जब्बार अंसारी, संदीप कुमार और महेन्द्र बिन्द सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।2
- निरसा प्रखंड के रामकनाली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने कोल लॉजिस्टिक्स, पवन ऊर्जा, बिजली उत्पादन, सोलर प्लांट, रासायनिक खेती और जैविक खेती सहित विज्ञान से जुड़े कई आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावकों को विद्यार्थी स्वयं अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे थे। बच्चों की कार्यकुशलता और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रायोगिक शिक्षा और विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है, उनकी सोच विकसित होती है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आत्मविश्वास भी पैदा होता है। विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार सैनी और चेयरमैन हरमीत सिंह सैनी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र हर वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देते हैं और कई छात्र देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की कोशिश रहती है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिले। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।8
- फर्जी वंशावली के सहारे करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि फर्जी वंशावली का सहारा लेकर करोड़ों रुपये की जमीन बेची गई है, जिस पर पुलिस को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करनी चाहिए।1
- जमशेदपुर के डिमना डैम स्थित तालाब में डूबे एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों, समीर और सक्षम, के शव करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में कार्यरत और सिविल डिफेंस के सदस्य मजदूरुल बारी ने लगातार खोजबीन चलाकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।4