अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता शिविर का आयोजन , विधिक अधिकारो के बारे में दी जानकारी धौलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में महिलाओं को विधिक अधिकारों की दी जानकारी साथ ही महिलाओं के अधिकारों की शपथ भी दिलवाई । इस अवसर पर सचिव रेखा यादव ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नालसा, रालसा व डालसा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया साथ हीं महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण या किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो वह घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत न्याय प्राप्त कर सकती है। इस कानून के अंतर्गत पीड़ित महिला को सुरक्षा, निवास, भरण-पोषण तथा अन्य कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और उससे संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत दहेज लेना और देना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के विषय में बताया कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अंतर्गत किसी भी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करना कानूनन अपराध है तथा इसके विरुद्ध शिकायत करने के लिए आंतरिक शिकायत समिति एवं जिला स्तरीय समिति का प्रावधान किया गया है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत सभी महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, महिला परामर्श केंद्र तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया कि यदि किसी महिला को तत्काल सहायता की आवश्यकता हो तो वह महिला हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती है तथा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कानूनी, चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सचिव रेखा यादव ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और कानूनी जागरूकता के महत्व के बारे में भी बताया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सचिव रेखा यादव, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन, महिला अधिकारिता विभाग से सहायक निदेशक भूपेश गर्ग, मांगीलाल सहायक लेखाधिकारी, ममता जैन सुपरवाइजर, कनुप्रिया कौशिक जेंडर स्पेशलिस्ट नरेंद्र मीना सहायक प्रशासनिक अधिकारी, योगेश चौधरी, भगवान सिंह अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, अजय मीना,आदि उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता शिविर का आयोजन , विधिक अधिकारो के बारे में दी जानकारी धौलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में महिलाओं को विधिक अधिकारों की दी जानकारी साथ ही महिलाओं के अधिकारों की शपथ भी दिलवाई । इस अवसर पर सचिव रेखा यादव ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नालसा, रालसा व डालसा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया साथ हीं महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता
के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण या किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो वह घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत न्याय प्राप्त कर सकती है। इस कानून के अंतर्गत पीड़ित महिला को सुरक्षा, निवास, भरण-पोषण तथा अन्य कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और उससे संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत दहेज लेना और देना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के विषय में बताया कि
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अंतर्गत किसी भी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करना कानूनन अपराध है तथा इसके विरुद्ध शिकायत करने के लिए आंतरिक शिकायत समिति एवं जिला स्तरीय समिति का प्रावधान किया गया है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत सभी महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, महिला परामर्श केंद्र तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया कि यदि किसी महिला को तत्काल सहायता की आवश्यकता हो तो वह महिला हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त
कर सकती है तथा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कानूनी, चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सचिव रेखा यादव ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और कानूनी जागरूकता के महत्व के बारे में भी बताया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सचिव रेखा यादव, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन, महिला अधिकारिता विभाग से सहायक निदेशक भूपेश गर्ग, मांगीलाल सहायक लेखाधिकारी, ममता जैन सुपरवाइजर, कनुप्रिया कौशिक जेंडर स्पेशलिस्ट नरेंद्र मीना सहायक प्रशासनिक अधिकारी, योगेश चौधरी, भगवान सिंह अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, अजय मीना,आदि उपस्थित रहे।
- What if Jan Aushadhi never existed? * No affordable medicines. * Rural families spending huge amounts on healthcare. * Entrepreneurs missing opportunities. * Women losing a powerful platform for leadership. Equitable healthcare would still be a distant dream. ❌ But the Modi government changed the game — turning affordable, quality healthcare into a right, not a privilege. #JanAushadhiDiwas20261
- मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष को कृषक वर्ष के रूप में मना रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान लिए गए। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और खेती को लाभकारी बनाया जा सके। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य यह है कि कोई भी किसान पंजीयन से वंचित न रह जाए और अधिक से अधिक किसान सरकार की योजना का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही राज्य सरकार ने दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने उड़द की खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। श्री कंषाना ने कहा कि उड़द की खेती को प्रोत्साहित करने से किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और प्रदेश में दलहन उत्पादन भी बढ़ेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक उड़द की खेती करें। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही अगली फसल की तैयारी भी समय पर हो सकेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई के समय बिजली की उपलब्धता होती है। कई बार किसानों को रात में खेतों में जाकर सिंचाई करनी पड़ती है, जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने किसानों को दिन के समय सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसानों को काफी राहत मिलेगी और वे सुरक्षित तरीके से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसी योजनाएं और फैसले ले रही है, जिनसे किसानों की आय बढ़े और खेती को लाभकारी बनाया जा सके। श्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और कृषि को आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ाएं। सरकार की इन घोषणाओं से प्रदेश के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इन फैसलों से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।1
- अम्बाह: नगर में एक किराना दुकान पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप ट्रेडर्स नामक किराना दुकान पर खुलेआम एक्सपायरी माल बेचे जाने का आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान पर चिप्स, कुरकुरे, नमकीन, बिस्कुट सहित कई प्रकार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थ एक्सपायरी होने के बाद भी ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि दुकान पर रखे कई उत्पादों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, फिर भी उन्हें बिना जांचे-परखे ग्राहकों को दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि दुकानदारों को ग्राहकों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन यदि मुनाफे के लिए एक्सपायरी सामान बेचा जा रहा है तो यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दुकान की जांच कर एक्सपायरी सामान को तुरंत जब्त किया जाए और दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि समय-समय पर बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।1
- अम्बाह: नगर में एक किराना दुकान पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप ट्रेडर्स नामक किराना दुकान पर खुलेआम एक्सपायरी माल बेचे जाने का आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान पर चिप्स, कुरकुरे, नमकीन, बिस्कुट सहित कई प्रकार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थ एक्सपायरी होने के बाद भी ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि दुकान पर रखे कई उत्पादों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, फिर भी उन्हें बिना जांचे-परखे ग्राहकों को दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि दुकानदारों को ग्राहकों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन यदि मुनाफे के लिए एक्सपायरी सामान बेचा जा रहा है तो यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दुकान की जांच कर एक्सपायरी सामान को तुरंत जब्त किया जाए और दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि समय-समय पर बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज1
- आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आठ लाख की लूट, अपाचे सवार तीन बदमाश फरार फतेहाबाद : खेत की बिक्री के रुपये लेकर लौट रहे दो लोगों से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आठ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार भगवती प्रसाद पुत्र दखलीराम निवासी पिन्नापुरा, फतेहाबाद ने शुक्रवार को अपनी लगभग पौने पांच बीघा जमीन की बिक्री ओमप्रकाश निवासी बैमज का नगला, सदर आगरा के नाम की थी। बैनामे के बाद रुपये लेकर भगवती प्रसाद का बेटा निहाल सिंह और उसके चाचा बच्चूसिंह स्प्लेंडर बाइक से गांव लौट रहे थे। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान भगवती प्रसाद कस्बा फतेहाबाद के बाईपास रोड पर शुक्रवार को लगने वाले बाजार में सामान खरीदने के लिए रुक गए थे, जबकि निहाल सिंह और बच्चूसिंह रुपये लेकर आगे निकल गए। बताया गया है कि जब दोनों गांव अई में प्रेमचंद डीलर के घर के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और अचानक उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे दोनों संभल नहीं सके और बदमाश उनके पास रखा आठ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आठ लाख रुपए का था लौन : भगवती प्रसाद ने बताया कि उसने बैंक से तीन लाख रुपए का ऋण लिया गया था। ब्याज समेत आठ लाख रुपए हो गए। इसलिए खेत बेचा गया था। बच्चू सिंह ने नहीं छोड़ा था बैंग : बच्चू सिंह ने बताया कि अपाचे सवार बदमाशों ने जब थैला छीन रहे थे। तो बैंग को बच्चू सिंह नहीं छोड़ने पर घसीसटे हुए लगभग 50मीटर तक ले गए। बाद में जब गोली मारने की घमकी देने पर बैंग छोड़ दिया गया।1
- आगरा के फतेहाबाद स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पहुंचे, जहां वे Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) और Bharatiya Janata Party (BJP) के बीच आयोजित समन्वय बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और सरकार की आगामी रूपरेखा को लेकर चर्चा हो सकती है। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार यह बैठक लगभग दो घंटे तक चल सकती है, जिसमें सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात है।1
- आगरा पिनाहट पक्के पुल के अप्रोच मार्ग के लिए धारा 19 का प्रकाशन आगरा जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय अखवार मे कराया गया.1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा पहुंच गए। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर पहुंचे, जहां भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र स्थित यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण भी करेंगे।1