Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभम राजपूत शुभम राजपूत
शुभम राजपूत
शुभम राजपूत शुभम राजपूत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जब कस्बा हरिके के मंड क्षेत्र में भारी मात्रा अवैध शराब और लाहन बरामद हुई। विभाग द्वारा इस साल में सबसे बड़ी सफलता मिली है। विभाग अधिकारियों ने लाहन को मौके पर नष्ट किया। जबकि अवैध शराब, ड्रंम, तिरपालों को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरु कर दी। बताते चले कि इस रिक्वरी के तौर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार अमृतसर रेंज के एक्साइज एसिस्टेंट कमिश्नर दिलबाग सिंह चीमां और तरनतारन के ईटीओ इंदरजीत सिंह के निर्देशों पर विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा हरिके दरिया के साथ लगते गांव कीड़ियां के मंड क्षेत्र में अवैध शराब के कुछ तस्कर शराब निकाल कर लोगों को सप्लाई करते है। जो कि बड़ी मात्रा में निकालने वाले है। इसी तहत विभाग के एक्साइज इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर, इंस्पैक्टर करन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर सुबह 9 बजे छापेमारी की। इस दौरान मौके से शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। जब उक्त क्षेत्र की तलाशी ली गई तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। क्योंकि तस्करों ने मंड के इस क्षेत्र को बड़े स्तर पर शराब निकालने का अड्डा बनाया हुआ था। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले इस सर्च अप्रेश्न के बाद विभाग के हाथ 1 लाख 95 हजार मिली लीटर अवैध शराब, 1 लाख 14 हजार लीटर लाहन बरामद हुई है। जो कि 9 ड्रम और कई तिरपालों में मौजूद थी। विभाग के कर्मीयों ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मौके बातजीत करते हुए इंस्पैक्टर हितेश प्रभाकर और करन शर्मा ने बताया कि यह आप्रेश्न एक्सवाइज विभाग और वन विभाग के सांझे आप्रेश्न के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में मिली शराब और लाहन का दरिया के बीचों बीच झाड़ियों में बनाए दजाना जीव जंतुओँ के लिए घातक साबित होता है। जिसके लिए शराब के अवैध सौदागर कई गुनाह कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह सर्च अप्रेश्न आगे भी इसी तरह से जारी रहेंगे। इस मौके एएसआई जुगराज सिंह, एएसआई जगप्रीत सिंह, एएसआई जगजीत सिंह और जगीर सिंह मौजूद थे। - हरिके मंड क्षेत्र से बरामद हुई अवैध शराब, और मिले ड्रंम व तिरपालों की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।1
- Post by Pankaj Kumar Kartik ji1
- इस वीडियो में देखिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद चौंकाने वाला दावा! ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां से एनरिचड यूरेनियम को अमेरिका लाया जाएगा। क्या वाकई एक-दो दिन के अंदर शांति समझौता हो सकता है? या फिर ईरान का इनकार इस मामले को और उलझा देगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें! वीडियो के मुख्य बिंदु: ट्रंप का ईरान के यूरेनियम को लेकर दावा। परमाणु ठिकानों पर भारी मशीनों से खुदाई की योजना। ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बकाई का पलटवार। क्या इस वीकेंड होगी बड़ी मीटिंग?1
- Koi yahan per aata nahin1
- Post by Vijaypal Singh1
- Post by रहीसुद्दीन1
- आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला छदामी में देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 6 से 7 बदमाशों ने छत काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसते ही पीड़ित परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों के अन्य साथी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश करीब साढ़े 30 किलो से अधिक चांदी और सोने के आभूषण समेत घर में रखा फैक्ट्री का कीमती माल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।1
- बलिया हरपुर आवास विकास कालोनी का मामला, IGRS पर गलत आख्या देने का आरोप, JE पर भ्रष्टाचार के आरोप, कालोनीवासियों में भारी आक्रोश 9 मीटर चौड़े सार्वजनिक मार्ग व नाली पर अवैध दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद पीड़ित कालोनीवासियों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। *20 साल पुराना रास्ता बंद किया गया:* आवास विकास कालोनी हरपुर के निवासियों का कहना है कि भवन संख्या 2बी/373/4 के सामने बने इस सार्वजनिक मार्ग से कालोनीवासी व आमजन पिछले लगभग 20 वर्षों से आ-जा रहे हैं। वर्ष 2003 में यह पूरी कालोनी आवास विकास परिषद द्वारा नगरपालिका परिषद, बलिया को हस्तान्तरित की जा चुकी है। मिलीभगत से दीवार खड़ी कर रास्ता व नाली दोनों बंद कर दिए हैं। *IGRS पर गलत आख्या, पद के दुरुपयोग का आरोप:* कालोनीवासी गिरीष कुमार सिंह, चंचल जयसवाल आदि ने बताया कि उन्होंने IGRS संदर्भ संख्या 15193260012537 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता ने एक लोक सेवक होते हुए भी बिना अभिलेख व साक्ष्य देखे गलत आख्या लगा दी। आख्या में उल्लेख किया गया कि जमीन निवासियों का दावा है कि XEN की आख्या पूर्णतः असत्य व निराधार है। उनका कहना है कि आराजी नम्बर 99/1 की जिस जमीन का हवाला दिया जा रहा है, उसमें से रास्ते हेतु आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जा चुका है। *न्याय की गुहार:* पीड़ितों ने प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन को नोटरी शपथ पत्र के साथ शिकायत भेजी है। मांग की गई है कि अवैध दीवार तत्काल ध्वस्त कराकर 9 मीटर चौड़ा सार्वजनिक मार्ग व नाली खुलवाया जाए।1