Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर जिले के लहरपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल दिया है। किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाले फ्री ट्रेड समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई है। इस समझौते के विरोध में किसान लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Mohd Javed
सीतापुर जिले के लहरपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल दिया है। किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाले फ्री ट्रेड समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई है। इस समझौते के विरोध में किसान लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर में सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भाजपा नेता तिवारी जी का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता की ओर से यह प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।1
- ग्राम पंचायत तेजवापुर जिला सीतापुर पोस्ट पिपरिया थाना लहरपुर1
- सीतापुर के बिसवां अंतर्गत सिकडीहा के राम मंदिर में मूर्ति स्थापित हो चुकी है। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में आकर दर्शन और पूजन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।3
- लखीमपुर खीरी के शैक्षणिक संस्थानों के इतिहास में पहली बार माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में "जय जगन्नाथ" के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़ी चौकी इंचार्ज स्नेहा मौर्या एवं विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने माँ सरस्वती, भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अथर्व पांडे, सार्थक और अधीरा ने क्रमशः भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का स्वरूप धारण कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। आराध्या सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि प्रियांशी शाह ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अनूरा, अर्पिता डे, आन्या मौर्या, आराध्या गुप्ता, आराध्या सिंह, माही एवं नंदिनी ने भगवान श्री जगन्नाथ पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्नेहा मौर्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और सामाजिक जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने सभी बच्चों से अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए रथ यात्रा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद भगवान श्री जगन्नाथ की परंपरा और आस्था आज भी अडिग है। इस अवसर पर विकास बाजपेई ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन माधव स्मार्ट किड्स की कोऑर्डिनेटर पूजा गुप्ता ने किया, जिसमें अमन वर्मा, मानसी मिश्रा, रुचि यादव, रोली गुप्ता, पलक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावक, नगर के बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।3
- सीतापुर जिले के लहरपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल दिया है। किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाले फ्री ट्रेड समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई है। इस समझौते के विरोध में किसान लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- सीतापुर के महमूदाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह प्लेटफॉर्म के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना मिलने पर जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर मृतक के सिर से खून निकलने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, हालांकि मौके पर किसी प्रत्यक्षदर्शी के न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस ट्रेन से हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयासों के साथ-साथ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1