logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब यह देखना बाकी है कि यह कार्यवाही केवल सीहोर जिले तक सीमित रहेगी, या फिर जिले के अन्य शहरों में भी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलेगा।

1 hr ago
user_Naved khan
Naved khan
हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब यह देखना बाकी है कि यह कार्यवाही केवल सीहोर जिले तक सीमित रहेगी, या फिर जिले के अन्य शहरों में भी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संत हृदय राम नगर नव युवक सिंधी समाज के त्रिवर्षीय चुनाव 21 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन चुनावों में कुल 4000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
    4
    संत हृदय राम नगर नव युवक सिंधी समाज के त्रिवर्षीय चुनाव 21 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन चुनावों में कुल 4000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
    user_D K G Pradesh Prasar
    D K G Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब यह देखना बाकी है कि यह कार्यवाही केवल सीहोर जिले तक सीमित रहेगी, या फिर जिले के अन्य शहरों में भी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलेगा।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब यह देखना बाकी है कि यह कार्यवाही केवल सीहोर जिले तक सीमित रहेगी, या फिर जिले के अन्य शहरों में भी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलेगा।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल क्राइम ब्रांच ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग ₹1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में 170 किलो 090 ग्राम अवैध गांजा, एक आइशर ट्रक और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ बरामद की गई हैं, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी सफलता गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत क्राइम ब्रांच ने भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशों पर, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार और सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी और उनकी टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में लगाया गया था। दिनांक 18.06.2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर ने थाना परिसर में सूचना दी कि कोलार, भोपाल में गोल जोड़ तिराहे के पास सड़क किनारे एक आइशर गाड़ी (मिनी ट्रक) खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा है और ड्राइवर डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार बैंगनी टी-शर्ट और हल्के ग्रे पैंट पहने दुबले-पतले व्यक्ति को आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा गया। क्राइम ब्रांच टीम ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ गोल जोड़ तिराहा, कोलार रोड, थाना कजलीखेड़ा, भोपाल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी आनंद बैरागी, पिता वंशीदास बैगारी (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास) को पकड़ा। ट्रक से नीचे उतारने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कीपैड जियो भारत कंपनी के मोबाइल तथा रेडमी गो एंड्रॉयड मोबाइल को कब्जे में लिया गया। आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की तलाशी लेने पर केबिन में खाना बनाने का सामान, टूलबॉक्स, कंबल और तकिया मिला। ट्रक के पिछले हिस्से में नीले रंग की तिरपाल और एक सफेद पन्नी हटाने पर 6 प्लास्टिक की बोरियाँ मिलीं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। आरोपी ने बोरियों में गांजा होने की बात स्वीकार की। इन बोरियों में कुल 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। इसके अतिरिक्त ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ भी बरामद हुईं, जिन पर हिंदी और अंग्रेजी में "NALCO" अंकित था। जब्त किए गए आइशर ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और उससे गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। भोपाल पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल अभियान में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि जसवंत सिंह, प्रआर कैलाश जाट सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    भोपाल क्राइम ब्रांच ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग ₹1.33 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में 170 किलो 090 ग्राम अवैध गांजा, एक आइशर ट्रक और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ बरामद की गई हैं, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी सफलता गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत क्राइम ब्रांच ने भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया।

शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशों पर, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह चढार और सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी और उनकी टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में लगाया गया था। दिनांक 18.06.2026 को एक विश्वसनीय मुखबिर ने थाना परिसर में सूचना दी कि कोलार, भोपाल में गोल जोड़ तिराहे के पास सड़क किनारे एक आइशर गाड़ी (मिनी ट्रक) खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा है और ड्राइवर डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार बैंगनी टी-शर्ट और हल्के ग्रे पैंट पहने दुबले-पतले व्यक्ति को आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा गया। क्राइम ब्रांच टीम ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ गोल जोड़ तिराहा, कोलार रोड, थाना कजलीखेड़ा, भोपाल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी आनंद बैरागी, पिता वंशीदास बैगारी (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हथवास, तहसील सतवास, जिला देवास) को पकड़ा।

ट्रक से नीचे उतारने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कीपैड जियो भारत कंपनी के मोबाइल तथा रेडमी गो एंड्रॉयड मोबाइल को कब्जे में लिया गया। आइशर ट्रक क्रमांक CG04 PE9434 की तलाशी लेने पर केबिन में खाना बनाने का सामान, टूलबॉक्स, कंबल और तकिया मिला। ट्रक के पिछले हिस्से में नीले रंग की तिरपाल और एक सफेद पन्नी हटाने पर 6 प्लास्टिक की बोरियाँ मिलीं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। आरोपी ने बोरियों में गांजा होने की बात स्वीकार की। इन बोरियों में कुल 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। इसके अतिरिक्त ट्रक से 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ भी बरामद हुईं, जिन पर हिंदी और अंग्रेजी में "NALCO" अंकित था। जब्त किए गए आइशर ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और उससे गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

भोपाल पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस सफल अभियान में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उनि जसवंत सिंह, प्रआर कैलाश जाट सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजधानी भोपाल के ब्लूमन कॉलोनी निवासी हकीम पर पुरानी रंजिश के चलते एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हकीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हकीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हकीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने और हमलावरों की पहचान होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की गई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। फिलहाल, पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    राजधानी भोपाल के ब्लूमन कॉलोनी निवासी हकीम पर पुरानी रंजिश के चलते एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हकीम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद हकीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हकीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने और हमलावरों की पहचान होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई की गई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। फिलहाल, पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल में क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रहार किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में 170 किलो गांजा जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की इस प्रभावी पहल से नशे के कारोबारियों की करोड़ों रुपये की एक बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है।
    1
    भोपाल में क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रहार किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में 170 किलो गांजा जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की इस प्रभावी पहल से नशे के कारोबारियों की करोड़ों रुपये की एक बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है।
    user_The_News7
    The_News7
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर 2 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने में व्यापारी के दुकान के नौकर ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और वाहन बरामद कर लिया है, साथ ही लूटी गई नकदी का एक हिस्सा भी बरामद किया है। घटना 16/17 जून 2026 की मध्य रात्रि की है। फरियादी दिलीप आरतवानी (46), जो साईंकृपा अपार्टमेंट, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स, भोपाल के निवासी हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून 2026 को वह अपनी किराने की दुकान बंद करके रात करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में 2 लाख रुपये रखकर घर जा रहे थे। देवीबाई धर्मशाला से पहले रास्ते में एक गड्ढे के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी धीमी की, तभी पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोका। संतुलन बिगड़ने के कारण दिलीप आरतवानी जमीन पर गिर गए। आरोपियों में से एक ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि अगर उन्होंने आवाज निकाली तो उनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे। पीछे बैठे दूसरे लड़के ने गाड़ी की चाबी निकालकर डिग्गी खोली और उसमें रखे 2 लाख रुपये निकालकर अपनी गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना शाहजहाँनाबाद में अप.क्र. 342/26 धारा 309(6), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार ने अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता ने प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान और शाहजहाँनाबाद संभाग की संयुक्त पुलिस टीमों ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने में सफलता अर्जित की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पाँच अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों ने घटनास्थल और आसपास के आने-जाने वाले रास्तों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सीसीटीवी फुटेज संकलित की और तकनीकी मदद से मुखबिर तंत्र विकसित किया। परिणामस्वरूप, मुखबिर की सूचना पर प्रेम शर्मा (उम्र 20 वर्ष, निवासी कोच फैक्ट्री छोला भोपाल) और अभिषेक पंथी (उम्र 20 साल, निवासी रासला खेड़ी भानपुर भोपाल) के रूप में संदिग्ध आरोपियों को पहचान कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सघन पूछताछ में आरोपियों ने घटना घटित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से अभी तक की गई पूछताछ में 1,00,000 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व वाहन बरामद किया है। बरामद संपत्ति में आरोपी प्रेम शर्मा से 50,000 रुपये नकद और आरोपी अभिषेक पंथी से 50,000 रुपये नकद, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन शामिल है। शेष लूटी गई राशि के संबंध में सघनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्रेम शर्मा के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का एक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। इस सराहनीय भूमिका में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. माधव सिंह परिहार, उनि. बाना सिंह पवार, उनि. राजीव पुरोहित, प्र.आर. आशीष सिंह, प्र.आर. राजेश भारती, आर. राम अवतार शर्मा, आर. राकेश ठाकुर, आर. पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, आर. सुदीप चौहान, आर. दीपक पाण्डेय और सायबर टीम से आर. शिवम वर्मा, आर. दीपेन्द्र सिंह सेंगर व सिटी सर्विलेन्स के अधिकारी/कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है।
    1
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर 2 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने में व्यापारी के दुकान के नौकर ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और वाहन बरामद कर लिया है, साथ ही लूटी गई नकदी का एक हिस्सा भी बरामद किया है।

घटना 16/17 जून 2026 की मध्य रात्रि की है। फरियादी दिलीप आरतवानी (46), जो साईंकृपा अपार्टमेंट, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स, भोपाल के निवासी हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून 2026 को वह अपनी किराने की दुकान बंद करके रात करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में 2 लाख रुपये रखकर घर जा रहे थे। देवीबाई धर्मशाला से पहले रास्ते में एक गड्ढे के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी धीमी की, तभी पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोका। संतुलन बिगड़ने के कारण दिलीप आरतवानी जमीन पर गिर गए। आरोपियों में से एक ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि अगर उन्होंने आवाज निकाली तो उनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे। पीछे बैठे दूसरे लड़के ने गाड़ी की चाबी निकालकर डिग्गी खोली और उसमें रखे 2 लाख रुपये निकालकर अपनी गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना शाहजहाँनाबाद में अप.क्र. 342/26 धारा 309(6), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार ने अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता ने प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान और शाहजहाँनाबाद संभाग की संयुक्त पुलिस टीमों ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने में सफलता अर्जित की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पाँच अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों ने घटनास्थल और आसपास के आने-जाने वाले रास्तों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सीसीटीवी फुटेज संकलित की और तकनीकी मदद से मुखबिर तंत्र विकसित किया। परिणामस्वरूप, मुखबिर की सूचना पर प्रेम शर्मा (उम्र 20 वर्ष, निवासी कोच फैक्ट्री छोला भोपाल) और अभिषेक पंथी (उम्र 20 साल, निवासी रासला खेड़ी भानपुर भोपाल) के रूप में संदिग्ध आरोपियों को पहचान कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सघन पूछताछ में आरोपियों ने घटना घटित करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से अभी तक की गई पूछताछ में 1,00,000 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व वाहन बरामद किया है। बरामद संपत्ति में आरोपी प्रेम शर्मा से 50,000 रुपये नकद और आरोपी अभिषेक पंथी से 50,000 रुपये नकद, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त वाहन शामिल है। शेष लूटी गई राशि के संबंध में सघनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्रेम शर्मा के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का एक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है। इस सराहनीय भूमिका में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. माधव सिंह परिहार, उनि. बाना सिंह पवार, उनि. राजीव पुरोहित, प्र.आर. आशीष सिंह, प्र.आर. राजेश भारती, आर. राम अवतार शर्मा, आर. राकेश ठाकुर, आर. पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, आर. सुदीप चौहान, आर. दीपक पाण्डेय और सायबर टीम से आर. शिवम वर्मा, आर. दीपेन्द्र सिंह सेंगर व सिटी सर्विलेन्स के अधिकारी/कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल में नगर निगम के अतिक्रमण स्टोर के एक कर्मचारी यासिर के साथ न्यू मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर ड्यूटी के दौरान देर रात (लगभग 12:00 से 12:30 बजे के बीच) कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस हमले में यासिर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और हमीदिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के विरोध में, नगर निगम अतिक्रमण शाखा के ड्राइवरों और कर्मचारियों ने फतेहगढ़ फायर ब्रिगेड के पास स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के सामने अपने वाहन खड़े कर कार्य का बहिष्कार करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वाहन संचालन और कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262 के अतिक्रमण अध्यक्ष फैज़ान उल हक ने इस बेवजह मारपीट की घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे और उन पर हमला करना कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देने जैसा है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से तत्काल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घायल कर्मचारी यासिर को मारपीट के दौरान पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही फ्रैक्चर होने की भी सूचना है। इसके अतिरिक्त, उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पांच टांके भी लगाए गए हैं। संगठन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनका आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
    1
    भोपाल में नगर निगम के अतिक्रमण स्टोर के एक कर्मचारी यासिर के साथ न्यू मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर ड्यूटी के दौरान देर रात (लगभग 12:00 से 12:30 बजे के बीच) कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस हमले में यासिर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और हमीदिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

इस घटना के विरोध में, नगर निगम अतिक्रमण शाखा के ड्राइवरों और कर्मचारियों ने फतेहगढ़ फायर ब्रिगेड के पास स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के सामने अपने वाहन खड़े कर कार्य का बहिष्कार करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वाहन संचालन और कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262 के अतिक्रमण अध्यक्ष फैज़ान उल हक ने इस बेवजह मारपीट की घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे और उन पर हमला करना कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देने जैसा है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से तत्काल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

घायल कर्मचारी यासिर को मारपीट के दौरान पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही फ्रैक्चर होने की भी सूचना है। इसके अतिरिक्त, उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पांच टांके भी लगाए गए हैं।

संगठन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनका आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.