logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर परिसर में मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन

19 hrs ago
user_संजीव कुमार चौरसिया
संजीव कुमार चौरसिया
चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर परिसर में मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर परिसर में मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन
    1
    प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर परिसर में मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र का हुआ उद्घाटन
    user_संजीव कुमार चौरसिया
    संजीव कुमार चौरसिया
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • थाना कोखराज एवं सीआईडब्लू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू की वीडियो बाइट। #UPPolice #kaushambipolice थाना कोखराज एवं सीआईडब्लू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू की वीडियो बाइट। #UPPolice #kaushambipolice
    1
    थाना कोखराज एवं सीआईडब्लू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू की वीडियो बाइट।
#UPPolice
#kaushambipolice
थाना कोखराज एवं सीआईडब्लू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू की वीडियो बाइट।
#UPPolice
#kaushambipolice
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *शंकरगढ़ राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।* *शंकरगढ़ के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में चोरों का धावा, 5 अज्ञात चोरों ने उड़ाए पंखे और बिजली के उपकरण, टोकने पर चौकीदार को पीटा* *प्रधानाचार्या ने थाना प्रभारी को दिया शिकायती पत्र, FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग, DIOS को भी भेजी सूचना* *मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार शंकरगढ़ प्रयागराज* *प्रयागराज शंकरगढ़ | 21 अक्टूबर 2026* शंकरगढ़ नगर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। लगभग 5 की संख्या में आए अज्ञात चोरों ने विद्यालय से कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। विरोध करने पर विद्यालय के कर्मचारी राम सागर के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस संबंध में प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शंकरगढ़ ने थाना प्रभारी शंकरगढ़ को पत्रांक .../2025-26, दिनांक 21/10/2026 के माध्यम से लिखित तहरीर दी है। *रात 11:36 बजे हुई वारदात* प्रधानाचार्या के अनुसार घटना दिनांक 20.10.2026 की रात करीब 11:36 बजे की है। 5 अज्ञात लोग विद्यालय परिसर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। *इतना सामान हुआ चोरी* चोर विद्यालय से - - 06 पंखा - 06 बड़ा बोर्ड - 07 छोटा बोर्ड - 03 एनसीबी - 15 मीटर केबिल चोरी कर ले गए। अभी तक चोरी गए सामान और चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। जब विद्यालय में मौजूद राम सागर जी ने चोरों को आवाज देकर टोकने की कोशिश की, तो चोरों ने उनके साथ मारपीट की और गाली भी दी। प्रधानाचार्या ने अपने पत्र में विनम्र निवेदन किया है, कि इस घटना की जल्द से जल्द जांच की जाए, चोरों का पता लगाकर विद्यालय की चोरी हुई संपत्ति को बरामद किया जाए एवं FIR दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    *शंकरगढ़ राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।*

*शंकरगढ़ के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में चोरों का धावा, 5 अज्ञात चोरों ने उड़ाए पंखे और बिजली के उपकरण, टोकने पर चौकीदार को पीटा*
*प्रधानाचार्या ने थाना प्रभारी को दिया शिकायती पत्र, FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग, DIOS को भी भेजी सूचना*
*मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार शंकरगढ़ प्रयागराज*
*प्रयागराज शंकरगढ़ | 21 अक्टूबर 2026*
शंकरगढ़ नगर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। लगभग 5 की संख्या में आए अज्ञात चोरों ने विद्यालय से कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। विरोध करने पर विद्यालय के कर्मचारी राम सागर के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई।
इस संबंध में प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शंकरगढ़ ने थाना प्रभारी शंकरगढ़ को पत्रांक .../2025-26, दिनांक 21/10/2026 के माध्यम से लिखित तहरीर दी है।
*रात 11:36 बजे हुई वारदात*
प्रधानाचार्या के अनुसार घटना दिनांक 20.10.2026 की रात करीब 11:36 बजे की है। 5 अज्ञात लोग विद्यालय परिसर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
*इतना सामान हुआ चोरी*
चोर विद्यालय से -
- 06 पंखा
- 06 बड़ा बोर्ड
- 07 छोटा बोर्ड  
- 03 एनसीबी
- 15 मीटर केबिल
चोरी कर ले गए। अभी तक चोरी गए सामान और चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।
जब विद्यालय में मौजूद राम सागर जी ने चोरों को आवाज देकर टोकने की कोशिश की, तो चोरों ने उनके साथ मारपीट की और गाली भी दी।
प्रधानाचार्या ने अपने पत्र में विनम्र निवेदन किया है, कि इस घटना की जल्द से जल्द जांच की जाए, चोरों का पता लगाकर विद्यालय की चोरी हुई संपत्ति को बरामद किया जाए एवं FIR दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रेलर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत: प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और 3 माह की बच्ची सुरक्षित प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बारा पावर प्लांट नहर के पास देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे थे। इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में उनकी पत्नी और 3माह की बच्ची सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पत्नी और बच्ची के साथ आ रहे थे इंजीनियर पीपीसीएल चौकी प्रभारी देवेंद्र देव के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह (35) बारा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब दो बजे बारा पावर प्लांट नहर से लगभग 100 मीटर पहले बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
    2
    ट्रेलर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत:

प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और 3 माह की बच्ची सुरक्षित
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बारा पावर प्लांट नहर के पास देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में उनकी पत्नी और 3माह की बच्ची सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पत्नी और बच्ची के साथ आ रहे थे इंजीनियर
पीपीसीएल चौकी प्रभारी देवेंद्र देव के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह (35) बारा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब दो बजे बारा पावर प्लांट नहर से लगभग 100 मीटर पहले बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के बरईपुर में रामलीला का भव्य मंचन, राम-रावण युद्ध देख रोमांचित हुए श्रद्धालु प्रयागराज। हनुमानगंज क्षेत्र के बरईपुर में श्री राम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंचन के दौरान कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का जीवंत चित्रण किया। धनुष-बाण की टंकार और संवादों की गूंज के बीच पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। दर्शक पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा। आयोजकों के अनुसार, रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सत्य की असत्य पर विजय के संदेश से जोड़ना है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे। मंचन के समापन पर आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    1
    प्रयागराज के बरईपुर में रामलीला का भव्य मंचन, राम-रावण युद्ध देख रोमांचित हुए श्रद्धालु
प्रयागराज। हनुमानगंज क्षेत्र के बरईपुर में श्री राम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मंचन के दौरान कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का जीवंत चित्रण किया। धनुष-बाण की टंकार और संवादों की गूंज के बीच पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। दर्शक पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा।
आयोजकों के अनुसार, रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सत्य की असत्य पर विजय के संदेश से जोड़ना है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे। मंचन के समापन पर आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के एलनगंज में रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजीः प्रयागराज के वार्ड 32 में एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा चौराहा प्रयागराज के एलनगंज स्थित वार्ड नंबर 32 के चौराहे पर विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। मंगलवार, 20 अक्टूबर की देर रात हुए इस कार्यक्रम को एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत आयोजनकर्ता दीपू साहू ने की।इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। पटाखों की रोशनी और रावण दहन के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। रावण दहन देखने के लिए लोग चौराहे पर जमा हुए। इस परंपरागत आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
    2
    प्रयागराज के एलनगंज में रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजीः प्रयागराज के वार्ड 32 में एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा चौराहा
प्रयागराज के एलनगंज स्थित वार्ड नंबर 32 के चौराहे पर विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। मंगलवार, 20 अक्टूबर की देर रात हुए इस कार्यक्रम को एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत आयोजनकर्ता दीपू साहू ने की।इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। पटाखों की रोशनी और रावण दहन के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। रावण दहन देखने के लिए लोग चौराहे पर जमा हुए। इस परंपरागत आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चीनी आविष्कारक ने 'ग्रीन गॉब्लिन' जैसा असली फ्लाइंग बोर्ड बनाया! स्पाइडर-मैन फिल्म से प्रेरित होकर, चीन के एक स्व-शिक्षित आविष्कारक सन ज़िंग्यू ने एक ऐसा प्रायोगिक फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जो बिल्कुल किसी सुपरहीरो फिल्म की चीज़ जैसा लगता है। फुटेज में उन्हें उड़ान भरते, हवा में तैरते और कम ऊंचाई से आसानी से ज़मीन पर उतरते हुए देखा जा सकता है। क्या यह व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहनों के हकीकत बनने की दिशा में एक शुरुआती कदम हो सकता है?
    1
    चीनी आविष्कारक ने 'ग्रीन गॉब्लिन' जैसा असली फ्लाइंग बोर्ड बनाया!

स्पाइडर-मैन फिल्म से प्रेरित होकर, चीन के एक स्व-शिक्षित आविष्कारक सन ज़िंग्यू ने एक ऐसा प्रायोगिक फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जो बिल्कुल किसी सुपरहीरो फिल्म की चीज़ जैसा लगता है।

फुटेज में उन्हें उड़ान भरते, हवा में तैरते और कम ऊंचाई से आसानी से ज़मीन पर उतरते हुए देखा जा सकता है।

क्या यह व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहनों के हकीकत बनने की दिशा में एक शुरुआती कदम हो सकता है?
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा, चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह प्रयागराज। रेलवे की ओर से विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कोच-टू-कोच चलित डस्टबिन व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल के तहत स्वच्छता मित्र ट्रेनों के प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों से कचरा एकत्र कर रहे हैं, जिससे ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिल सके। इस व्यवस्था की खास बात यह है कि एकत्र किए गए कचरे को सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जा रहा है। इससे कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ट्रेनों में इधर-उधर कचरा फेंकने की आदत पर रोक लगाना है। इस व्यवस्था के सफल प्रयोग के बाद इसे सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है। इससे रेल यात्रा को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
    1
    प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह
प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था
विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा, चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह
प्रयागराज। रेलवे की ओर से विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कोच-टू-कोच चलित डस्टबिन व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल के तहत स्वच्छता मित्र ट्रेनों के प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों से कचरा एकत्र कर रहे हैं, जिससे ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिल सके।
इस व्यवस्था की खास बात यह है कि एकत्र किए गए कचरे को सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जा रहा है। इससे कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ट्रेनों में इधर-उधर कचरा फेंकने की आदत पर रोक लगाना है। इस व्यवस्था के सफल प्रयोग के बाद इसे सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है। इससे रेल यात्रा को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.