लेनदेन के विवाद में हुई थी गोलू की हत्या, तीन गिरफ्तार फलका में टोटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, धान के खेत से मिला था शव कटिहार से संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम लेनदेन के विवाद में हुई थी गोलू की हत्या, तीन गिरफ्तार फलका में टोटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, धान के खेत से मिला था शव कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित गोपालपट्टी गांव में टोटो चालक प्रीतम कुमार उर्फ गोलू की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहथा गांव निवासी सगे भाई दिलीप कुमार और दीपक कुमार तथा साजन कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ सदर-टू सुनील कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में प्रीतम की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मृतक के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रीतम की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को हाथ-पैर बांधकर धान के खेत में फेंक दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब 7 अगस्त को मृतक की मां नीलम देवी ने फलका थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनका पुत्र घर वापस नहीं लौटा है। सूचना के बाद पुलिस ने प्रीतम की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मंगेनपट्टी जाने वाली पक्की सड़क के किनारे से मृतक का टोटो बरामद किया गया। इसके बाद बभनी गांव के दौदा बहीयार स्थित धान के खेत में प्रीतम का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने एफएसएल, डॉग स्क्वायड और तकनीकी सेल की मदद से साक्ष्यों को जुटाया और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की मुख्य वजह पुराने पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेनदेन के विवाद में हुई थी गोलू की हत्या, तीन गिरफ्तार फलका में टोटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, धान के खेत से मिला था शव कटिहार से संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम लेनदेन के विवाद में हुई थी गोलू की हत्या, तीन गिरफ्तार फलका में टोटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, धान के खेत से मिला था शव कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित गोपालपट्टी गांव में टोटो चालक प्रीतम कुमार उर्फ गोलू की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर
न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहथा गांव निवासी सगे भाई दिलीप कुमार और दीपक कुमार तथा साजन कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ सदर-टू सुनील कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में प्रीतम की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मृतक के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रीतम की हत्या कर दी। हत्या
के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को हाथ-पैर बांधकर धान के खेत में फेंक दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब 7 अगस्त को मृतक की मां नीलम देवी ने फलका थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनका पुत्र घर वापस नहीं लौटा है। सूचना के बाद पुलिस ने प्रीतम की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मंगेनपट्टी जाने वाली पक्की सड़क के किनारे से मृतक का टोटो बरामद किया गया। इसके बाद बभनी गांव के दौदा बहीयार स्थित धान के खेत में प्रीतम का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच
तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने एफएसएल, डॉग स्क्वायड और तकनीकी सेल की मदद से साक्ष्यों को जुटाया और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की मुख्य वजह पुराने पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। मुंगेर: सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रामनंदन सिंह रामजी बाबू की पुण्यतिथि पर शहर के कष्ट हरनी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया पौधारोपण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ सभा को संबोधित करते हुए कहा की वह सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने अधिवक्ता थे वह कानून की विषयों की अच्छी पकड़ रखते थे आज उनकी पुण्य स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी पौधारोपण किया गया है श्रद्धांजलि सभा को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार मणि शंकर भोलू त्रिपुरारी चौधरी पंकज कुमार सिंह पंकज कुमार शास्त्री वरिष्ठ सदस्य नवेंदु कुमार सिंह आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।1
- 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है। 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी की पदयात्रा पर निकली कोडरमा की बेटी पहले अजगैबीनाथ, फिर बाबा बैद्यनाथ का करेगी जलाभिषेक; 14 दिन में असरगंज पहुंची कुसुम साहू असरगंज। महादेव की भक्ति और दृढ़ संकल्प की मिसाल झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू पेश कर रही हैं। वह 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं और 15वें दिन वह असरगंज पहुंचीं। कुसुम का लक्ष्य सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है। इसके बाद वह उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। लंबी दूरी और रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। उनका कहना है, “बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” कुसुम इससे पहले अयोध्या और वृंदावन की यात्रा भी कर चुकी हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वह शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार का संदेश दे रही हैं। वह लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति जागरूक करने के साथ बेटियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी दे रही हैं। कुसुम ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य आस्था के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और कई लोग कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल भी चल रहे हैं। 21 लीटर गंगाजल और 360 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ कुसुम की यह यात्रा दृढ़ संकल्प, शिवभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है।1
- जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, पाटम के भैया- बहनों द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा, स्थानिय शिव मंदिर में किया जलाभिषेक1
- 🚨 सड़क नहीं मिली तो ग्रामीणों ने सड़क पर ही रोप दिया धान! 🌾 बांका जिले के बिरनौधा पंचायत गांव से सामने आई है एक अनोखी तस्वीर। 😲 सड़क की बदहाल स्थिति और कीचड़ से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्रामीण पथ पर ही धान की रोपाई कर अनोखा विरोध दर्ज कराया। 🌾🛣️ ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आवागमन करना मुश्किल हो गया है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। 😠 अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है। क्या इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन की नींद खुलेगी? 🤔 📍 बिरनौधा पंचायत, बांका 📰 Banka Today News Digital 📲 खबरों से जुड़े रहने के लिए पेज को फॉलो करें।1
- एक सनकी नेता भ्रम में है गिरिराज सिंह का बड़ा बयान खबर देखने के लिए फॉलो करें1
- लखीसराय जिला से साहिल राज आगाज टाइम के लिए रिपोर्ट चानन में 132 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, 150 जवानों के साथ दंडाधिकारी तैनात लखीसराय जिला से साहिल राज आगाज टाइम के लिए रिपोर्ट चानन में 132 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, 150 जवानों के साथ दंडाधिकारी तैनात लखीसराय। चानन अंचल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मौजा रामपुर और इटौन की विभिन्न सरकारी भूमि पर कुल 132 व्यक्तियों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई है। अंचल अधिकारी, चानन की रिपोर्ट के आधार पर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा-6 के तहत सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। कार्रवाई के लिए 12 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार अधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। राजस्व अधिकारी चानन मुकेश कुमार वर्णवाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, वरीय सहकारिता पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक रावत को दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं अंचल अधिकारी रवि कुमार पासवान को वरीय दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए 100 पुरुष और 50 महिला पुलिसकर्मियों, यानी कुल 150 पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध पुलिस अधीक्षक, लखीसराय से किया गया है। साथ ही नगर परिषद, लखीसराय को जेसीबी, ट्रैक्टर, मजदूर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से अतिक्रमण किए गए सरकारी रास्ते, सड़क और नाली भूमि को मुक्त कराने की उम्मीद है।4
- मुंगेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर मुंगेर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर अंबेडकर चौक, एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, सोझी घाट एवं दक्षिणी किला होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, महापौर कुमकुम देवी सहित वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मी, आमजन एवं विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला जन-अभियान है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान से जुड़ने की अपील की। यात्रा में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।1
- गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, शराब तस्करी के मामले में था फरार मुंगेर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि एसआई सुबन्ता कुमार, एसआई मनीष कुमार एवं पीटीसी राज नारायण गौतम के नेतृत्व में फरार आरोपितों और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इसी दौरान चक धोबई निवासी रविकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रविकांत सिंह के खिलाफ हरपुर थाना कांड संख्या 45/18 में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेश की बार-बार अवहेलना करने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित तारापुर थाना क्षेत्र में भी शराब बेचने के आरोप में दो बार जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया।1