Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वच्छता ही सेवा अभियान गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड और हॉस्टल परिसर में जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मियों ने किया श्रमदान।
Chhattisgarh
स्वच्छता ही सेवा अभियान गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड और हॉस्टल परिसर में जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मियों ने किया श्रमदान।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- धर्मजयगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ बप्पा को दी गई विदाई।1
- बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद,सिलसिलेवार बाइक चोरी पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलतासिलसिलेवार बाइक चोरी पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता,आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने के 5 चोरी के मामलों का खुलासा रायगढ़, । शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। सीएसपी राहुल उईके एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है । सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश* बताया। आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करने लगा। आरोपी ऐसे बाइक एवं स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दुपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है, कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख, बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026 में दर्ज पांच बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद चोरी के वाहनों का विवरण*: 1. 19 सितंबर 2026 को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730 2. 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551 3. 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी की गई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699 4. 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684 5. 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश “शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। नागरिक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही न करें। संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*4
- #SantRampalJiVsBrahmaKumaris क्या ब्रह्माकुमारी पंथ का ज्ञान पवित्र हिन्दू धर्म के पवित्र शास्त्रों के विरुद्ध है? जानने के लिए देखें खास वीडियो Factful Debates YouTube Channel पर। Debate On Factful Channel1
- गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, कलेक्टर जयश्री जैन ने तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर जयश्री जैन ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नदियों, घाटों, बैराजों और तटीय क्षेत्रों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलों पर पानी का बहाव जोखिमपूर्ण होने की स्थिति में यातायात नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर आवागमन रोकने को भी कहा गया है। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं। जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- सक्ति में मौली फिश परिसर में धूपबत्ती से बने पंडाल में विराजित मौलेश्वर गणेश की विदाई टब में जल से मौलेश्वर गणेश की अनूठी पर्यावरण-हितैषी विदाई* सक्ती के मौली फिश परिसर में धूपबत्ती से बने पंडाल में विराजित मौलेश्वर गणेश की विदाई टब में जल विसर्जन कर की गई। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपत्नीक पूजा-आरती की। दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से स्नान के बाद प्रतिमा जल में विलीन हो गई, जिससे नदी-तालाब प्रदूषित नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने कलाकार अमित तंबोली की इस पर्यावरण संरक्षण पहल की सराहना की।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर का आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण बच्चों से किया सहज संवाद, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर का आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण बच्चों से किया सहज संवाद, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।1
- Ledal ki puri jankari hamare id par1
- स्वच्छता ही सेवा अभियान गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड और हॉस्टल परिसर में जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मियों ने किया श्रमदान।1