बुजुर्ग महिला का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर पहने थी महिला; चिल्लाई तो ग्रामीणों ने पकड़ा चोर। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्याखेड़ी में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से लूट का प्रयास किया गया। खलिहान में काम कर रही 80 वर्षीय कमलाबाई का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मन्याखेड़ी निवासी कमलाबाई 80पत्नी स्वर्गीय भंवरलाल गुर्जर रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने खलिहान में काम कर रही थीं। तभी पीछे से आए एक युवक ने उनका गला दबा दिया और हाथों में पहने चांदी के कड़े निकालने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। खलिहान गांव और बायपास के नजदीक होने के कारण कमलाबाई की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
बुजुर्ग महिला का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर पहने थी महिला; चिल्लाई तो ग्रामीणों ने पकड़ा चोर। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्याखेड़ी में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से लूट का प्रयास किया गया। खलिहान में काम कर रही 80 वर्षीय कमलाबाई का गला दबाकर चांदी के कड़े छीनने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मन्याखेड़ी निवासी कमलाबाई
80पत्नी स्वर्गीय भंवरलाल गुर्जर रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने खलिहान में काम कर रही थीं। तभी पीछे से आए एक युवक ने उनका गला दबा दिया और हाथों में पहने चांदी के कड़े निकालने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। खलिहान गांव और बायपास के नजदीक होने के कारण कमलाबाई की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
- जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन द्वारा भय फैलाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई की गई।1
- Sanyas diksha celebration at vidisha Sanchi MP.1
- 181 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न360 मरीजों के आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की एवं 55 मोतियाबिंद योग्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए कोटा भेजा छीपाबड़ौद- छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति कोटा के आर्थिक सहयोग से डीडी नेत्र सेवा फाउंडेशन के द्वारा 181 वां निशुल्क नैत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन रविवार को आर्य समाज भवन हाट चौक में आयोजित किया गया । नेत्र शिविर सह प्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि स्व.वजीरचंद बाठला एवं स्वर्गीय भागवंती देवी की पुण्य स्मृति में बाठला परिवार के सहयोग से लगाया गया। तिलकराज बाठला, नरेन्द्र बाठला,पूजा ,हर्षित एवं जिला समन्वयक धीरज बाठला द्वारा परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।प्रांतीय संयोजक महेंद्र नागर, संगीता गौतम दीपक जैन,रामकरण बाचोलिया ,पवन अहीर , आशीष बिंदल द्वारा भामाशाहों को अक्षत तिलक अपर्णा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। शिविर में डी डी नेत्र सेवा फाउंडेशन कोटा की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा 360 मरीजो की जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई एवं 55 मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाये गये मरीजों को चिन्हित किया ।सभी मरीजों को भोजन के पैकिट वितरित किए गये। सभी मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य मरीजो को डी डी नेत्र संस्थान नया नोहरा कोटा भेजा गया कोटा लाने ले जाने,भोजन आवास व्यवस्था दवाइयां एंव चश्मा वितरण का कार्य निशुल्क किया जायेगा नेत्र शिविर में रुप चंद शर्मा, हरिओम अजमेरा, नरेश मालव,समाज सेवी त्रिलोक खींची समेत कई परिषद सदस्यों का सहयोग रहा ।भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 181 शिविरों में 93930 मरीजों की जांच कर 36412 मरीजों के लेन्स प्रत्यारोपण किऐ जा चुके हैं l4
- Post by ओकुम पटेल1
- शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम खोरिया एमा मे आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मे मुख्य अतिथि के रूप सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा विजेता टीम को 21,000 का पुरूस्कार दिया. इस अवसर मेहरबान सिंह गुर्जर, अवधेश अम्बावतिया, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, मोकमसिंह राजपूत, संतोष सिंह पंवार, सरपंच जगदीश सिंह जादौन, रुपेश राठौर, कमल सिंह राजपूत,टूर्नामेंट आयोजक कप्तान गोपाल पाटीदार एवम जीवन पाटीदार उपस्थित रहे1
- Post by सत्यम न्यूज़ लाइव1
- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जा रहा प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता का संदेश छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद. क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोखमपुरा में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच नवल बाई तथा ग्राम विकास अधिकारी राजमल चक्रधारी सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के जरिए खुले में कचरा न फेंकने, शौचालय का उपयोग करने, प्लास्टिक के कम प्रयोग और गांव को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी से ही गांव को साफ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल के संबंध में ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से शौचालय की सफाई बच्चों से करवाते हुए खबर 18 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे ने बताया कि उक्त खबर के संबंध में दल गठित कर जांच करवाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान को जिला शिक्षा अधिकारी शिप्रे द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड मो. बड़ोदिया रहेगा एवं उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता रहेगी। इसी तरह उक्त संस्था के अतिथि शिक्षक संदीप मालवीय का कार्य व्यवहार एवं आचरण आदर्श शिक्षक की भांति नहीं होने के फलस्वरुप उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। साथ ही माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी प्रधान अध्यापक श्रीमती शबाना परवीन को विद्यालय में अपने स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण भविष्य में सजग रहकर दायित्व का निर्वहन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। उक्त आदेश आज रविवार दोपहर 1 बजे जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से पता चला1
- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक अंदर फंस गए। हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21), प्रांजुल चतुर्वेदी (26). अंकुश दुबे (25) निवासी गांव रूरा, जिला कानपुर देहात तथा अंश प्रताप सिंह (20) निवासी धौलपुरवा, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सभी युवक उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने की आशंका पुलिस के अनुसार चारों युवक शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे और दर्शन के बाद रविवार सुबह कानपुर के लिए रवाना हुए। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कार तेज रफ्तार में लहराती नजर आ रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। एक मृतक बिजली विभाग में संविदाकर्मी मृतक प्रांजुल चतुर्वेदी लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत थे। वे विवाहित थे और उनके एक पुत्र है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अंश प्रताप सिंह के पिता से पुलिस ने संपर्क किया। वे दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अंश दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना के बाद परिजन कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने सभी परिजनों को सूचित कर दिया है। चारों शवों को रामगंजमंडी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे की विस्तृत जांच जारी है।2