बच्चों से शौचालय साफ कराने के मामले में प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड, अतिथि शिक्षक की सेवाएं समाप्त शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल के संबंध में ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से शौचालय की सफाई बच्चों से करवाते हुए खबर 18 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे ने बताया कि उक्त खबर के संबंध में दल गठित कर जांच करवाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान को जिला शिक्षा अधिकारी शिप्रे द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड मो. बड़ोदिया रहेगा एवं उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता रहेगी। इसी तरह उक्त संस्था के अतिथि शिक्षक संदीप मालवीय का कार्य व्यवहार एवं आचरण आदर्श शिक्षक की भांति नहीं होने के फलस्वरुप उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। साथ ही माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी प्रधान अध्यापक श्रीमती शबाना परवीन को विद्यालय में अपने स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण भविष्य में सजग रहकर दायित्व का निर्वहन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। उक्त आदेश आज रविवार दोपहर 1 बजे जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से पता चला

- शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम खोरिया एमा मे आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मे मुख्य अतिथि के रूप सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा विजेता टीम को 21,000 का पुरूस्कार दिया. इस अवसर मेहरबान सिंह गुर्जर, अवधेश अम्बावतिया, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, मोकमसिंह राजपूत, संतोष सिंह पंवार, सरपंच जगदीश सिंह जादौन, रुपेश राठौर, कमल सिंह राजपूत,टूर्नामेंट आयोजक कप्तान गोपाल पाटीदार एवम जीवन पाटीदार उपस्थित रहे1
- जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन द्वारा भय फैलाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई की गई।1
- ग्राम कुमारिया खास के मेले में 17 फरवरी की दोपहर 2:30 बजे के करीब एक 19 वर्षीय युवती गुम हो गई वह मेले में अपनी मां और भाई के साथ गई थी युवती के परिजन ने सभी जगह तलाश की लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली परिजन ने मोहन बड़ोदिया थाने में शिकायत दर्ज कर दीगई है थाना प्रभारी ने कहा है शिकायत दर्ज कर ली गई है की युवति की तलाशी जारी है1
- श्री श्याम फैमिली रेस्टोरेंट आगर रोड ढाबला उज्जैन शुद्ध शाकाहारी भोजनालय स्वादिष्ट ताजा खाना मिलता है मौसा जी का रेस्टोरेंट होटल में जन्म दिन पार्टी केक4
- Post by @rider 721
- निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन; जिले में अब 11.90 लाख से अधिक मतदाता कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक, अंतिम सूची जारी देवास। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम नामावली की प्रतियां सौंपी गईं। मतदाता आंकड़ों पर एक नजर पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मुख्य आंकड़े निम्नानुसार हैं: कुल मतदाता: 11,90,317 पुरुष मतदाता: 6,10,025 महिला मतदाता: 5,80,278 अन्य (थर्ड जेंडर): 14 दिव्यांग मतदाता: 9,582 सेवा मतदाता: 1,434 (पृथक सूची) दावे और आपत्तियों का निराकरण कलेक्टर ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय जिले में कुल 11,78,464 मतदाता दर्ज थे। दावे और आपत्तियों के प्राप्त होने के बाद: नए नाम जुड़े: 17,869 नए मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए गए। नाम हटाए गए: कुल 6,020 नाम निरस्त किए गए (जिनमें 445 मृत, 3,673 स्थानांतरित और 130 दोहरी प्रविष्टियां शामिल हैं)। जनसांख्यिकीय अनुपात अंतिम प्रकाशन के बाद जिले का मतदाता जनसंख्या अनुपात 60.96 दर्ज किया गया है, जबकि लिंगानुपात (Gender Ratio) 951 पर पहुँच गया है, जो चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। बैठक में उपस्थिति: > इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शोभाराम सोलंकी, तहसीलदार सपना शर्मा सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ओम जोशी, मनोहर जाधव, डॉ. मंसूर शेख और दरियाव सिंह मालवीय उपस्थित रहे।3
- Post by Suresh rana1
- शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल के संबंध में ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से शौचालय की सफाई बच्चों से करवाते हुए खबर 18 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शिप्रे ने बताया कि उक्त खबर के संबंध में दल गठित कर जांच करवाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान को जिला शिक्षा अधिकारी शिप्रे द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में प्राथमिक शिक्षक फजल एहमद खान का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड मो. बड़ोदिया रहेगा एवं उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता रहेगी। इसी तरह उक्त संस्था के अतिथि शिक्षक संदीप मालवीय का कार्य व्यवहार एवं आचरण आदर्श शिक्षक की भांति नहीं होने के फलस्वरुप उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। साथ ही माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी प्रधान अध्यापक श्रीमती शबाना परवीन को विद्यालय में अपने स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण भविष्य में सजग रहकर दायित्व का निर्वहन करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। उक्त आदेश आज रविवार दोपहर 1 बजे जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से पता चला1