यूपी: बागपत मे पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोंचा, एक के चेहरे पर आए 10 टांके, हालत गंभीर; कुत्ते को मार डाला Baghpat News: ललियान गांव मे आठ साल का चिराग अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर आए परिजनो ने कुत्ते को भगाया। शाम के समय लोगों ने मिलकर इस कुत्ते को मार डाला। बागपत के रटौल स्थित ललियाना गांव मे बुधवार को पागल कुत्ते ने सात बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इनमें एक बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, उसके चेहरे पर 10 टांके आए। परिजनो ने बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया है। वहीं देर शाम लोगों ने कुत्ते को पकड़कर मार दिया। साथ ही अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चे उनका शिकार होने से बच सकें। गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा चिराग सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां एक पागल कुत्ता आया और बेटे चिराग पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोच दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहा पहुंचे और कुत्ते को भगाया। चिराग को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई और चेहरे पर 10 टांके आए हैं। बताया गया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा गांव की सात वर्षीय इलमा, इकरा, हैप्पी सहित कुल सात बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। जाफर की भैंस को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। लोगों ने शाम के समय इस कुत्ते को पकड़कर मार दिया। वहीं कपिल, अरुण, सन्नी, इकबाल आदी ने बताया कि गांव में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और वे आए दिन बच्चों के साथ ही बड़ो पर भी हमला कर रहे हैं। इससे उनको खतरा बना हुआ है। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। वही सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलवाया जाएगा।

- भारत-पाकिस्तान के नेवी शिप टकराए; ₹25000 बेसिक तक PF कटेगा, 51 लाख को फायदा; यूपी में पंचायत सहायकों का वेतन 50% बढ़ा फैसला: केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य पीएफ कवरेज की मंथली वेज सीलिंग (वेतन सीमा) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की मंजूरी दे दी है। यह बदलाव करीब 12 साल बाद किया गया है।किसे होगा फायदा: इस फैसले से देश के 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब ₹15,000 से ₹25,000 के वेतन बैंड में आने वाले कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से पीएफ, पेंशन (EPS) और बीमा सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- Sonipat News: शाहरुख खान को रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म कैसी लगी बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग देखी थी। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने खुद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने को कहा था। खबरों के अनुसार, यह स्पेशल स्क्रीनिंग सलमान खान के प्रीव्यू थिएटर में रखी गई थी, जहां शाहरुख खान अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर के भी मौजूद होने की बात सामने आई। फिल्म देखने के बाद शाहरुख ने आदित्य धर से मुलाकात की और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, बाद में Ask SRK सेशन में भी शाहरुख ने ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट को पसंद करने की बात कही। अब फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि शाहरुख खान को रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म कैसी लगी और फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।1
- किस्त नहीं भरी तो युवक का खून निकलवाकर बेचने का आरोप, सामने आया चौंकाने वाला मामला! विडयो हुआ वायरल1
- दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरिन रेटिंग में सुधार किया है, अपग्रेड किया है दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरिन रेटिंग में सुधार किया है, अपग्रेड किया है, यह करीब 35 साल बाद हुआ है। एक तरफ भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, दूसरी तरफ भारत पर दुनिया का भरोसा भी बढ़ता जा रहा है। इसी भरोसे की और बड़ी तस्वीर 3 दिन पहले खत्म हुई BRICS समिट में दिखाई दी। भारत ने इस समिट की सफलतापूर्वक मेज़बानी की.... "1
- शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला1
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का मुंबई, महाराष्ट्र पहुँचने पर हार्दिक स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का आज मुंबई, महाराष्ट्र पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री अमित साटम और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।1
- मोटरसाइकिल करते थे चोरी शामली पुलिस ने दबोचा कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद अब जाना पड़ेगा जेल1