Shuru
Apke Nagar Ki App…
रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला
P7tv
रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला1
- अंकित बालियान हत्याकांड में फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला युवक गिरफ्तार विशेष टाइम्स | यूसुफ अली शामली हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो प्रसारित किया था। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2026 को जनपद शामली में अंकित बालियान की हत्या की घटना हुई थी। मामले में पुलिस टीम ने 31 अगस्त को हुई मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक हत्या के अगले दिन 27 अगस्त को इंस्टाग्राम पर @bhupendra_dhingra_2001 नामक आईडी से भूपेंद्र ढींगरा द्वारा एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उसने कथित तौर पर हत्याकांड की जिम्मेदारी स्वयं ली थी। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के जरिए जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। पूछताछ में भूपेंद्र ढींगरा ने कथित तौर पर अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार हत्याकांड से जुड़ी भ्रामक एवं असत्य सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पहले भी दो मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस टीम ने भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका सामने आने के बाद उसे राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। तथ्यों की पुष्टि के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने बाइट जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी।1
- अंकित बालियान हत्याकांड में फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर डाला था फर्जी वीडियो अंकित बालियान हत्याकांड में फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम पर डाला था फर्जी वीडियो शामली। स्थानीय हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी तरीके से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले एक आरोपी को राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को जनपद शामली में अंकित बालियान की हत्या की घटना हुई थी। मामले में पुलिस टीम ने 31 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को मार गिराया था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि हत्याकांड के अगले दिन 27 अगस्त को इंस्टाग्राम पर @bhupendra_dhingra_2001 नामक आईडी से भूपेंद्र ढींगरा ने एक वीडियो प्रसारित किया था, जिसमें उसने स्वयं हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक, वीडियो के जरिए जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अधिक व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स हासिल करने के उद्देश्य से हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला फर्जी वीडियो प्रसारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हत्याकांड को लेकर भ्रामक एवं असत्य सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी दो अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। इसी क्रम में भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका सामने आने पर पुलिस टीम ने उसे राजस्थान क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। तथ्यों की पुष्टि के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। — अविनाश शर्मा शामली1
- भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं1
- मोटरसाइकिल करते थे चोरी शामली पुलिस ने दबोचा कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद अब जाना पड़ेगा जेल1
- शामली: कैराना के बसेडा गांव में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद।1
- मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, गांव में जुटा कश्यप समाज जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित तौर पर मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में बुधवार को तनाव का माहौल बना हुआ है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है परिजनों और कश्यप समाज के लोगों की मांग है कि मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचकर उनकी बात सुनें और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जयसिंह के साथ कथित रूप से लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद से ही कश्यप समाज के लोगों में आक्रोश है मौके पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप, प्रवेश प्रधान कश्यप, चुन्नू मास्टर, सुरेश कश्यप, एमएलसी ओम प्रकाश कश्यप, प्रमोद कश्यप, समाजसेवी सचिन कश्यप सहित समाज के अन्य लोग मौजूद हैं फिलहाल और समाज के लोग शव के साथ गांव में मौजूद हैं और जिलाधिकारी व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, गांव में जुटा कश्यप समाज जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित तौर पर मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में बुधवार को तनाव का माहौल बना हुआ है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है परिजनों और कश्यप समाज के लोगों की मांग है कि मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचकर उनकी बात सुनें और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जयसिंह के साथ कथित रूप से लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद से ही कश्यप समाज के लोगों में आक्रोश है मौके पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप, प्रवेश प्रधान कश्यप, चुन्नू मास्टर, सुरेश कश्यप, एमएलसी ओम प्रकाश कश्यप, प्रमोद कश्यप, समाजसेवी सचिन कश्यप सहित समाज के अन्य लोग मौजूद हैं फिलहाल और समाज के लोग शव के साथ गांव में मौजूद हैं और जिलाधिकारी व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।1