Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन लाख में हुआ तीन वर्षीय अभिराज का सौदा, अपहरण कर पंजाब ले जाते सात गिरफ्तार बेगूसराय की नीलम देवी बताई जा रही मुख्य कड़ी, पंजाब से बच्चे को लेने पहुंचे थे लोग; आरा हाईवे के पास भोजपुर पुलिस ने वाहन पकड़ा तीन लाख में हुआ तीन वर्षीय अभिराज का सौदा, अपहरण कर पंजाब ले जाते सात गिरफ्तार बेगूसराय की नीलम देवी बताई जा रही मुख्य कड़ी, पंजाब से बच्चे को लेने पहुंचे थे लोग; आरा हाईवे के पास भोजपुर पुलिस ने वाहन पकड़ा
Kumar Mithun
तीन लाख में हुआ तीन वर्षीय अभिराज का सौदा, अपहरण कर पंजाब ले जाते सात गिरफ्तार बेगूसराय की नीलम देवी बताई जा रही मुख्य कड़ी, पंजाब से बच्चे को लेने पहुंचे थे लोग; आरा हाईवे के पास भोजपुर पुलिस ने वाहन पकड़ा तीन लाख में हुआ तीन वर्षीय अभिराज का सौदा, अपहरण कर पंजाब ले जाते सात गिरफ्तार बेगूसराय की नीलम देवी बताई जा रही मुख्य कड़ी, पंजाब से बच्चे को लेने पहुंचे थे लोग; आरा हाईवे के पास भोजपुर पुलिस ने वाहन पकड़ा
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, वीडियो ने पहले रक्तदान कर पेश की मानवता का मिसाल। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और मानवता की मिसाल पेश की। बीडीओ के रक्तदान करने के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में भी रक्तदान को लेकर उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।1
- बेगूसराय नगर निगम डिप्टी मेयर अनिता राय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर साल हम तिरंगा यात्रा घर-घर निकलते हैं...1
- मुंगेर: 3 साल के मासूम का अपहरण कर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने साढ़े 4 घंटे में आरा से किया बरामद कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम अभिराज के अपहरण और उसे तीन लाख रुपये में बेचकर पंजाब ले जाने की साजिश को मुंगेर पुलिस ने महज साढ़े चार घंटे में बेनकाब कर दिया।स्वजन की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज और मुंगेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भोजपुर पुलिस के सहयोग से आरा में कार को रोककर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में तीन पुरुष और तीन महिलाओं समेत छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। दरअसल, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कार सवार लोग उसे उठाकर फरार हो गए। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने तत्काल आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की और माइकिंग कराकर लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग की अपील की।1
- तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। जब हम तिरंगे को हाथ में लेकर यात्रा करते हैं, रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। जब हम तिरंगे को हाथ में लेकर यात्रा करते हैं, तब हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाते हैं।" हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपने राष्ट्रध्वज का सम्मान करेंगे, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का पालन करेंगे तथा भारत को स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देंगे। जय हिन्द! जय भारत! वंदे मातरम्! प्रधानाध्यापक: डॉ. मिठू कुमार मध्य विद्यालय नवटोलिया टेहरा अंचल सोनवर्षा (सहरसा) मौके पर विद्यालय सभी शिक्षक शिव कुमार रजक, शंकर राम,नितेश कुमार, बिनोद कुमार मुर्मू, सत्यनारायण कुमार, रचना कुमारी, मधुमाला कुमारी, पूजा भारती,रूबी कुमारी छात्र/छात्रा नगमा,अंजली, पुष्पा,सविता,चांदनी, राजा, रोहित4
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898 गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- क्या फोन से वीडियो और हाथ में माइक वाला हर शख्स पत्रकार है? अगर आप भी फोन से वीडियो बनाते हैं, तो यह वीडियो देख लें... कहीं आप भी यह बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? ⚠️"1
- दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल1
- केंद्र सरकार के और बिहार सरकार के आदेश पर स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा यात्रा बेगूसराय के नगर निगम मेयर और नगर आयोग और वार्ड पार्षद ने हर हर महादेव चौक से नगर निगम कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई.4
- नहर किनारे बेसुध मिला मानसिक रूप से कमजोर युवक, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान तारापुर। बुधवार को तेघड़ा गांव के समीप कांवरिया पथ के किनारे नहर के पास एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना डायल-112 को मिली। सूचना मिलते ही तारापुर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार और डायल-112 के सिपाही अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति का इलाज कराया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसकी पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी संजय कुमार राम के रूप में हुई। संजय की मामी सुनीता देवी ने बताया कि संजय मानसिक रूप से कमजोर है और दो दिन पहले घर से निकला था। वह भिक्षा मांगकर जीवनयापन करता है। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह तेघड़ा कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।1