logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर: 3 साल के मासूम का अपहरण कर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने साढ़े 4 घंटे में आरा से किया बरामद कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम अभिराज के अपहरण और उसे तीन लाख रुपये में बेचकर पंजाब ले जाने की साजिश को मुंगेर पुलिस ने महज साढ़े चार घंटे में बेनकाब कर दिया।स्वजन की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज और मुंगेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भोजपुर पुलिस के सहयोग से आरा में कार को रोककर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में तीन पुरुष और तीन महिलाओं समेत छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। दरअसल, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कार सवार लोग उसे उठाकर फरार हो गए। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने तत्काल आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की और माइकिंग कराकर लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग की अपील की।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Chief Minister Samrat Choudhary's Tiranga Yatra in Haveli Kharagpur, see what will happen?
    1
    Chief Minister Samrat Choudhary's Tiranga Yatra in Haveli Kharagpur, see what will happen?
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚨 श्रावणी मेला में बिछड़े अपनों को मिलाने में जुटा बांका प्रशासन! 🙏❤️ 🛕 श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कांवरिया पथ पर 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। 📢 इन सूचना केंद्रों के जरिए बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने के साथ-साथ खोए हुए सामान को भी सही लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ❤️ इसी क्रम में सूईयां, जिलेबिया मोड़, अबरखा और दूनिया अधूरी सूचना केंद्रों की मदद से रांची, गया और नालंदा समेत विभिन्न स्थानों के श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। 🥹 अपनों से दोबारा मिलते ही श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी और चेहरे पर सुकून साफ नजर आया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग के लिए आभार जताया। 🙏 बांका प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए बनी भरोसे और सहारे की मिसाल। 📍 बांका | श्रावणी मेला 2026 📰 Banka Today News Digital 🎥 स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    1
    🚨 श्रावणी मेला में बिछड़े अपनों को मिलाने में जुटा बांका प्रशासन! 🙏❤️
🛕 श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कांवरिया पथ पर 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
📢 इन सूचना केंद्रों के जरिए बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने के साथ-साथ खोए हुए सामान को भी सही लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
❤️ इसी क्रम में सूईयां, जिलेबिया मोड़, अबरखा और दूनिया अधूरी सूचना केंद्रों की मदद से रांची, गया और नालंदा समेत विभिन्न स्थानों के श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया।
🥹 अपनों से दोबारा मिलते ही श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी और चेहरे पर सुकून साफ नजर आया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग के लिए आभार जताया।
🙏 बांका प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए बनी भरोसे और सहारे की मिसाल।
📍 बांका | श्रावणी मेला 2026
📰 Banka Today News Digital
🎥 स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🌱 देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों का ट्राइकोडर्मा से शोधन 🌱 देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों को ट्राइकोडर्मा से शोधित किया जा रहा है। इससे बीजों के अच्छे अंकुरण में सहायता मिलती है और प्राकृतिक विधि से स्वस्थ पौध तैयार करने में मदद मिलती है। 🌿 🌱 देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों का ट्राइकोडर्मा से शोधन 🌱 देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों को ट्राइकोडर्मा से शोधित किया जा रहा है। इससे बीजों के अच्छे अंकुरण में सहायता मिलती है और प्राकृतिक विधि से स्वस्थ पौध तैयार करने में मदद मिलती है। 🌿
    1
    🌱 देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों का ट्राइकोडर्मा से शोधन 🌱

देसी टमाटर और फूलगोभी के बीजों को ट्राइकोडर्मा से शोधित किया जा रहा है। इससे बीजों के अच्छे अंकुरण में सहायता मिलती है और प्राकृतिक विधि से स्वस्थ पौध तैयार करने में मदद मिलती है। 🌿

    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन विधायकों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप। गोगरी अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन विधायकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सहित तीन विधायक अस्पताल पहुंचे। तीनों विधायकों के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। विधायकों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के बाद तीनों विधायक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे इसी तरह बेहतर तरीके से कार्य करें और अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सही रूप से उपलब्ध कराएं। विधायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अनुमंडल अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आम लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन विधायकों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप।
गोगरी अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन विधायकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सहित तीन विधायक अस्पताल पहुंचे। तीनों विधायकों के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। विधायकों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के बाद तीनों विधायक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे इसी तरह बेहतर तरीके से कार्य करें और अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सही रूप से उपलब्ध कराएं।
विधायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अनुमंडल अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आम लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय, वरीय आदर्श विद्यालय सन्हौला के छात्र-छात्राओं सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सन्हौला में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय, वरीय आदर्श विद्यालय सन्हौला के छात्र-छात्राओं सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सन्हौला में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी पैदल निकली कोडरमा की बेटी कुसुम तारापुर। श्रावणी मेले में शिवभक्ति और संकल्प की अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा 14 दिन में तारापुर स्थित उल्टा स्थान महादेव मंदिर के समीप पहुंच चुकी है। 15वें दिन वह सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगी। इसके बाद उत्तरवाहिनी गंगा से दोबारा 21 लीटर जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी। कुसुम पक्की सड़क से पैदल यात्रा कर रही हैं। उनका कहना है, “रास्ते में परेशानी जरूर होती है, लेकिन बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” इससे पहले वह अयोध्या और वृंदावन की यात्रा कर चुकी हैं। कुसुम की यात्रा का उद्देश्य शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म का प्रचार करना है। उन्होंने बेटियों से अच्छे कार्य कर माता-पिता का नाम रोशन करने की अपील की। रास्ते में लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
    1
    21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किमी पैदल निकली कोडरमा की बेटी कुसुम
तारापुर। श्रावणी मेले में शिवभक्ति और संकल्प की अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। झारखंड के कोडरमा जिले की कुसुम साहू 21 लीटर गंगाजल लेकर 360 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से शुरू हुई उनकी यात्रा 14 दिन में तारापुर स्थित उल्टा स्थान महादेव मंदिर के समीप पहुंच चुकी है। 15वें दिन वह सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगी। इसके बाद उत्तरवाहिनी गंगा से दोबारा 21 लीटर जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होंगी।
कुसुम पक्की सड़क से पैदल यात्रा कर रही हैं। उनका कहना है, “रास्ते में परेशानी जरूर होती है, लेकिन बिना परेशानी के भगवान नहीं मिलते।” इससे पहले वह अयोध्या और वृंदावन की यात्रा कर चुकी हैं। कुसुम की यात्रा का उद्देश्य शिवभक्ति के साथ गौ सेवा और सनातन धर्म का प्रचार करना है। उन्होंने बेटियों से अच्छे कार्य कर माता-पिता का नाम रोशन करने की अपील की। रास्ते में लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बड़ी खबर: शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार निलंबित!.......... बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शंभूगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 🚔 मामला माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बांका के न्यायालय से जुड़े मामले में समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने का है। समीक्षा में न्यायालय के महत्वपूर्ण पत्रों को गंभीरता से नहीं लेने और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई। पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के आदेश पर राजकुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, बांका निर्धारित किया गया है। ⚖️ 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    बड़ी खबर: शंभूगंज थानाध्यक्ष राजकुमार निलंबित!..........
बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शंभूगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 🚔
मामला माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बांका के न्यायालय से जुड़े मामले में समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने का है। समीक्षा में न्यायालय के महत्वपूर्ण पत्रों को गंभीरता से नहीं लेने और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई।
पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के आदेश पर राजकुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, बांका निर्धारित किया गया है। ⚖️
📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📰 संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल
    1
    दिनदहाड़े तीन साल  के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल

    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया। दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया।
    1
    दिनदहाड़े तीन साल  के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल

मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर  पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए।
इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने  पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया।

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.