हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय, वरीय आदर्श विद्यालय सन्हौला के छात्र-छात्राओं सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सन्हौला में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय, वरीय आदर्श विद्यालय सन्हौला के छात्र-छात्राओं सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सन्हौला में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली भागलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय, वरीय आदर्श विद्यालय सन्हौला के छात्र-छात्राओं सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सन्हौला में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।1
- बिहार में महिलाओं के लिए कौशल विकास का मौका, होमेन स्किलिंग सेंटर में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर का प्रशिक्षण बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। भागलपुर के नवगछिया में संचालित कौशल विकास केंद्र में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैशन डिजाइनिंग में परिधान निर्माण, कटिंग, सिलाई एवं आधुनिक डिजाइनिंग तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं मेडिकल ड्रेसर ट्रेड में रोगी देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं दिए गए मोबाइल नंबर 8797612946 पर संपर्क कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का पता है—राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन रोड, बाजार समिति, एफसीआई गोदाम के पूर्व, थाना रोड, नवगछिया, भागलपुर।1
- हमारी 3 स्पष्ट, non-negotiable माँगे हैं। 1️⃣ छात्रों-युवाओं पर की गई बर्बरता पर अमित शाह संसद में जवाब दें। 2️⃣ मोदी सरकार बताए कि राम मंदिर का 'चंदा-चढ़ावा' कहाँ गया? 3️⃣ इस सबके लिए मोदी जी और अमित शाह को देश से माफी माँगनी चाहिए। ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- एक सनकी नेता भ्रम में है गिरिराज सिंह का बड़ा बयान खबर देखने के लिए फॉलो करें1
- लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल चानन (लखीसराय)। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत 12 अगस्त को सरस्वती विद्या निकेतन (MODEL स्कूल), राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, मननपुर के परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली मननपुर बाजार चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने मननपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। विद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यालय परिवार की यह पहल महत्वपूर्ण रही।4
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, वीडियो ने पहले रक्तदान कर पेश की मानवता का मिसाल। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और मानवता की मिसाल पेश की। बीडीओ के रक्तदान करने के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में भी रक्तदान को लेकर उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।1
- अमित शाह जी आज सदन में आये साथ ही देश के प्रधानमंत्री भी मगर ये क्या... वंदे मातरम् गीत खत्म होते ही ओम बिड़ला जी ने सदन स्थगित कर दी। और इस तरह पुलिसिया बर्बरता और चंदा चोरी पर जवाब दिये बिना दोनों सदन से भाग निकले? इतनी कायरता क्यों?1
- हमारी तीसरी मांग है — प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता से माफी माँगें। करोड़ों देशवासियों की भगवान् श्री राम और अयोध्या में गहरी आस्था है। इतनी पवित्र आस्था से जुड़े मामले में जब गंभीर आरोप सामने आए हैं, तब 15 दिन से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश जवाब माँग रहा है, लेकिन सरकार मौन है। प्रधानमंत्री सामने आएं, देश को सच बताएं और जनता की आस्था को पहुंची ठेस के लिए माफी मांगें। ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1