रबी फसल खरीद को लेकर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने अनाज मंडियों में पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 72 घंटे में भुगतान और पारदर्शिता पर दिया जोर पलवल/माथुर : जिले में रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को जिला सचिवालय पलवल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अनाज मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *मंडियों में व्यवस्था और निगरानी पर जोर* उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी अनाज मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गेट पास समय पर काटे जाएं, मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। *नियमित निरीक्षण के निर्देश* डा. वशिष्ठ ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मंडियों का दौरा करें और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। *बायोमेट्रिक सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी* उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में बायोमेट्रिक मशीनें अनिवार्य रूप से कार्यरत होनी चाहिए, ताकि किसानों और लेन-देन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इससे फर्जीवाड़े की संभावना भी कम होगी और वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचेगा। *72 घंटे में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश* बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 72 घंटे के भीतर हर हाल में किया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। *पुराना स्टॉक हटाने और कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश* डा. वशिष्ठ ने आढ़तियों को निर्देश दिए कि उनके गोदामों में पुराना स्टॉक नहीं रखा जाना चाहिए, ताकि नई फसल की खरीद में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए, जिससे किसानों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। *बैठक में यह रहे मौजूद* इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, एसडीएम ज्योति, एसडीएम अप्रतिम सिंह, एसडीएम बलीना, जिला परिषद पलवल के सीईओ जितेंद्र कुमार, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक दिव्या, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 000

- न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल में डिलीवरी के नाम पर होता था गर्भपात वहां पर कस्बा मोहल्ले के रहने वाली सुषमा जो दाई का काम करती थी उसको मौके पर पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डुप्लीकेट मरीज बनाकर वहां भेजो इसके बाद टीम ने जाकर मौके का मुआयना कर डिलीवरी में प्रयोग में होने वाली मेडिसिन को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कराया, हरियाणा सरकार की ऐसे अपराधों पर बड़ी पैनी नजर है।3
- पलवल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल के मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का पलवल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ी यहां एकत्रित हुए हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नेटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी और आर्म रेसलिंग जैसे अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। *युवाओं को खेलों में आगे बढऩे का किया आह्वान गौतम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपने खेल में निरंतर मेहनत करते रहें और भविष्य में इस खेल को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाएं मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। हरियाणा का खेलों में दबदबा उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन देश के 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम होते हैं। खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी खिलाडिय़ों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लक्ष्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भविष्य में प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय और विश्व स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित हों। इसके लिए सरकार और खेल विभाग मिलकर काम करेंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खेल अधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वल्र्ड कप 2026 में कांस्य पदक विजेता निहाल सिंह, वर्ष 2026 में एआईयू स्वर्ण पदक विजेता क्रिश चौधरी, एशियन कप 2024 में सिल्वर पदक विजेता अनिल शर्मा, एशियन चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रोशनी खूटेला और एशियन कप 2024 व एशियन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता योगेश चौधरी को सम्मानित भी किया।1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- Post by मुकेश1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश मैहर 99747788631
- अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।1
- #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा1
- Post by Haryana Voice Palwal1