कासिमबाजार थाना परिसर में ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ सह ‘जनता दरबार’ का आयोजन मुंगेर : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस–जन सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 11 बजे Bihar Police के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक, मुंगेर द्वारा कासिमबाजार थाना परिसर में ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ सह ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, साइबर अपराध, नशाखोरी, ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, वार्ड प्रतिनिधि, महिला समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और पुलिस प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल की सराहना की। इस पहल से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही

- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by Kumar Mithun1
- बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है1
- Post by Okil Yadav1
- रतनी गांव में जमीनी विवाद पर मारपीट, मां-बेटी घायल हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में संजय यादव की पत्नी 40 वर्षीय इंदू देवी और उनकी पुत्री प्रतिमा कुमारी घायल हो गईं। परिजनों की सहायता से दोनों को अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर लाया गया, जहां डॉ. मधुकर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार इंदू देवी के सिर में चोट आई है, जबकि प्रतिमा कुमारी को अंदरूनी चोटें हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।1
- Post by Pandavchoudhary1
- खुल गया Kharagpur Cricket Academy 2+ खिलाड़ी का चयन हुआ जिला पर!! चलिये जानते हैं! क्या खास Virat Kohli Rohit Sharma Contact 9693058793,9263648213 #cricket #KharagpurAcademy #Kharagpur #Sinturana #mungerbihar #mungerdastak #खिलाड़ी #cricketacademy #खिलाड़ियों #jila #tarapurvidhansabha1
- Post by Adv Pranav Kumar1