दौसा,पुलिस थाना लालसोट की बडी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के आरोप में एक मलजिम सहित 9 व्यक्तियो को अलग अलग मामलों किया गिरफ्तार। * मुलजिम के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को किया बरामद पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश (IPS) तथा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा IPS व विनोद कुमार सीपा आर०्पी०एस० अतिरिक् पुलिस अधीक्षक लालसोट के निरदेशानुसार वृत्ताधिकारी वृत्त लालसोट दिलीप आरपीएस के सुपराविजन में पवन कुमार पुर०नि०, थानाधिकारी पुलिस थाना लालसोट के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु् चलाये जा रहे अभियान "operation Anti venom" के तहत दिनांक 19.03.2026 को कार्यवाही करते हुए मुलजिम गिराज सैनी पुत्र रामस्वरूप उम्र 23 साल निवासी आडी नाली की ढ़ाणी, डिेडवाना पृलिस थाना लालसोट जिला दोसा को गिरफ्तार किया जाकर मुलजिम के कब्जे से 6.12 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया है। कार्यवाही का विवरण अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान "Operation Anti Venom" में दिनांक 19.03.2026 को दौराने कार्यवाही डिडवाना पुलिया के पास, डिडवाना से मुलजिम गिर्राज सैनी के क बजे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 6.12 ग्राम बरामद की की जाकर मुलजिम को गिरफ्तार किया है। बाद कार्यवाही के वापसी थाना पर प्रकरण संख्या 124/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान कैलाश चन्द,आरपीएस(प्रशिक्षु),थानाधिकारी,पुलिस थाना झांपदा जिला दौसा के जिम्में किया है। इस प्रकरण में अनुसंधान जारी है। नाम पता मुल्जिम 1. गिर्राज सैनी पुत्र रामस्वरूप उम्र 23 साल निवासी आडी नाली की ढाणी, डिडवाना पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा । बरामदगी:- अवैध स्मैक 6.12 ग्राम नोट:- विदित रहे कि थाना हाजा पर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरण दर्ज कर मुलजिमान के विरूद्ध अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। आज दिनांक 18.03.2026 को अभियान "Operation Anti venom" के तहत वृत्ताधिकारी महोदय, वृत्त लालसोट व थानाधिकारी, पुलिस थाना लालसोट द्वारा अमियान के तहत संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर मय टीम के दबिश दी जाकर संदिग्थ 1. मनीष कुमार शर्मा पुतर नन्दकिशोर उम्र 40 साल निवासी नवजीवन अस्पताल के पास, लालसोट, 2, कानाराम सैनी पत्र चौथमल उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं० 10, कस्बा लालसोट, 3 रवि कुमार सैनी पुत्र जगदीश उम्र 39 साल निवासी भण्डाना, थाना सदर दौसा, जिला दौसा, 4. मदन गुर्जर पुत्र गुलाब उम्र 32 साल निवासी भण्डाना, थाना सदर दौसा, जिला दौसा, 5. रमेश चन्द शर्मा पुत्र हजारीलाल उम्र 59 साल निवासी खवारावजी थाना पापडदा जिला दौसा, 6. थीरज स्वामी पत्र उत्तमदास वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तालेडा जमात, करबा लालसोट थाना लालसोट जिला दौसा, 7. सोनू मीना पुत्र रमेश चन्द उम्र 24 साल निवासी सबीपुरा पुलिस थाना बामनवास जिला सवाईमाधोपुर को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस, 2023 में गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अमियान के दौरान योगेन्द्र उर्फ गोलू बैरवा उम्र 24 साल निवासी सालगरामपुरा पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा के कब्जे से 2 लीटर हथकड़ शराब जप्त कर प्रकरण संख्या 123/ 2026, धारा 16/54 आबकारी अर्धिनियम पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम का विवरण:- 1. पवन कुमार पु्धनि० थानाधिकारी पलिस थाना लालसोट जिला दौसा 2, राजेश कुमार हैड़कानि० 42 पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा। 3. निहालसिंह हैड़कानि० 107, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। 4. लहरीलाल कानि० 958 पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा। 5. प्रवीण कुमार कानि० 965 पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा। 6. रोहिताश कानि० 7o1, पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा। 7. सांवरमल कानि० 1181, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। ৪. रामनिवास कानि० 1224, पृलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। 9. सुमेर कानि० 1002, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। 10. गिर्राज कानि० 1354, पलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। 11, रमाकांत चालक कानि० 444 पलिस थाना लालसोट जिला दौसा आदी शामिल रहे

- आज दौसा जिले के नांगल राजावतान क्षैत्र में बहुत ही तेज़ ओलावृष्टि हुई देखने को मिली। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की बर्फबारी तो 20 सालो पहले देखने को मिली थी।1
- 🟥 बड़ी खबर | पचवारा क्षेत्र का काला दिन राजस्थान के पचवारा क्षेत्र में आई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। तेज़ ओलों की मार से तरबूज और सौंफ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई किसानों की सालभर की कमाई एक ही झटके में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। स्थानीय किसानों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। 👉 प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है। 😓🌾 #पचवारा #ओलावृष्टि #किसान_संकट #राजस्थान_समाचार #मुआवजा4
- चित्तौड़गढ़, 4 अप्रैल जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने शनिवार शाम को सांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएमओ को अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी, हवा एवं फायर सेफ्टी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने आपातकालीन कक्ष, डॉक्टर कक्ष, पर्ची काउंटर, डायलिसिस यूनिट, रामाश्रय सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पाई गई गंदगी को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में पड़े पुराने व अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां गंदगी पाई गई है वहां स्वच्छ वातावरण के लिए गमलों में पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) सहित विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया तथा वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय की साफ-सफाई, राशन भंडारण एवं रसोईघर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वहां तैयार की गई सब्जी का स्वाद लेकर गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक सहित चिकित्सालय का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।4
- बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा: "मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।" कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे। बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी शुरू न्यूज (खुर्रा)3
- शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बांसखोह में कक्षा 5, 8 , 10 एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक - बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कक्षा5, 8, 10 एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को शील्ड देकर व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद जैन, अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सांभरिया, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मूलचंद मीणा, रंगलाल खारवाल, मुकेश सैनी, व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जो बालक- बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका व उनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर निदेशक बृजेश शर्मा, मुकेश परेवा, दिनेश मीणा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा,अशोक प्रजापति, प्रिंस चौधरी, राकेश गौतम,विजय मिरोठा, टीना स्वामी, अंजया सैनी, सुशीला शर्मा,रामदयाल शर्मा, अनिता रानीवाल, सुगना यादव व अन्य स्टाफ मौजूद थे इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बस्सी (जयपुर ग्रामीण): पुलिस प्रशासन में अपनी सख्त पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस और एसीपी विनय कुमार को बस्सी सर्कल में एक भव्य और यादगार विदाई दी गई। राज्यपाल के परिसहाय (ADC) पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों और आम जनता का उनके प्रति भारी प्रेम देखने को मिला। घोड़ी पर विदाई यात्रा: शाही अंदाज में रवानगी विदाई समारोह को बेहद खास बनाने के लिए पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज अपनाया। एसीपी विनय कुमार को गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक एक भव्य विदाई यात्रा निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन पर स्नेह बरसाया। कार्यकाल की उपलब्धियां: अपराध पर नकेल और जन-विश्वास समारोह के दौरान वक्ताओं ने विनय कुमार के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताएं रहीं: प्रभावी अपराध नियंत्रण: उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ। पुलिस-पब्लिक तालमेल: उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम कर आपसी विश्वास को नई ऊंचाई दी। सख्त प्रशासनिक पकड़: अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मामले में उन्होंने एक मिसाल कायम की। सम्मान के साथ झलकी विदाई की कसक समारोह में आईपीएस विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जहाँ एक ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही थी, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी लोगों के चेहरों पर साफ दिखा। विदाई के इन भावुक क्षणों में कई पुलिसकर्मियों और नागरिकों की आंखें नम नजर आईं। "एक अधिकारी जब जनता के बीच विश्वास कमाता है, तो उसकी विदाई केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि एक उत्सव बन जाती है। बस्सी में विनय कुमार की विदाई इसी का जीवंत उदाहरण रही।"1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1