logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले उड़ीसा के एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग और लूट गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को तोरवा की शिवधाम कॉलोनी में सुबह सफाई कर रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली थी। सिरगिट्टी क्षेत्र में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई थी। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की, जिसमें बिना नंबर की नीली स्कूटी पर संदिग्धों को देखा गया। इसी दौरान पुलिस ने गणेश नगर (सिरगिट्टी) में दबिश देकर स्थानीय सहयोगी नवीन साहू को हिरासत में लिया। नवीन साहू ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने उड़ीसा के अपराधियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर ठहराया था। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय मददगारों की सहायता से अकेले घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

1 hr ago
user_CG CRIME.NEWS
CG CRIME.NEWS
पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले उड़ीसा के एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग और लूट गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की तीन गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को तोरवा की शिवधाम कॉलोनी में सुबह सफाई कर रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली थी। सिरगिट्टी क्षेत्र में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई थी। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की, जिसमें बिना नंबर की नीली स्कूटी पर संदिग्धों को देखा गया। इसी दौरान पुलिस ने गणेश नगर (सिरगिट्टी) में दबिश देकर स्थानीय सहयोगी नवीन साहू को हिरासत में लिया। नवीन साहू ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने उड़ीसा के अपराधियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर ठहराया था। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय मददगारों की सहायता से अकेले घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर में 19 जून 2026 को तहफ़्फ़ुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक गतिविधियों से संबंधित निर्देशों पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने इस मामले के संवैधानिक, कानूनी और सामाजिक पहलुओं की गहराई से समीक्षा की, जिसके बाद संगठन ने आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की तैयारी पर गंभीरता से विचार किया। यह बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता और लीगल एडवायज़र सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आमिर रज़वी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष शफीक अहमद, जिला संगठन मंत्री इमरान अली और जिला मीडिया प्रभारी शेख सरफराज अहमद सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उसका मुख्य उद्देश्य किसी विशेष धर्म या धार्मिक परंपरा का विरोध करना नहीं है, बल्कि TNRAT का लक्ष्य सभी विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और सभी को समान अवसर मिलने को सुनिश्चित करना है।
    1
    बिलासपुर में 19 जून 2026 को तहफ़्फ़ुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक गतिविधियों से संबंधित निर्देशों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने इस मामले के संवैधानिक, कानूनी और सामाजिक पहलुओं की गहराई से समीक्षा की, जिसके बाद संगठन ने आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की तैयारी पर गंभीरता से विचार किया। यह बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता और लीगल एडवायज़र सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आमिर रज़वी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में जिला अध्यक्ष शफीक अहमद, जिला संगठन मंत्री इमरान अली और जिला मीडिया प्रभारी शेख सरफराज अहमद सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि उसका मुख्य उद्देश्य किसी विशेष धर्म या धार्मिक परंपरा का विरोध करना नहीं है, बल्कि TNRAT का लक्ष्य सभी विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और सभी को समान अवसर मिलने को सुनिश्चित करना है।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआं पाली स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन से गिरने के कारण एक शराबी युवक की मौत हो गई है। बिल्हा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना शनिवार दोपहर की है, जिसकी सूचना बिल्हा पुलिस को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। बिल्हा पुलिस से रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 1:30 बजे डायल 112 को एक कॉलर ने फोन पर सूचना दी कि ग्राम कुआं पाली स्कूल के नजदीक मरघट के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को लोगों की भीड़ मिली, जिसमें से कुछ लोगों ने बताया कि मृतक का नाम शिवकुमार मरावी, पिता जयपाल मरावी, उम्र 35 वर्ष है। वह ग्राम खम्हारडी थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। शिवकुमार हमाली का काम करता था और शराबी किस्म का था, जो अक्सर घूम-घूम कर शराब पिया करता था। घटना के दिन वह बरतोरी की ओर से एक अज्ञात मोटरसाइकिल में एक अज्ञात व्यक्ति के साथ शराब पीकर आ रहा था। वह अत्यधिक शराब के नशे में था और खुद ही सड़क किनारे गिर गया, जिससे उसके सीने, नाक और मुंह में चोटें आईं। मोटरसाइकिल चला रहा अज्ञात व्यक्ति उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया। शिवकुमार काफी समय तक घटना स्थल पर पड़ा रहा और वहां से गुजरने वाले लोग उसे शराब के नशे में पड़ा हुआ समझते रहे, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल मृतक को डायल 112 वाहन से बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताली मेमो प्राप्त होने पर बिल्हा पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बिल्हा पुलिस इस मामले की आगे की जांच में डटी हुई है। इस घटना से यह बात साफ है कि उमस भरी गर्मी के दिनों में अत्यधिक शराब का सेवन और शराब पीकर वाहन चलाना या वाहन के पीछे बैठना भी जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि जीवन अमूल्य है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआं पाली स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन से गिरने के कारण एक शराबी युवक की मौत हो गई है। बिल्हा पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना शनिवार दोपहर की है, जिसकी सूचना बिल्हा पुलिस को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

बिल्हा पुलिस से रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 1:30 बजे डायल 112 को एक कॉलर ने फोन पर सूचना दी कि ग्राम कुआं पाली स्कूल के नजदीक मरघट के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को लोगों की भीड़ मिली, जिसमें से कुछ लोगों ने बताया कि मृतक का नाम शिवकुमार मरावी, पिता जयपाल मरावी, उम्र 35 वर्ष है। वह ग्राम खम्हारडी थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। शिवकुमार हमाली का काम करता था और शराबी किस्म का था, जो अक्सर घूम-घूम कर शराब पिया करता था।

घटना के दिन वह बरतोरी की ओर से एक अज्ञात मोटरसाइकिल में एक अज्ञात व्यक्ति के साथ शराब पीकर आ रहा था। वह अत्यधिक शराब के नशे में था और खुद ही सड़क किनारे गिर गया, जिससे उसके सीने, नाक और मुंह में चोटें आईं। मोटरसाइकिल चला रहा अज्ञात व्यक्ति उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया। शिवकुमार काफी समय तक घटना स्थल पर पड़ा रहा और वहां से गुजरने वाले लोग उसे शराब के नशे में पड़ा हुआ समझते रहे, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद तत्काल मृतक को डायल 112 वाहन से बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताली मेमो प्राप्त होने पर बिल्हा पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बिल्हा पुलिस इस मामले की आगे की जांच में डटी हुई है। इस घटना से यह बात साफ है कि उमस भरी गर्मी के दिनों में अत्यधिक शराब का सेवन और शराब पीकर वाहन चलाना या वाहन के पीछे बैठना भी जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि जीवन अमूल्य है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर कुलदीपक शर्मा और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ योग किया।
    4
    बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर कुलदीपक शर्मा और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ योग किया।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    1
    जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    1
    ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • रायगढ़ पुलिस ने तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर जली हुई अवस्था में मिली एक महिला की लाश के सनसनीखेज अंधे कत्ल का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले एक पगडंडी मार्ग पर अधेड़ महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मृतिका के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया तथा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रसारित किए, जिससे उसकी पहचान जशपुर जिले के ग्राम बोरो निवासी मंगरिता एक्का (60 वर्ष) के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा (45 वर्ष) भी घटना के बाद से गायब था, जिसे बाद में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था और करीब तीन माह पहले उसकी पहचान मंगरिता एक्का से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। दोनों पति-पत्नी की तरह किराए के मकान में साथ रह रहे थे, लेकिन मृतिका उसे दूसरी पत्नी रखने के शक में अक्सर विवाद करती थी। आरोपी के अनुसार, 17 जून को दोनों घर से निकले और रास्ते में महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने मंगरिता की साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और बाद में पेट्रोल खरीदकर शव को क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले जाकर आग के हवाले कर दिया ताकि उसकी पहचान छिपायी जा सके। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस, घटनाकाल के कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है, और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
    4
    रायगढ़ पुलिस ने तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर जली हुई अवस्था में मिली एक महिला की लाश के सनसनीखेज अंधे कत्ल का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले एक पगडंडी मार्ग पर अधेड़ महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मृतिका के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया तथा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रसारित किए, जिससे उसकी पहचान जशपुर जिले के ग्राम बोरो निवासी मंगरिता एक्का (60 वर्ष) के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा (45 वर्ष) भी घटना के बाद से गायब था, जिसे बाद में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था और करीब तीन माह पहले उसकी पहचान मंगरिता एक्का से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। दोनों पति-पत्नी की तरह किराए के मकान में साथ रह रहे थे, लेकिन मृतिका उसे दूसरी पत्नी रखने के शक में अक्सर विवाद करती थी।

आरोपी के अनुसार, 17 जून को दोनों घर से निकले और रास्ते में महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने मंगरिता की साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और बाद में पेट्रोल खरीदकर शव को क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले जाकर आग के हवाले कर दिया ताकि उसकी पहचान छिपायी जा सके। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस, घटनाकाल के कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है, और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नगर पंचायत बिल्हा के मंडी परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सहभागिता की और सामूहिक योगाभ्यास किया। यह जानकारी रविवार दोपहर 12:05 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के निज सचिव से मिली। अपने संबोधन में विधायक कौशिक ने योग को केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम न बताकर इसे मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बताया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है और अब पूरा विश्व भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और योग प्रेमियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और दिनचर्या में योग को नियमित रूप से अपनाएं, ताकि एक स्वस्थ, सशक्त और निरोग समाज के निर्माण का संकल्प साकार हो सके। कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग शिक्षक श्री कलेश्वर साहू जी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक जी, नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंद्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, बिल्हा मंडल अध्यक्ष श्री उमाशंकर कश्यप जी और बरतोरी मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
    1
    नगर पंचायत बिल्हा के मंडी परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सहभागिता की और सामूहिक योगाभ्यास किया। यह जानकारी रविवार दोपहर 12:05 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के निज सचिव से मिली।

अपने संबोधन में विधायक कौशिक ने योग को केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम न बताकर इसे मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बताया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों की सराहना की, जिनके कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है और अब पूरा विश्व भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं और योग प्रेमियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन और दिनचर्या में योग को नियमित रूप से अपनाएं, ताकि एक स्वस्थ, सशक्त और निरोग समाज के निर्माण का संकल्प साकार हो सके।

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग शिक्षक श्री कलेश्वर साहू जी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक जी, नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंद्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, बिल्हा मंडल अध्यक्ष श्री उमाशंकर कश्यप जी और बरतोरी मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिले में योग दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक ऐतिहासिक पल में योग किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और समस्त कर्मचारी-अधिकारी उनके समक्ष उपस्थित थे। यह आयोजन योग दिवस पर विशेष था।
    4
    बलौदाबाजार जिले में योग दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक ऐतिहासिक पल में योग किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और समस्त कर्मचारी-अधिकारी उनके समक्ष उपस्थित थे। यह आयोजन योग दिवस पर विशेष था।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में शनिवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाश कथित पुलिसकर्मी बनकर एक व्यवसायी गिरीश यादव का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे, किराना, छड़-सीमेंट तथा आटा चक्की का व्यवसाय करने वाले गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में विश्राम कर रहे थे, जबकि उनका पुत्र पंकज यादव दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार में सवार दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे, जिन्होंने पहले सिगरेट और पानी खरीदा और गिरीश यादव के बारे में पूछताछ की। जैसे ही पंकज अपने पिता को बुलाने भीतर गया, दोनों आरोपी जबरन घर में घुस गए। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने गिरीश यादव को स्टील रंग की पिस्तौल दिखाते हुए स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और साथ चलने को कहा। विरोध करने पर उन्हें पैर में गोली मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद बदमाश उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर बरौर बस्ती की दिशा में ले गए। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने के बावजूद आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकले। पंकज यादव ने पुलिस को वाहन के नंबर का आंशिक हिस्सा "OD 8552" देखा होने की जानकारी दी है। इस घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों को व्यापारी को जबरन वाहन तक ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। व्यापारी की पत्नी के मुंहबोले भाई मनीष जायसवाल ने बरौर क्षेत्र में संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन आरोपी वाहन लेकर मरवाही की ओर भाग निकले। व्यापारी की पत्नी दुर्गा यादव की शिकायत पर मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट होने के बाद कि ले जाने वाले व्यक्ति वास्तविक पुलिसकर्मी नहीं थे, पुलिस ने अपहरण, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 3(5), 333, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि लगभग 25 दिन पहले ही जिले में एक सर्राफा व्यापारी की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन गंभीर वारदातों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। अपराधियों द्वारा पुलिस का भेष धारण कर दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिए जाने से व्यापारियों और आम नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है। अब पूरे जिले की निगाहें पुलिस कार्रवाई और अपहृत व्यापारी की सुरक्षित बरामदगी पर टिकी हुई हैं।
    1
    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में शनिवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाश कथित पुलिसकर्मी बनकर एक व्यवसायी गिरीश यादव का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे, किराना, छड़-सीमेंट तथा आटा चक्की का व्यवसाय करने वाले गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में विश्राम कर रहे थे, जबकि उनका पुत्र पंकज यादव दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार में सवार दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे, जिन्होंने पहले सिगरेट और पानी खरीदा और गिरीश यादव के बारे में पूछताछ की। जैसे ही पंकज अपने पिता को बुलाने भीतर गया, दोनों आरोपी जबरन घर में घुस गए। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने गिरीश यादव को स्टील रंग की पिस्तौल दिखाते हुए स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और साथ चलने को कहा। विरोध करने पर उन्हें पैर में गोली मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद बदमाश उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर बरौर बस्ती की दिशा में ले गए। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने के बावजूद आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकले। पंकज यादव ने पुलिस को वाहन के नंबर का आंशिक हिस्सा "OD 8552" देखा होने की जानकारी दी है।

इस घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्तियों को व्यापारी को जबरन वाहन तक ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। व्यापारी की पत्नी के मुंहबोले भाई मनीष जायसवाल ने बरौर क्षेत्र में संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन आरोपी वाहन लेकर मरवाही की ओर भाग निकले। व्यापारी की पत्नी दुर्गा यादव की शिकायत पर मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट होने के बाद कि ले जाने वाले व्यक्ति वास्तविक पुलिसकर्मी नहीं थे, पुलिस ने अपहरण, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 3(5), 333, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि लगभग 25 दिन पहले ही जिले में एक सर्राफा व्यापारी की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन गंभीर वारदातों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। अपराधियों द्वारा पुलिस का भेष धारण कर दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिए जाने से व्यापारियों और आम नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है। अब पूरे जिले की निगाहें पुलिस कार्रवाई और अपहृत व्यापारी की सुरक्षित बरामदगी पर टिकी हुई हैं।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.