Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPPcs टापर से मिलने पहुंचे घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय
RISHI RAI
UPPcs टापर से मिलने पहुंचे घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय
More news from Mau and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- महिला के प्राइवेट पार्ट में था कैप्सूल, एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग, निकला 83 लाख का सोना कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कुआलालंपुर से आई एक महिला को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. महिला ने गुप्तांग में कैप्सूल छिपाकर 553 ग्राम (24 कैरेट) सोना लाया, जिसकी कीमत करीब 83 लाख रुपये है. अधिकारियों ने सोना जब्त कर कार्रवाई की. मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, इसकी जांच जारी है. कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की एक टीम ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से सोने की तस्करी कर रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और 83.29 लाख रुपये का सोना जब्त किया. कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए अपने गुप्तांग में काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल छिपा रखी थीं, जिनमें सोने का तरल रासायनिक पेस्ट मिला. कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को मिली विशिष्ट सूचना और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट नंबर AK-91 से कुआलालंपुर से अहमदाबाद पहुंची तब महिला पर नजर रखी गई. टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद जब महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए और उससे गहन पूछताछ की गई.1
- आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के.एस मेमोरियल स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन छात्र- छात्राओं का पारंपरिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय परिसर में बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि नया सत्र बच्चों के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन और सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ।1
- आजमगढ़: जनपद के थाना मुबारकपुर पुलिस ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने न केवल आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा, बल्कि उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना का मुख्य विवरण यह मामला ग्राम पिचरी का है, जहां जमीन को अपने नाम कराने के जुनून ने एक बेटे को अपराधी बना दिया। 31 मार्च 2026 को पीड़ित के दूसरे पुत्र बृजबिहारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बेटा गोविन्द लगातार अपने पिता ज्ञानधारी पर जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। जब पिता ने इस नाजायज मांग का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आक्रोश में आकर गोविन्द ने पहले पिता के साथ गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया। इस हमले में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। 1 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी और अभियुक्त गोविन्द को ग्राम पिचरी से ही गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और कानूनी स्थिति: गिरफ्तारी: 1 अप्रैल 2026 बरामदगी: हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी धाराएं: पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के जघन्य अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।1
- main Vinod Rajbhar media group se judne ka main patrakaar ke madhyam se Media sangathan se judna chahta hun1
- बिल्थरारोड। सोनाडीह मेले में लगे गंदगी के अंबार को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्राम सिंह ने मेला संचालक व प्रशासन को घेरते हुए आरोप लगाया है कि मेला परिसर में मीट बनाकर हड्डियों और अन्य गंदे समानों को इधर उधर फेंकने से लगी गंदगी के बाद भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है किसी भी सफाईकर्मी की ड्यूटी परिसर में नहीं होने से जिंदगी का अम्बार लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन और मेला संचालक से मेला परिसर में लगे गंदगी को साफ कराने की मांग किया है। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।2
- मऊ । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा इसी दौरान घर-घर पर दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। यह रैली लोगों में जागरूकता फैलाने और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए निकाली गई। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता, टीकाकरण और समय पर उपचार लेने जैसे उपायों को अपनाएं, ताकि इन रोगों से जिले को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके।3