गिरफ्तारी और बरामदगी में उप निरीक्षक योगेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सियाराम और महिला कांस्टेबल अनुकृति की महत्वपूर्ण भूमिका रही किशोरी अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीलीभीत से सकुशल बरामद हुई पीड़िता वाराणसी। थाना मण्डुवाडीह क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरुणा जोन पुलिस की टीम ने वांछित अभियुक्त को जनपद पीलीभीत से गिरफ्तार कर अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना मण्डुवाडीह में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त पंकज कुमार (21 वर्ष), निवासी मार, थाना बिलसंडा, जनपद पीलीभीत को 20 फरवरी 2026 को बिलसंडा मार चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी में उप निरीक्षक योगेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सियाराम और महिला कांस्टेबल अनुकृति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अपहृताओं की सकुशल बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- जौनपुर सरकारी खड़ंजा के यहां हाल1
- भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि बुनकरों और शिल्पियों की विरासत को बचाने के लिए उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है, जिससे कालीन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) और ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIMCA) के पदाधिकारियों ने आयकर की धारा 43B, रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 📍 स्थान : भदोही 🎥 रिपोर्ट : गुफरान खान 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #BhadohiNews #CarpetIndustry #BhadohiCarpet #WeaversOfIndia #HandloomIndia1
- ये मजेदार है- सपा के विधायक असंतुष्टि दिखाते हुए हंगामा करने लगे स्पीकर सतीश महाना ने कहा- मंत्री जी आप बैठ जाइए सपा विधायकों से कहा- सब लोग खड़े हो जाये,खड़े होकर बोलो,तेज बोलो इसके बाद सब शांत हो गए1
- वाराणसी में देह व्यापार में शामिल तीन युवती गिरफ्तार।1
- इस विडियो मे हम आपको बनारस जिले के गांव के हालात से रुबरु करा रहे। जिले के गांव मे सरकारी योजनाएँ अभी तक नही पहुच रही है। varanasi varanasi News varanasi local News varanasi breaking News varanasi trending News awaj News awaj News Network1
- टमाटर और हरा मटर के दामों में गिरावट1
- पुलिस घेराबंदी के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल दालमंडी पहुंचा, हालात रहे तनावपूर्ण पर शांत वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में कड़े पुलिस बंदोबस्त के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को इलाके में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दालमंडी के पीड़ितों से मुलाकात करने जाना चाहता था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन घर पर ही रोके जाने (हाउस अरेस्ट) की कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद सपा के पदाधिकारी किशन दीक्षित, लालू यादव, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था को पार करते हुए दालमंडी पहुंचने में सफल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सपा नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की बात कही। कुल मिलाकर, पुलिस बंदोबस्त के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल की दालमंडी पहुंच से राजनीतिक हलचल तेज हुई, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।1
- जौनपुर ब्रेकिंग जलालपुर क्षेत्र के पुरेव बाजार में निहोरा प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर गड़ा और गंदी पानी हो रही है बेमारी1
- कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने एक कबाड़ व्यापारी 'खान साहब' ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परिवार के खोए हुए 100 ग्राम सोने के गहने वापस लौटा दिए.1