logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश। बदायूँ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।

14 hrs ago
user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश। बदायूँ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। *बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।* *अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण -* 1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी 2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य 3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी 4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य 5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य 6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य 7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य 8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य
    1
    थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
*बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।*
*अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण -*
1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी
2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य
3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी
4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य
5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य
6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य
7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य
8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • "2014 के पहले का भारत कैसा था..गंदगी थी, गरीबी थी, अराजकता थी, भ्रष्टाचार था..."- योगी आदित्यनाथ
    1
    "2014 के पहले का भारत कैसा था..गंदगी थी,
गरीबी थी, अराजकता थी, भ्रष्टाचार था..."- योगी आदित्यनाथ
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश। बदायूँ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।
    1
    बदायूँ: भाकियू (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उपेक्षा से किसानों में आक्रोश।

बदायूँ 
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले और जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी लगातार जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तीन सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सरकारी नाले की पैमाइश और खाते की जांच की मांग धरने की अगुवाई कर रहे सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने बताया कि बदायूं शहर में डॉ. शरीक जनाब द्वारा आम रास्ते और नाले को बंद कर दीवार बनाई जा रही है, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इस नाले के सरकारी खाते की गहन निष्पक्ष जांच की जाए और राजस्व टीम भेजकर मौके पर पक्की पैमाइश कराई जाए। नाला बंद होने से मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। ग्राम जनुइया में जमीन के बैनामे में धांधली का आरोप आंदोलनकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया है। आरोप है कि प्रेमवती व भगवान दास ने रामदुलार आदि से जमीन खरीद का इकरारनामा किया था। मामला न्यायालय में विचारधीन होने के बावजूद फर्जीवाड़े के जरिए उक्त जमीन का बैनामा गजराज के नाम कर दिया गया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ितों को हक दिलाने की मांग की है। जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने प्रशासनिक मौन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकारी नाले की पैमाइश और भूमि फर्जीवाड़े की जांच के लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो किसान यूनियन जिला मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व स्थानीय  उपस्थित रहे। भगवान दास, राशिद अब्बासी, बीयीशुदास, यादवेंद्र यादव, शरीफ अब्बासी, महेंद्र पाल, ओमकार शाक्य, छत्रपाल, रामवीर, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, दीनदयाल पटेल, कल्लू जाटव, सहित दर्जनभर रहे मौजूद।
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उझानी में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न | APS इंटरनेशनल स्कूल में उमड़े अभ्यर्थी | JANPAD NEWS 24 UP उझानी में PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बदायूं रोड स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही। उझानी से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए विशेष रिपोर्ट। सच की आवाज़, जनता के साथ।
    1
    उझानी में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न | APS इंटरनेशनल स्कूल में उमड़े अभ्यर्थी | JANPAD NEWS 24 UP
उझानी में PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बदायूं रोड स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही।
उझानी से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए विशेष रिपोर्ट।
सच की आवाज़, जनता के साथ।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भाकियू चढूनी का कुनबा मजबूत: किसान नेताओं की ‘घर वापसी’, जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने दीं नई जिम्मेदारियां बिल्सी (बदायूं): भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) को धरातल पर मजबूत करने और किसानों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी पिंडौल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख किसान नेताओं ने संगठन में पुनः ‘घर वापसी’ की, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सभी किसान नेताओं का माला पहनाकर और संगठन की सदस्यता दिलाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आगामी संघर्षों और किसान हितों को ध्यान में रखते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन किसान नेताओं को मिलीं नई जिम्मेदारियां: रहीश अहमद (जिला प्रवक्ता): बिल्सी क्षेत्र के कद्दावर किसान नेता रहीश अहमद को उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन में जिला प्रवक्ता के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मोहब्बे अली व बब्बू हुसैन (जिला कार्यकारिणी सदस्य)वही वसीम को तहसील मीडिया प्रभारी बन गया: लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत मोहब्बे अली और बब्बू हुसैन ने भाकियू चढूनी में वापसी की, जिसके बाद दोनों को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। पुराने साथियों के संघर्ष को किया याद कार्यक्रम के दौरान किसान नेता रफीक लम्ब के संगठन से वर्षों पुराने जुड़ाव का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि रहीश लम्बे समय से कई वर्षों तक जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रहकर निष्ठापूर्वक किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है। "किसानों की लड़ाई लड़ना पहली प्राथमिकता" — सतीश साहू जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "संगठन में वापस लौटे सभी साथियों के अनुभव से भाकियू चढूनी और अधिक मजबूत होगी। हम सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। किसान अधिकारों की रक्षा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।" कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद: इस अवसर पर संगठन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इसरार, हिमायत खां, बब्बू हुसैन, रहीश अहमद मलिक, मोहब्बे अली, बशीर, वसीम, बीयीशु दास, कल्लू जाटव सहित दर्जनों किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    भाकियू चढूनी का कुनबा मजबूत: किसान नेताओं की ‘घर वापसी’, जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने दीं नई जिम्मेदारियां
बिल्सी (बदायूं): भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) को धरातल पर मजबूत करने और किसानों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी पिंडौल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख किसान नेताओं ने संगठन में पुनः ‘घर वापसी’ की, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सभी किसान नेताओं का माला पहनाकर और संगठन की सदस्यता दिलाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आगामी संघर्षों और किसान हितों को ध्यान में रखते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इन किसान नेताओं को मिलीं नई जिम्मेदारियां:
रहीश अहमद (जिला प्रवक्ता): बिल्सी क्षेत्र के कद्दावर किसान नेता रहीश अहमद को उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन में जिला प्रवक्ता के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
मोहब्बे अली व बब्बू हुसैन  (जिला कार्यकारिणी सदस्य)वही वसीम को तहसील मीडिया प्रभारी बन गया: लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत मोहब्बे अली और बब्बू हुसैन ने भाकियू चढूनी में वापसी की, जिसके बाद दोनों को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
पुराने साथियों के संघर्ष को किया याद
कार्यक्रम के दौरान किसान नेता रफीक लम्ब के संगठन से वर्षों पुराने जुड़ाव का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि रहीश लम्बे समय से कई वर्षों तक जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रहकर निष्ठापूर्वक किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है।
"किसानों की लड़ाई लड़ना पहली प्राथमिकता" — सतीश साहू
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "संगठन में वापस लौटे सभी साथियों के अनुभव से भाकियू चढूनी और अधिक मजबूत होगी। हम सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। किसान अधिकारों की रक्षा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।"
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
इस अवसर पर संगठन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इसरार, हिमायत खां, बब्बू हुसैन, रहीश अहमद मलिक, मोहब्बे अली, बशीर, वसीम, बीयीशु दास, कल्लू जाटव सहित दर्जनों किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_जिला प्रचार मंत्री शरीफ अब्बास
    जिला प्रचार मंत्री शरीफ अब्बास
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी बने इंसानियत की मिसाल लाखों लोगों का दिल जीत रहें हैं आराम सिंह गुर्जर बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी आगरा मथुरा अलीगढ़ कानपुर लखनऊ लखीमपुर-खीरी मुरैना बस्ती शाहजहांपुर फिरोजाबाद में ई रिक्शा निःशुल्क सेवा चला रहे हैं चार साल से
    4
    बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी बने इंसानियत की मिसाल लाखों लोगों का दिल जीत रहें हैं आराम सिंह गुर्जर 
बदायूं के रहने वाले आराम सिंह गुर्जर समाज सेवी आगरा मथुरा अलीगढ़ कानपुर लखनऊ लखीमपुर-खीरी मुरैना बस्ती शाहजहांपुर फिरोजाबाद में ई रिक्शा निःशुल्क सेवा चला रहे हैं चार साल से
    user_Aram singh gurjar samaj sevi a
    Aram singh gurjar samaj sevi a
    Voice of people दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डॉ. जीराज यादव ने आंवला विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत, संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद नामदारगंज में मंदिर पर सोलर लाइट लगवाने का दिया आश्वासन, पलथा और चम्पतपुर में रामलीला कार्यक्रमों का किया शुभारंभ व पूजन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। ग्राम पंचायत नामदारगंज में डॉ. जीराज यादव घोड़ा पछाड़ महाराज के थान स्थित मंदिर पहुंचे, जहां संत-महात्माओं से मुलाकात कर मिशन 2027 के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महात्माओं ने मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग रखी। डॉ. जीराज यादव ने अपने हॉस्पिटल की ओर से कुछ ही दिनों में सोलर लाइट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत पलथा में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव को सादर आमंत्रित किया गया। यहां उन्होंने फीता काटकर श्रीरामलीला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पाल समाज, यादव समाज, श्रीवास्तव समाज सहित सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से डॉ. जीराज यादव को विधानसभा का टिकट मिलने की कामना करते हुए हाथ उठाकर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। वहीं ग्राम पंचायत चम्पतपुर में श्रीरामलीला कमेटी के आमंत्रण पर पहुंचे डॉ. जीराज यादव ने मेले में प्रभु श्रीराम की आरती एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, गुप्ता समाज, मौर्य समाज सहित सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे। यहां भी मौजूद महिलाओं और युवाओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की कामना की। इस दौरान डॉ. जीराज यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
    1
    डॉ. जीराज यादव ने आंवला विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत, संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद
नामदारगंज में मंदिर पर सोलर लाइट लगवाने का दिया आश्वासन, पलथा और चम्पतपुर में रामलीला कार्यक्रमों का किया शुभारंभ व पूजन
दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
ग्राम पंचायत नामदारगंज में डॉ. जीराज यादव घोड़ा पछाड़ महाराज के थान स्थित मंदिर पहुंचे, जहां संत-महात्माओं से मुलाकात कर मिशन 2027 के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महात्माओं ने मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग रखी। डॉ. जीराज यादव ने अपने हॉस्पिटल की ओर से कुछ ही दिनों में सोलर लाइट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद ग्राम पंचायत पलथा में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव को सादर आमंत्रित किया गया। यहां उन्होंने फीता काटकर श्रीरामलीला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पाल समाज, यादव समाज, श्रीवास्तव समाज सहित सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से डॉ. जीराज यादव को विधानसभा का टिकट मिलने की कामना करते हुए हाथ उठाकर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
वहीं ग्राम पंचायत चम्पतपुर में श्रीरामलीला कमेटी के आमंत्रण पर पहुंचे डॉ. जीराज यादव ने मेले में प्रभु श्रीराम की आरती एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, गुप्ता समाज, मौर्य समाज सहित सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे। यहां भी मौजूद महिलाओं और युवाओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की कामना की।
इस दौरान डॉ. जीराज यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदमाशों की गोली से घायल वाराणसी पुलिस के सिपाही का आया वीडियो...!
    1
    बदमाशों की गोली से घायल वाराणसी पुलिस के सिपाही का आया वीडियो...!
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.