Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर संदना क्षेत्र में अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सीतापुर संदना क्षेत्र में अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Akhil Maurya Press
सीतापुर संदना क्षेत्र में अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सीतापुर संदना क्षेत्र में अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मड़ोर गांव के पांच भाइयों की YouTube पर धूम, एक ही दिन में 20 लाख से ज्यादा व्यूज मड़ोर गांव के पांच भाइयों की YouTube पर धूम, एक ही दिन में 20 लाख से ज्यादा व्यूज सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच नहीं छोड़ा हौसला, मेहनत और प्रतिभा के दम पर बनाई डिजिटल दुनिया में पहचान संवाददाता,, नरेश गुप्ता बिसवां, सीतापुर मड़ोर गांव। गांव की गलियों से निकलकर बड़े सपने देखने वाले पांच भाइयों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर YouTube की दुनिया में खास पहचान बनाई है। पांचों भाइयों के एक वीडियो को एक ही दिन में 20 लाख यानी 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर परिजन ही नहीं, बल्कि गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच पले-बढ़े इन भाइयों ने सीमित संसाधनों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा को मंच देने के लिए YouTube का सहारा लिया और लगातार वीडियो बनाने व दर्शकों तक अपनी सामग्री पहुंचाने की कोशिश जारी रखी। शुरुआती दौर में सफलता आसानी से नहीं मिली, लेकिन पांचों भाइयों ने धैर्य बनाए रखा और मेहनत करते रहे। लगातार प्रयासों का नतीजा तब सामने आया, जब उनके वीडियो ने महज एक दिन में 20 लाख से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने से पांचों भाइयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान मिली। वहीं, उनके माता-पिता के लिए यह उपलब्धि वर्षों के संघर्ष और त्याग के बाद खुशी और गर्व का अवसर लेकर आई। गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणा पांचों भाइयों की सफलता अब गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। उनकी कहानी बताती है कि प्रतिभा को सही मंच मिले और मेहनत लगातार जारी रहे तो सीमित साधनों के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर बनाए जा सकते हैं। छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका सफर अब लाखों दर्शकों तक पहुंच चुका है। माता-पिता का नाम रोशन करने वाली इस उपलब्धि से पूरा परिवार उत्साहित है। पांचों भाइयों ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि सफलता के लिए केवल बड़े संसाधन ही जरूरी नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर प्रयास और खुद पर विश्वास भी महत्वपूर्ण है। मड़ोर गांव के इन पांच भाइयों की कहानी उन युवाओं के लिए संदेश है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। उनकी उपलब्धि दिखाती है कि छोटी शुरुआत भी बड़े मुकाम की नींव बन सकती है।1
- बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत सुखेता पुलिया पर पानी में फिसला युवक, तेज धार में नीचे जा गिरा; वीडियो वायरल शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को पानी से बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मिठनापुर निवासी सचिव कुमार सिंह (35) पुत्र बाबू सिंह गुरुवार को मिठनापुर-सुखेता पुलिया के पास पहुंचा था। इसी दौरान पुलिया पर आए बाढ़ के पानी में उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार के साथ नीचे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन व ग्रामीण युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद युवक को पानी से बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय पर दीपों से लिया 76, ग्रामीणोंने दी बधाई रियल न्यूज हरदोई/सुरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत खजुरहरा, वि.स. सुरसा, जिला-हरदोईके आदर्श ग्राम सचिवालय पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजोगिता पाल पत्नी उदय प्रताप, सचिव राजेश कुमार और पंचायत सहायक सहित तमाम ग्रामीणों ने सचिवालय परिसर में जमीन पर सैकड़ों दीप जलाकर 76 का भव्य आकार बनाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा सचिवालय जगमगा उठा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांवों में विकास की नई रोशनी आई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं मौजूद रहीं।1
- हरदोई जिले के सुन्नी गांव में गुरुवार की भोर भक्ति भाव दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से शिवभक्ति का वातावरण बना रहा।2
- संडीलाः गणेश उत्सव में भक्ति की बही बयार, भव्य सजावट और भजनों ने बांधा समां हरदोई जनपद क्षेत्र संडीला। शीतला मंदिर के पीछे स्थित रामलीला मैदान में आयोजित गणेश उत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आकर्षक विद्युत सजावट, मनमोहक झांकियों और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा ने पूरे परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। . गणेश उत्सव को लेकर बनाए गए विशाल पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से नहाया पूरा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। . आयोजन के दौरान चंडीगढ़ से आए आचार्य पंडित पंकज शुक्ला ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया। उन्होंने भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक बताते हुए धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताया। . प्रवचन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। ‘श्याम आएंगे जरूर, मेरी कुटिया के भाग आज खुल जाएंगे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। . गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजन में पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- सई नदी में डूबे दोनों भाई बहन के शव बरामत नदी में नहाने गये थे दोनों भाई बहन1
- सीतापुर तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप..स्टाप नर्स से भिड़े परिजन..पुलिस से की लिखित शिकायत..सीएचसी अधीक्षक नें स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीएम कराने की कहीं बात..सुनिए प्रसूता की जुबानी...... सीतापुर तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप..स्टाप नर्स से भिड़े परिजन..पुलिस से की लिखित शिकायत..सीएचसी अधीक्षक नें स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीएम कराने की कहीं बात..सुनिए प्रसूता की जुबानी...... सीतापुर के तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है करीब 14 घंटे तक प्रसूता को अस्पताल में रखने का दावा परिजनों ने रेफर करने की कई बार मांग की, ऐसा आरोप है मृत नवजात के जन्म के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया मामले में शिकायत के बाद जांच और पोस्टमार्टम की बात कही गई रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह और लापरवाही स्पष्ट होगी......1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 15.09.2026 को थाना कासिमपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि इकरा पुत्री मकबूल उम्र 12 वर्ष व मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम कनजोरा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई सई नदी में नहाने गए थे, नहाते समय डूब गए हैं सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचंकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । स्थानीय गोताखोरो व पीएसी की मदद से तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में आज दिनांक 16.09.2026 को दोनों बच्चों के शव को बरामद कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट-*1
- happy vishwakarma puja, bahut accha raha aaj ka din mere liye4