logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास कार और कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और हरियाणा में जिम का संचालन करने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव कार में बुरी तरह फंस गए। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान फरीदाबाद जिले के बापू नगर बल्लभगढ़ निवासी योगेश (35 वर्ष) पुत्र छत्तरपाल और ग्राम जाजरू निवासी नितिन (36 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों सोमवार को घर से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में बटेश्वर में दर्शन करने के बाद वे देर रात आगरा में एक होटल में रुकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक योगेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, और घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सुचारु कराया गया। पुलिस फिलहाल फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

3 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास कार और कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और हरियाणा में जिम का संचालन करने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव कार में बुरी तरह फंस गए। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान फरीदाबाद जिले के बापू नगर बल्लभगढ़ निवासी योगेश (35 वर्ष) पुत्र छत्तरपाल और ग्राम जाजरू निवासी नितिन (36 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों सोमवार को घर से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में बटेश्वर में दर्शन करने के बाद वे देर रात आगरा में एक होटल में रुकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक योगेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, और घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सुचारु कराया गया। पुलिस फिलहाल फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम में हुई लाखों की चोरी का थाना ताजगंज पुलिस और सर्विलाइंस टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है और चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह शातिर गिरोह इससे पहले दिल्ली में भी जीवा स्टोर को अपना निशाना बना चुका है। इस अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही, जिसकी मदद से पुलिस ने एक-एक कर आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद अब गिरोह के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही पुलिस इस शातिर गिरोह के देशभर में फैले वारदातों के नेटवर्क की जांच में जुट गई है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
    1
    आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम में हुई लाखों की चोरी का थाना ताजगंज पुलिस और सर्विलाइंस टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है और चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह शातिर गिरोह इससे पहले दिल्ली में भी जीवा स्टोर को अपना निशाना बना चुका है।

इस अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही, जिसकी मदद से पुलिस ने एक-एक कर आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद अब गिरोह के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही पुलिस इस शातिर गिरोह के देशभर में फैले वारदातों के नेटवर्क की जांच में जुट गई है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फिरोजाबाद में अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फिरोजाबाद के गांधी पार्क पर एकत्र होकर जोरदार हल्ला बोल किया और जमकर गरजे।
    1
    फिरोजाबाद में अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फिरोजाबाद के गांधी पार्क पर एकत्र होकर जोरदार हल्ला बोल किया और जमकर गरजे।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजाखेड़ा चुंगी नाका और मेन बाजार में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। इस अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, आरसी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 25 मोटरसाइकिलों के चालान काटे और 3 वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला। थानाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, गाड़ी के कागजात साथ रखें और नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी वीर सिंह के साथ जालम सिंह, जयकुमार, दिनेश, विजय सिंह, विनोद कुमार, गौरव, कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजाखेड़ा चुंगी नाका और मेन बाजार में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। इस अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, आरसी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 25 मोटरसाइकिलों के चालान काटे और 3 वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला।

थानाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, गाड़ी के कागजात साथ रखें और नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी वीर सिंह के साथ जालम सिंह, जयकुमार, दिनेश, विजय सिंह, विनोद कुमार, गौरव, कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शिक्षा मंत्री को उनके पद से तुरंत निकाल दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके पद पर रहने का कोई फायदा नहीं है। देश में कभी नीट का पेपर लीक हो जाता है तो कभी किसी अन्य चीज का पेपर लीक हो जा रहा है। लगातार हो रहे इन पेपर लीक मामलों के कारण शिक्षा मंत्री को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।
    1
    शिक्षा मंत्री को उनके पद से तुरंत निकाल दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके पद पर रहने का कोई फायदा नहीं है। देश में कभी नीट का पेपर लीक हो जाता है तो कभी किसी अन्य चीज का पेपर लीक हो जा रहा है। लगातार हो रहे इन पेपर लीक मामलों के कारण शिक्षा मंत्री को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।
    user_Pushpendra Rajput
    Pushpendra Rajput
    Chef फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात से संबंधित एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा 20 जुलाई 2026 को थाना सदर बाजार पर सूचना दी गई थी। तहरीर के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़ित ईदगाह चौराहे पर अपने ऑटो से सवारियों को उतारने के बाद अपना मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए लड़के उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 456/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया था। वारदात के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना सदर बाजार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छिनैती की घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों- अंशु, कृष और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण पर एसीपी द्वारा भी अपनी बाइट दी गई है।
    1
    आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात से संबंधित एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा 20 जुलाई 2026 को थाना सदर बाजार पर सूचना दी गई थी। तहरीर के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़ित ईदगाह चौराहे पर अपने ऑटो से सवारियों को उतारने के बाद अपना मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए लड़के उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 456/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया था।

वारदात के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना सदर बाजार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छिनैती की घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों- अंशु, कृष और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण पर एसीपी द्वारा भी अपनी बाइट दी गई है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास कार और कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और हरियाणा में जिम का संचालन करने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव कार में बुरी तरह फंस गए। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान फरीदाबाद जिले के बापू नगर बल्लभगढ़ निवासी योगेश (35 वर्ष) पुत्र छत्तरपाल और ग्राम जाजरू निवासी नितिन (36 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों सोमवार को घर से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में बटेश्वर में दर्शन करने के बाद वे देर रात आगरा में एक होटल में रुकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक योगेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, और घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सुचारु कराया गया। पुलिस फिलहाल फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास कार और कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और हरियाणा में जिम का संचालन करने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव कार में बुरी तरह फंस गए।

घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान फरीदाबाद जिले के बापू नगर बल्लभगढ़ निवासी योगेश (35 वर्ष) पुत्र छत्तरपाल और ग्राम जाजरू निवासी नितिन (36 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों सोमवार को घर से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में बटेश्वर में दर्शन करने के बाद वे देर रात आगरा में एक होटल में रुकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक योगेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, और घटना की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सुचारु कराया गया। पुलिस फिलहाल फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.