Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित मरघट पहाड़ी पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ पहाड़ी के किनारे बनवाई गई एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली, जिसके बाद तीनों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर यादव सहित भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
Dinesh soni
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित मरघट पहाड़ी पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ पहाड़ी के किनारे बनवाई गई एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली, जिसके बाद तीनों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर यादव सहित भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड के गोहद थाना पुलिस ने सोमवार को लगभग 3 बजे बरथरा रोड से तीन-तीन हजार रुपये के दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोहद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।1
- इटावा के जसवंतनगर में मॉडल तहसील स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने सीओ को नगर और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान को लेकर चर्चा की। चर्चा के बाद, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ आयुषी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र राजावत, सुभाष गुप्ता, विनोद जैन, सुमित शर्मा और पवन माथुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- इटावा जिला कलेक्ट्रेट पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ सरकार के व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया। संजीव शाक्य ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का यह रवैया सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से बेहद परेशान है। ऐसी स्थिति में सोनम वांगचुक जी का अनशन यह साफ दर्शाता है कि युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और देश की तरक्की के लिए युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा लिया जाए और श्री सोनम वांगचुक जी व युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए 'पेपर लीक' के खिलाफ सख्त कानून बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के पक्के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाने की मांग की गई। इसके अलावा, जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने की आवाज उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन में संजीव शाक्य, इकरार अहमद, मनोज यादव, अंकुर कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मपाल, कैलाश त्रिपाठी और गिरीश बाबू शाक्य आदि लोग प्रमुखता से उपस्थित रहे।1
- इटावा के जसवंतनगर स्थित सिरहौल में एक अनोखी पाठशाला सजी, जहां खेत पाठशाला और प्रकृति गुरु बनी। यहाँ नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के मास्टर ट्रेनर एवं प्रगतिशील किसान अरविंद प्रताप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल के 180 विद्यार्थियों ने प्राकृतिक खेती के गुर सीखे।1
- शिकोहाबाद में हुई महज कुछ घंटों की तेज बारिश ने शिकोहाबाद नगर पालिका के जल निकासी प्रबंधन और करोड़ों रुपये के विकास दावों की पोल खोल कर रख दी है। सालों से जिन नालों पर भारी-भरकम बजट खर्च करने का दावा किया जाता रहा, वे पहली ही तेज बारिश में पूरी तरह नाकाम साबित हुए। नतीजा यह रहा कि शहर के प्रमुख बाजार, मुख्य मार्ग और कई मोहल्ले घंटों तक जलमग्न रहे। सड़कों पर इस कदर पानी भर गया कि सड़क और नाले का फर्क ही खत्म हो गया, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस बदहाली की सबसे ज्यादा चर्चा तब शुरू हुई जब नगर पालिका चेयरमैन के आवास के बाहर की सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। यही नहीं, तहसील परिसर और थाना परिसर तक भी बारिश का पानी पहुंच गया। तहसील तिराहे से नारायण तिराहे तक बने करीब 100 मीटर लंबे नाले के निर्माण के बावजूद सड़क पर भारी जलजमाव बना रहा, जिसने निर्माण कार्यों की उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पक्का तालाब क्षेत्र की स्थिति हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा खराब रही, जहां दो-दो फुट तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल सफाई और नाला निर्माण के नाम पर बजट ठिकाने लगाया जाता है, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। इसके अलावा, नगर के नालों का पानी हाईवे के नालों में छोड़े जाने के कारण हाईवे पर भी जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई, जिससे वहां की निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस बदइंतजामी से आक्रोशित जनता का कहना है कि जब करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी वीआईपी इलाकों, तहसील, थाने और बाजारों में पानी भर रहा है, तो आखिर इसकी जवाबदेही किसकी है? नागरिकों ने मांग की है कि अब कागजी योजनाओं और उद्घाटनों का खेल बंद होना चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि जनता के पैसे का सही हिसाब मिल सके।1
- इटावा के जसवंतनगर में सोमवार दोपहर विकासखंड कार्यालय के प्रेरणा सभागार में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और फसल प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं ताकि वे अपनी फसलों का बेहतर प्रबंधन कर सकें। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बलवीर सिंह ने किसानों को हाइब्रिड मक्का की उन्नत किस्मों, उनकी वैज्ञानिक खेती और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही उन्होंने मोटे अनाज यानी मिलेट्स के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं, कृषि विशेषज्ञ अरविंद प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती के फायदों पर जोर देते हुए रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाने और कम लागत में अधिक पैदावार लेने के उपायों को साझा किया। जिले के विशेषज्ञ प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने मिट्टी की सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही, कृषि विभाग के सत्येंद्र यादव ने मक्का व अन्य फसलों में लगने वाले कीटों व रोगों की पहचान और उनके समय पर उपचार की जानकारी देते हुए केवल विभाग की सलाह पर ही कीटनाशकों के प्रयोग की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया और उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को और अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।1
- दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि "हमारे सांसद थाने में हैं, जबकि बाहर बच्चों की पिटाई हो रही है।"1
- भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के निवारी गांव में सोमवार शाम को ढाई लाख रुपये के विवाद में एक युवक ने खुद को कट्टे से गोली मार ली। कट्टे से चली गोली युवक के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।1