Shuru
Apke Nagar Ki App…
📍सीतामढ़ी, मधुवन j
Expose sitamarhi
📍सीतामढ़ी, मधुवन j
More news from Sitamarhi and nearby areas
- बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज 21 जुलाई, 2026 को सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में अधिकांश वित्तीय लेन-देन डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए थोड़ी सी भी असावधानी बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इस अवसर पर साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न ठगी पद्धतियों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी संदेश, क्यूआर कोड, संदिग्ध एपीके फाइल, सोशल मीडिया, फर्जी निवेश योजनाएं, केवाईसी/ओटीपी फ्रॉड, जॉब स्कैम और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी का शिकार होने पर पहले एक घंटे (गोल्डन आवर) के महत्व को रेखांकित करते हुए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ सके। अंत में सभी को "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें" का संदेश दिया गया।1
- बिहार के शिवहर में बाढ़ और सिंचाई की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए एक लिंक चैनल का शुभारंभ किया गया है। यह लिंक चैनल क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था दोनों ही मोर्चों पर एक बड़ा समाधान साबित होगा।1
- बिहार के सीतामढ़ी स्थित नगर थाने की हाजत से चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार एक महिला फरार हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने नगर थाने की पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और वह पुलिस के खिलाफ कड़े सवाल उठा रही है।1
- बिहार में 130 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई बेलवा - मीनापुर लिंक परियोजना का सीएम सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया है।1
- नीट पेपर लीक को लेकर आज दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के जरिए छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट में शामिल होने आए नागरिकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। दिल्ली के जंतर मंतर से आई यह तस्वीर सीधे तौर पर सरकार की नीयत और नीति पर सवाल खड़े करती है।1