Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहेबगंज-गोविंदपुर राज्यमार्ग पर केंदडंगाल तीखे मोड़ पर बीती रात करीब एक बजे टैंकर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई साहेबगंज-गोविंदपुर राज्यमार्ग पर केंदडंगाल तीखे मोड़ पर बीती रात करीब एक बजे टैंकर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर मसलिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और वाहनों को थाना ले गई।
Vipat kumar yadav
साहेबगंज-गोविंदपुर राज्यमार्ग पर केंदडंगाल तीखे मोड़ पर बीती रात करीब एक बजे टैंकर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई साहेबगंज-गोविंदपुर राज्यमार्ग पर केंदडंगाल तीखे मोड़ पर बीती रात करीब एक बजे टैंकर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर मसलिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और वाहनों को थाना ले गई।
More news from Jamtara and nearby areas
- बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई, चार लोगों पर केस दर्ज1
- गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय गड़बड़ी पर छात्र संघ का हल्लाबोल, 21 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी हस्ताक्षर के जरिए राशि निकासी और प्राचार्य की कथित दोहरी उपस्थिति को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र संघ ने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष अक्षय यादव का आरोप है कि एक ही तिथि को प्राचार्य की उपस्थिति हजारीबाग के झूमर कार्यक्रम और गिरिडीह कॉलेज की परीक्षा ड्यूटी में दर्ज होने की बात सामने आई है। संघ ने संबंधित उपस्थिति पंजी, परीक्षा ड्यूटी और अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज के बैंक खाते से कथित फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से राशि निकासी के आरोप को लेकर भी छात्र संघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ ने बैंक रिकॉर्ड, चेक और हस्ताक्षरों की स्वतंत्र जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज में गार्ड के नाम पर किए जाने वाले भुगतान, संबंधित व्यक्ति की नियुक्ति और उपस्थिति की भी जांच की मांग उठाई गई है। छात्र संघ ने पिछले वर्षों की कॉलेज की संपूर्ण वित्तीय व्यवस्था का उच्चस्तरीय ऑडिट कराने की मांग की है। छात्र संघ का कहना है कि बिना जांच किसी को दोषी ठहराना उनका उद्देश्य नहीं है, लेकिन लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। 21 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी अखिल झारखंड छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 21 सितंबर 2026 को गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। शांतिपूर्ण धरना में जिला अध्यक्ष अक्षय यादव, महासचिव नमन यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, जिला सह-सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, देवेंद्र शर्मा, पोखन यादव सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि छात्र संघ द्वारा उठाए गए इन आरोपों पर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या जांच और कार्रवाई की जाती है।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | U.K.Y, News न्यूज़ बांका बिहार बांका: चांदन अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश चांदन अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने-जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।1
- Maithon बरमुड़ी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर में चोरी, सुरक्षा गार्ड निलंबित मैथन ओपी क्षेत्र स्थित ईसीएस के बरमुडी ओसीपी में गुरुवार को हुई चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विजय कुमार पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ईसीएस प्रबंधन द्वारा जारी आरोप-पत्र सह निलंबन आदेश अनुसार इनकी ड्यूटी के दौरान बरमुडी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर रूम से 04 पुराने एवं चालू स्थिति वाले रेडिएटर असेंबली जिसमें 02 डोजर एवं 02 डंपर के थे सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है। वर्कशॉप के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा में पाया गया कि रात्रि 12:54 बजे स्टोर रूम में चोरी की घटना हुई है। आदेश में कहा गया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात होने के बावजूद ड्यूटी के दौरान चोरी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे, जो घोर लापरवाही, कर्तव्य में ढिलाई और सुरक्षा में विफलता को दर्शाता है।1
- 🚨 तेल टैंकर खोलते ही निकली 637 लीटर विदेशी शराब! दो तस्कर गिरफ्तार बांका में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 🍾🚔 सुईया थाना क्षेत्र के सतलेतवा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप तेल टैंकर से विभिन्न ब्रांडों की 637 लीटर 200 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 60 बोतल विदेशी शराब लदी कार जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 🚨 दोनों मामलों में उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📍 बांका की हर खबर से अपडेट रहने के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल1
- सतलेतवा चौक पर वाहन जांच में 637 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार1
- जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 13 फर्जी सिम, 8 एटीएम कार्ड और 2.20 लाख रुपये बरामद। ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जामताड़ा और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 2 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।1
- 30 दिनों से अंधेरे में कोरियाटोला बस्ती! ट्रांसफार्मर खराब, बच्चों की पढ़ाई ठप—राजेश सिन्हा ने उठाई ग्रामीणों की आवाज पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन क्षेत्र स्थित पीतांबर-कोरियाटोला बस्ती में पिछले करीब 25 से 30 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली संकट की जानकारी मिलने पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा कोरियाटोला बस्ती पहुंचे और महिला-पुरुषों के साथ-साथ बच्चों से भी उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिससे रात के समय बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। मामले को लेकर राजेश सिन्हा ने बिजली विभाग के एसी शकील अहमद और एक्सक्यूटिव मृणाल से बात की। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है। राजेश सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में भी किसी बस्ती को एक महीने तक बिजली से वंचित रखना गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि गरीब और ग्रामीण बस्तियों की समस्याओं के समाधान में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार और बिजली विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। सिन्हा ने पीरटांड़ प्रखंड में बिजली के साथ-साथ पेयजल, सड़क, नाली और गली की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामलों और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भी संगठन नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने संगठन के विस्तार की बात कहते हुए जल्द ही एक हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य बताया। जिला कमिटी सदस्य अजीत राय के नेतृत्व में पीरटांड़ क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जाने की बात भी कही गई। इस दौरान नगर कमिटी के सचिव नौशाद आलम समेत माले कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौशाद आलम ने कहा कि सप्ताह में एक दिन शहर से भी माले के साथी पीरटांड़ क्षेत्र में पहुंचकर संगठन विस्तार और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का काम करेंगे। मौके पर सुन्दरी देवी, गुजरी देवी, तारा देवी, ममता देवी, सुमा देवी, गीता देवी, ललिता देवी, हराधन तुरी, अशोक मुईया, चिन्तामणि राय और अशोक राय समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।5
- Post by Press UpendraYadav 72505598631