ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार! ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..... मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला है,डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी, जैसे ही यह अनोखी बारात आलीराजपुर जिले के उमराली गांव की सड़कों से गुजरी तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया,बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए वहीं अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार! ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..... मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला है,डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी, जैसे ही यह अनोखी बारात आलीराजपुर जिले के उमराली गांव की सड़कों से गुजरी तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया,बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए वहीं अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
- ना हेलीकॉप्टर… ना घोड़ा… ना लग्जरी कार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हो गया बुलडोजर पर सवार! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..... मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चा में छाई बारात सामने आई है,जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला है,डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी, जैसे ही यह अनोखी बारात आलीराजपुर जिले के उमराली गांव की सड़कों से गुजरी तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया,बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए वहीं अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।1
- Post by Bhuru Kalesh1
- रामनवमी पर मैहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर रामनवमी के पावन अवसर पर मां शारदा की नगरी मैहर में बड़ा अखाड़ा द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा महाराज सीता बल्लभ शरण जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा बड़ा अखाड़ा से प्रारंभ होकर जिला चौक, पुरानी बस्ती, रहीम चौराहा, चौरसिया मोहल्ला, शारदा टॉकीज, घंटाघर, कटरा बाजार, काली माता चौक और स्टेट बैंक चौराहा होते हुए चंडी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमय भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे शहर को राममय बना दिया। “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर गोविंद रजक (जिलाध्यक्ष), महेश तिवारी, डीएस गुप्ता , कुमार मिश्रा (प्रांत सेवा प्रमुख), कमलेश पटेल (जिला सह संयोजक), संदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश परिहार, विश्वनाथ तिवारी, कृष्णा श्रीमाल, मनोज चौरसिया, जीतू गुप्ता, कमलेश सुहाने (जिला अध्यक्ष), कुलदीप तिवारी, सूर्य प्रकाश चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी आलोक अग्रवाल और तहसीलदार जितेंद्र पटेल मैहर सी ऐस पी महेंद्र सिंह टीआई अनिमेष द्विवेदीभी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे नगर में आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।2
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,(रुपगढ में दोपहर तीन बजे मकान मे लगी आग पशुओं का चारा व अनाज जलकर हुआ राख, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपगढ में आज दोपहर तीन बजे हरचंद पुत्र पुना आदिवासी जाती सोलंकी के कच्चे कवैलु पोश मकान में अचानक आग लग गई जिसके चलते हरचंद का कच्चा कवेलु पोश मकान जल कर राख में तब्दील हो गया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की पर हवा व दौपहर के समय आग ने उग्र रूप ले लिया और अनाज तथा मवैशियो का चारा जलकर राख में तब्दील हो गया रुपगढ सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ग्राम विकास अधिकारी पटवारी गिरदावर व पुलिस मोके पर पहुंचे ओर आग से हुएं नुकसान का मोका पर्चा बनाया उक्त जानकारी रुपगढ सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ने दी3
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेद्र कुमार सोनी कैमरा मेन शाहिद मकरानी रामगढ़ (गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,4
- निवाली: गुमलीया खुर्द में भक्ति और उल्लास के साथ मना श्री राम जन्मोत्सव, शबरी माता मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब निवाली (27 मार्च, शुक्रवार): निवाली क्षेत्र के ग्राम गुमलीया खुर्द में श्री राम जन्मोत्सव और श्री राम-लक्ष्मण-माता शबरी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी सुनील सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पहली बार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को इतने भव्य रूप में मनाया गया, जिसमें आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों की गूंज इस विशेष अवसर पर गुमलीया खुर्द, गुमलीया बुजुर्ग, पुरुषखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8 बड़े ढोल और 3-4 मांदल रहे, जिनकी थाप पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे झूम उठे। शबरी माता मंदिर प्रांगण भजनों और लोकगीतों से गुंजायमान रहा। नशामुक्त आयोजन की मिसाल कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता क्षेत्र में शराबबंदी और नशामुक्ति का प्रभावी असर रही। वक्ताओं और आयोजकों के आह्वान पर पूरा आयोजन जुआ, सट्टा और शराब से मुक्त रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी सात्विकता के साथ नाच-गाने और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। अंत में विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। वनवासी और श्री राम का अटूट संबंध मंच से वक्ताओं ने भगवान राम के वनवास काल के प्रसंगों को साझा करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम का वनवासियों के प्रति अगाध प्रेम था। माता शबरी और राम का मिलन भक्ति की पराकाष्ठा है। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस जन्मोत्सव पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रमुख जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम पंडित, मंडल महामंत्री कन्हैया लाल धनगर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी सहित ग्राम पटेल मुन्ना पटेल, रामचंद्र पटेल, सरपंच कैलाश आर्य और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री शबरी माता सेवा समिति के पुजारी ज्ञानसिंह भगत, नारसिंह भगत और युवा टीम के निलेश अलावके, दितीय, रिनेश जाधव सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।4
- विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव मनायाः मांडू में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक के साथ 21 महाआरती वही चतुर्भुज श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार के मांडू स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज राम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर भगवान राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले) रूप में विराजमान हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए गए। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म कल्याण हुआ, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज सहित कई शहरों से आए संत-महात्मा, आचार्य और पंडितों ने भगवान राम का विशेष औषधीय और पंचामृत से अभिषेक किया। जन्म के बाद 21 महाआरतियां की गईं मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई जिलों से श्रद्धालु इस जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना कर मंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे और धार्मिक माहौल देखने को मिला। आरती के बाद महाप्रसादी का भी वितरण किया गया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान राम का 5 मिनट तक सूर्य तिलक भी हुआ, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य हो गया।रामचरितमानस मंडल की रामायण पारायण का समापन महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज के अनुसार, यह मंदिर भगवान श्री राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं। श्री रामचरितमानस मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामायण पारायण का समापन भी रामनवमी पर हुआ। यह महोत्सव मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में प्रतिवर्ष अत्यंत वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस अनूठी प्रतिमा को साधुओं को स्वप्न में भगवान के दर्शन होने के बाद निकाला गया था। भगवान चतुर्भुज श्री राम का शाम 4:00 बजे हुआ नगर भ्रमण वही शाम 4:00 बजे भगवान चतुर्भुज श्री राम का नगर भ्रमण शोभायात्रा भव्य रूप से निकली जिसमें भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी भगवान भोलेनाथ ओर वानर सेना की झांकियां साथ ही ढोल ताशे पर मांडू के युवाओं के द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी जा रही थी वही कुछ भक्त भजनों पर नृत्य कर रहे थे4
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631