पीले पानी की शिकायतों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्यवाही। चित्तौड़गढ़।शहरी जल योजना चित्तौड़गढ़ में सेगवा जल शोधन संयंत्र से प्रतिदिन लगभग 15 एम.एल. डी. पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है। हाल ही में शहर के कुछ क्षेत्रों से पेयजल के पीले रंग को लेकर प्राप्त शिकायतों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तत्परता दिखाते हुये व्यापक जांच करवाई। शिकायतों के बाद सेंती, मधुवन, शास्त्रीनगर, सेगवा, पाडनपोल, कीरखेडा, कुम्भानगर आदि क्षेत्रों में पानी के नमूनें लेकर जिला प्रयोगशाला चित्तौड़गढ़ में परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट में सभी नमूनों में क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा में पाई गई तथा रासायनिक एवं जीवाणु परीक्षण के आधार पर जल पूर्णतः सुरक्षित और पीने योग्य पाया गया। अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत चित्तौड़गढ़ सुनीत कुमार गुप्ता के निर्देशन में अधीक्षण रसायनज्ञ, जन स्वा. अभि. विभाग, उदयपुर की टीम ने सेगवा फिल्टर प्लान्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल गुणवत्ता की गहन जांच की। विभागीय विशेषज्ञों के अनुसार मई माह में तापमान में अचानक वृद्वि के कारण जलाशयों में मौजूद जलीय वनस्पति (क्लोरोफाइट) के विघटन और क्लोरीन के साथ उसकी प्रतिक्रिया से पानी में अस्थायी रूप से पीलेपन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये विशेषज्ञों से परामर्श लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एंव सुरक्षित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनी रहें।

- Post by DS7NEWS NETWORK1
- Post by Hello Chittorgarh News1
- पश्चिम बंगाल की पुण्यभूमि ने आज राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मार्ग को चुनकर एक नया अध्याय लिख दिया है। यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है यह जीत उस विचारधारा की जीत है, जिसे अमर बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने त्याग और तपस्या से सींचा था। आज खिला यह 'कमल' उनके सपनों के साकार होने का प्रतीक है। मां भारती के सम्मान, बंगाल की ‘माटी’ की अस्मिता और समृद्ध भविष्य के संकल्प के साथ जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह आने वाले स्वर्णिम युग की नींव है। यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व, मा. गृहमंत्री Amit Shah जी की दूरदर्शी रणनीति एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के कुशल मार्गदर्शन, साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। हर कार्यकर्ता, हर समर्थक इस गौरव के भागीदार हैं। निर्भय होकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने वाली जागरूक जनता और सुरक्षा बलों को हृदय से नमन। अब अंधकार छंट चुका है… अब परिवर्तन का सूरज उग चुका है… अब बंगाल विकास, विश्वास और नए इतिहास की ओर बढ़ चला है।1
- पत्नी गैर मर्द से बात करती थी1
- 💖🙏SRI LAKSMIPATI ♥️ BHAGVAN THAKUR ♥️ ❤️ Ji MAHARAJ ♥️ 🙏🏽 GOVIND SAWARIYA ♥️ SETH JI KE ♥️ KE Darshan ✨️ HARI 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🕉 🕉 🕉 🕉 SIVAY NAMAH ♥️ SRI RAM ♥️1
- ✍️ संवाददाता – मुकेश बैरवा पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत पर भोपाल सागर में उत्साह, आतिशबाजी कर मनाया जश्न चित्तौड़गढ़। भोपाल सागर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जीत की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में एकत्र होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित लोगों ने इसे जनता के विश्वास और संगठन की मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, सुरेश गाडरी, विजय अग्रवाल, राजु भाई साहब चंडालिया, लिलाधर जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भोपाल सागर में देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।1
- 🚨 नीमच से बड़ी खबर: सामुदायिक भवन निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जयसिंहपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। ग्राम जयसिंहपुरा की नई आबादी—जहां भील समाज के लोग निवास करते हैं—वहां ग्राम पंचायत द्वारा एक सामुदायिक भवन, यानी कम्युनिटी हॉल के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। यह भवन ग्रामीणों की सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहद जरूरी बताया जा रहा है। ⚠️ अतिक्रमण बना बड़ी रुकावट बताया जा रहा है कि जिस शासकीय भूमि पर यह भवन बनना था, वहां पहले से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण हटवाया और निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। 🚧 फिर क्यों रुका काम? ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और न केवल निर्माण कार्य रुकवाया, बल्कि पहले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को दोबारा उकसाकर नींव में मिट्टी भरवा दी। आरोप है कि अब वहां फिर से अवैध पक्का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि— 👉 राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सीमांकन कराया जाए 👉 निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराया जाए 👉 और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन उनकी जरूरत है, और इसमें देरी उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।2
- Post by Hello Chittorgarh News1