logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से ईद मिलादुन्नबी की दिल से मुबारकबाद

6 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से ईद मिलादुन्नबी की दिल से मुबारकबाद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :इंगोहटा में कथित फर्जी बंगाली डॉक्टर का मामला, जिम्मेदार खामोश सुमेरपुर/हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में बिना डिग्री व प्रमाणपत्र के कथित रूप से मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कथित बंगाली डॉक्टर लंबे समय से गांव में इलाज कर रहा है, जबकि उसके पास चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित वैध दस्तावेज होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी जुटाने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित तौर पर डॉक्टर के सहयोगियों द्वारा धमकी देने का आरोप भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पत्रकारों के आने पर रोक लगाने की बात कही जा रही है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों ने कथित फर्जी डॉक्टर और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में कथित रूप से बिना वैध डिग्री-सर्टिफिकेट के इलाज का काम चल रहा है। मामले में जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    हमीरपुर :इंगोहटा में कथित फर्जी बंगाली डॉक्टर का मामला, जिम्मेदार खामोश
सुमेरपुर/हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में बिना डिग्री व प्रमाणपत्र के कथित रूप से मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक कथित बंगाली डॉक्टर लंबे समय से गांव में इलाज कर रहा है, जबकि उसके पास चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित वैध दस्तावेज होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मामले की जानकारी जुटाने पहुंचे पत्रकारों के साथ कथित तौर पर डॉक्टर के सहयोगियों द्वारा धमकी देने का आरोप भी सामने आया है। 
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पत्रकारों के आने पर रोक लगाने की बात कही जा रही है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।
ग्रामीणों ने कथित फर्जी डॉक्टर और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में कथित रूप से बिना वैध डिग्री-सर्टिफिकेट के इलाज का काम चल रहा है।
मामले में जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
    1
    बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सद्भावना सेवा मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद* *बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम भ्रमण पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घर में ही अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हजार रुपये में बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना नरैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
    1
    *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़*
*थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़*
*02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद*
*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम भ्रमण पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घर में ही अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हजार रुपये में बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे।
पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना नरैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर - करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं,मौदहा बांध में फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर ।। करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं, मौदहा बांध में फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर, सायरन बजता रहा अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन 6 फाटक बंद नहीं हो सके, फाटक खुले रहने से लगातार बहता रहा बांध का पानी, बर्बादी पर उठे गंभीर सवाल, करोड़ों रुपये की मरम्मत के बाद भी फाटक संचालन में नाकामी से व्यवस्था पर सवाल, ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की, बारिश के बीच बांध के फाटक बंद न होने से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, फिलहाल पूरे मामले पर अरुण कुमार सिंह (मुख्य विकास अधिकारी) ने बताया कि मौदहा डैम बांध में पानी ज्यादा न भरे इस वजह खोले गए है गेट,
    2
    हमीरपुर - करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं,मौदहा बांध में फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर ।।
करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं,
मौदहा बांध में फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर,
सायरन बजता रहा अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन 6 फाटक बंद नहीं हो सके,
फाटक खुले रहने से लगातार बहता रहा बांध का पानी, बर्बादी पर उठे गंभीर सवाल,
करोड़ों रुपये की मरम्मत के बाद भी फाटक संचालन में नाकामी से व्यवस्था पर सवाल,
ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की,
बारिश के बीच बांध के फाटक बंद न होने से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता,
फिलहाल पूरे मामले पर अरुण कुमार सिंह (मुख्य विकास अधिकारी) ने बताया कि मौदहा डैम बांध में पानी ज्यादा न भरे इस वजह खोले गए है गेट,
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से ईद मिलादुन्नबी की दिल से मुबारकबाद
    1
    आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से ईद मिलादुन्नबी की दिल से मुबारकबाद
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश में उफनाए नाले में डूबे तीन लोग, दो महिलाओं समेत युवक की मौत बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से लौटते समय गहरे नाले में पानी बढ़ जाने के कारण दो महिलाएं और एक युवक डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत की ओर गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। तीन लोगों की मौत से गुजेनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    मूसलाधार बारिश में उफनाए नाले में डूबे तीन लोग, दो महिलाओं समेत युवक की मौत
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से लौटते समय गहरे नाले में पानी बढ़ जाने के कारण दो महिलाएं और एक युवक डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत की ओर गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
तीन लोगों की मौत से गुजेनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • बांदा नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में देखे गांव के लोग हालत गंभीर नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में गांव हालत गंभीर बबेरू। फुफन्दी गांव में सोमवार रात नशे की हालत में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि सोनू ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपने 40 वर्षीय चचेरे भाई उमाशंकर कुशवाहा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को सीएचसी बबेरू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया।सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।नशे और गुस्से की यह घातक जुगलबंदी एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ी—मामूली विवाद ने खून बहा दिया।
    1
    बांदा नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में देखे गांव के लोग हालत गंभीर 
नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में गांव हालत गंभीर
बबेरू। फुफन्दी गांव में सोमवार रात नशे की हालत में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि सोनू ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपने 40 वर्षीय चचेरे भाई उमाशंकर कुशवाहा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को सीएचसी बबेरू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया।सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।नशे और गुस्से की यह घातक जुगलबंदी एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ी—मामूली विवाद ने खून बहा दिया।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.