Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का असर अब मध्य प्रदेश के दतिया में भी देखने को मिला है। दतिया में धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए हैं।
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का असर अब मध्य प्रदेश के दतिया में भी देखने को मिला है। दतिया में धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित प्रमुख बाजार एवं बस्तियों में निकाला गया। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बल के जवानों ने हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।1
- दतिया में आगामी चुनाव नज़दीक आते ही आजाद समाज पार्टी ने बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।1
- झाबुआ आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वादन और पुष्प मालाओं से आत्मीय व भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वादन कर रहे एक वृद्ध जनजातीय कलाकार के कंधे पर स्नेहपूर्वक हाथ रखकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं के प्रति अपना सम्मान एवं अपनापन व्यक्त किया।1
- जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो संदेश सामने आया है।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान आयोजित रोड शो में दामोदर सिंह यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी के साथ माहौल में उत्साह दिखा और 'दामोदर सिंह यादव जी जिंदाबाद' के नारे लगाए गए।1
- दतिया से सामने आ रही खबर के अनुसार, दिल्ली में चल रहे युवाओं और छात्रों के आंदोलन को अब संत समाज का भी समर्थन मिल गया है। संत महाराज जी ने आंदोलनरत युवाओं के पक्ष में बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि वे युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी जायज़ मांगों का पूरा समर्थन करते हैं। संत महाराज जी ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा, "हम किसी भी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं। हम जनता के हैं और जनता हमारी है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं, बल्कि युवाओं और आम जनता की आवाज़ के साथ खड़े होना है। उन्होंने आगे कहा कि यदि युवाओं की आवाज़ नहीं सुनी गई, तो वे अपनी संत मंडली के साथ खुद आंदोलन में शामिल होंगे और बच्चों व युवाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने दोटूक कहा कि "बच्चों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।" संत महाराज जी ने सरकार से अपील की है कि युवाओं की बात सुनी जाए, उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।1
- मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घोलवड–उंबरगाव रोड के बीच ब्रिज नंबर 203 के पास पटरियों पर जलभराव हो गया है, जिससे पश्चिम रेलवे का रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पटरियों पर पानी भरने की वजह से कई ट्रेनें घंटों तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के लंबे समय तक फंसे रहने के बीच बामनिया स्टेशन पर 09080 अयोध्या–उधना स्पेशल ट्रेन रुकी रहने से यात्री आक्रोशित हो गए और उन्होंने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उधर, रेलवे प्रशासन ने नामली, रतलाम, बामनिया और लिमखेड़ा स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की। इस दौरान नामली स्टेशन पर 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के यात्रियों को दाल-चावल, खिचड़ी, पोहा, केले, बिस्किट और पानी का वितरण किया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे के अनुसार, जलभराव के कारण 23 जुलाई को कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। प्रभावित ट्रेनों में 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस और 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।1