Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में आगामी चुनाव नज़दीक आते ही आजाद समाज पार्टी ने बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
दतिया में आगामी चुनाव नज़दीक आते ही आजाद समाज पार्टी ने बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में आगामी चुनाव नज़दीक आते ही आजाद समाज पार्टी ने बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।1
- दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी से ₹3.30 लाख नकद जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से ₹3.30 लाख नकद बरामद हुए। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ मिलकर जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से है दूरी जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का डबरा में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है और यह पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में नशे पर प्रतिबंध लगाने के मुख्य उद्देश्य से शासन-प्रशासन इस अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन डबरा में इसे लेकर अभी तक कोई रणनीति ही तैयार नहीं की गई है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण शाम ढलते ही डबरा में शराब की दुकानों के आसपास सड़कों पर खुलेआम शराबी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। बीच रास्ते पर बैठकर शराब पीते शराबियों की वजह से आम राहगीरों और विशेष रूप से महिलाओं को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।4
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव की पदयात्रा ने भारी जनसैलाब का दम दिखाया है। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं का मिला जबरदस्त समर्थन सीधे तौर पर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने झाँसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीओपी ने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। दतिया पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।2
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। पटवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता दिखाई तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। भाषण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आत्महत्या, हत्या, अपराध और जमीन विवाद जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं। हालांकि, इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- दतिया से सामने आ रही खबर के अनुसार, दिल्ली में चल रहे युवाओं और छात्रों के आंदोलन को अब संत समाज का भी समर्थन मिल गया है। संत महाराज जी ने आंदोलनरत युवाओं के पक्ष में बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि वे युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी जायज़ मांगों का पूरा समर्थन करते हैं। संत महाराज जी ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा, "हम किसी भी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं। हम जनता के हैं और जनता हमारी है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं, बल्कि युवाओं और आम जनता की आवाज़ के साथ खड़े होना है। उन्होंने आगे कहा कि यदि युवाओं की आवाज़ नहीं सुनी गई, तो वे अपनी संत मंडली के साथ खुद आंदोलन में शामिल होंगे और बच्चों व युवाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने दोटूक कहा कि "बच्चों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।" संत महाराज जी ने सरकार से अपील की है कि युवाओं की बात सुनी जाए, उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।1
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से पुलिस की गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रैपुरा थाने में चाबी लगी शासकीय कार छोड़ना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। थाने पहुंचे इमलिया निवासी अत्यधिक शराबी युवक सुखेंद्र बुंदेला ने मौका देखते ही पुलिस की गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार हो गया। कार लेकर भागने के बाद आरोपी ने बुधवार को लगे साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए जमकर तांडव मचाया। बेकाबू कार चला रहे शराबी ने कई राहगीरों और वाहनों को रौंद दिया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कटनी तिराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद आरोपी उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1