मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। पटवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता दिखाई तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। भाषण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आत्महत्या, हत्या, अपराध और जमीन विवाद जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं। हालांकि, इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। पटवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता दिखाई तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। भाषण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आत्महत्या, हत्या, अपराध और जमीन विवाद जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं। हालांकि, इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। यह पैदल मार्च एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित प्रमुख बाजारों और बस्तियों में निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।4
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव की पदयात्रा ने भारी जनसैलाब का दम दिखाया है। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं का मिला जबरदस्त समर्थन सीधे तौर पर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। पटवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता दिखाई तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। भाषण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आत्महत्या, हत्या, अपराध और जमीन विवाद जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं। हालांकि, इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भाण्डेर तहसील स्थित मेला ग्राउंड विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किसानों और ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ैरा मिक्स फीडर से जुड़े ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पिछले 10 दिनों से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय पर तीन फेज बिजली देने और अघोषित कटौती तुरंत बंद करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न होने की बात कहते हुए आपसी सहमति से बिजली आपूर्ति का समय तय करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। विभाग द्वारा अघोषित कटौती तत्काल बंद करने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे।1
- मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल पात्र मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा का प्रत्याशी चयन रहा। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की व्यापक चर्चा के बावजूद पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े आशुतोष तिवारी पूर्व में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दतिया में चुनावी मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठनात्मक कौशल की भी परीक्षा बन गया है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार दतिया में डेरा डाले हुए हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व चुनाव प्रबंधक बूथ स्तर तक सक्रिय हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में उप-चुनाव के दौरान गांव वालों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सड़क की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का स्पष्ट रुख अपनाया है और साफ़ कह दिया है कि सड़क न बनने पर वे मतदान नहीं करेंगे।1
- दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने झाँसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीओपी ने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। दतिया पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।2