logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के दतिया में उप-चुनाव के दौरान गांव वालों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सड़क की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का स्पष्ट रुख अपनाया है और साफ़ कह दिया है कि सड़क न बनने पर वे मतदान नहीं करेंगे।

3 hrs ago
user_Hindi Varta News
Hindi Varta News
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मध्य प्रदेश के दतिया में उप-चुनाव के दौरान गांव वालों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सड़क की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का स्पष्ट रुख अपनाया है और साफ़ कह दिया है कि सड़क न बनने पर वे मतदान नहीं करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल पात्र मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा का प्रत्याशी चयन रहा। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की व्यापक चर्चा के बावजूद पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े आशुतोष तिवारी पूर्व में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दतिया में चुनावी मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठनात्मक कौशल की भी परीक्षा बन गया है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार दतिया में डेरा डाले हुए हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व चुनाव प्रबंधक बूथ स्तर तक सक्रिय हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।
    1
    मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल पात्र मतदाताओं के घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करा रहे हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव के बीच माना जा रहा है। यह उपचुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा का प्रत्याशी चयन रहा। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की व्यापक चर्चा के बावजूद पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े आशुतोष तिवारी पूर्व में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दतिया में चुनावी मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठनात्मक कौशल की भी परीक्षा बन गया है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार दतिया में डेरा डाले हुए हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व चुनाव प्रबंधक बूथ स्तर तक सक्रिय हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में उप-चुनाव के दौरान गांव वालों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सड़क की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का स्पष्ट रुख अपनाया है और साफ़ कह दिया है कि सड़क न बनने पर वे मतदान नहीं करेंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में उप-चुनाव के दौरान गांव वालों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सड़क की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का स्पष्ट रुख अपनाया है और साफ़ कह दिया है कि सड़क न बनने पर वे मतदान नहीं करेंगे।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।
    1
    दतिया उपचुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी ने अवधेश नायक पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर बताया है। चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी की तल्खी खुलकर सामने आ रही है।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    4
    विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच कर रहे हैं। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर उप निरीक्षक अर्चना पाल ने एक स्कूटी की डिग्गी से ₹3.30 लाख नकद राशि बरामद की। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दतिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
    1
    शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत बुधवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। रतन रॉयल स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली का नेतृत्व डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर किया। रैली के दौरान युवाओं ने "भाजपा जिंदाबाद" और "आशुतोष तिवारी को विजयी बनाओ" जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। यह बाइक रैली भाजपा कार्यालय से निकलकर बुंदेला कॉलोनी, पुरानी कलेक्ट्रेट, राजगढ़ चौराहा, मुड़ियन कुआं, टाउन हॉल और किला चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने आम जनता से प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आगामी उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत प्राप्त होगी।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत बुधवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। रतन रॉयल स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली का नेतृत्व डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर किया। रैली के दौरान युवाओं ने "भाजपा जिंदाबाद" और "आशुतोष तिवारी को विजयी बनाओ" जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

यह बाइक रैली भाजपा कार्यालय से निकलकर बुंदेला कॉलोनी, पुरानी कलेक्ट्रेट, राजगढ़ चौराहा, मुड़ियन कुआं, टाउन हॉल और किला चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने आम जनता से प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आगामी उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत प्राप्त होगी।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
  • दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालोन बी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हरदई निवासी शिकायतकर्ता मलखान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम हरदई, धनपीपरी और इटारोरा गांवों की बिजली गुल होने पर ग्रामीण लाइनमैन के साथ सालोन बी पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने पर ग्रामीण अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से चले गए, जिसके बाद उनकी और अन्य ग्रामीणों की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान भारी भीड़ और रात होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से किसी की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम कोटवार ने भी 13 मोटरसाइकिलें जलने और दो में आंशिक क्षति की पुष्टि की है। मामले में पंडोखर थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.