Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से है दूरी जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का डबरा में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है और यह पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में नशे पर प्रतिबंध लगाने के मुख्य उद्देश्य से शासन-प्रशासन इस अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन डबरा में इसे लेकर अभी तक कोई रणनीति ही तैयार नहीं की गई है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण शाम ढलते ही डबरा में शराब की दुकानों के आसपास सड़कों पर खुलेआम शराबी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। बीच रास्ते पर बैठकर शराब पीते शराबियों की वजह से आम राहगीरों और विशेष रूप से महिलाओं को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Rajesh kumar soni
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से है दूरी जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का डबरा में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है और यह पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में नशे पर प्रतिबंध लगाने के मुख्य उद्देश्य से शासन-प्रशासन इस अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन डबरा में इसे लेकर अभी तक कोई रणनीति ही तैयार नहीं की गई है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण शाम ढलते ही डबरा में शराब की दुकानों के आसपास सड़कों पर खुलेआम शराबी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। बीच रास्ते पर बैठकर शराब पीते शराबियों की वजह से आम राहगीरों और विशेष रूप से महिलाओं को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से है दूरी जरूरी 2.0' जन जागरूकता अभियान का डबरा में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है और यह पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में नशे पर प्रतिबंध लगाने के मुख्य उद्देश्य से शासन-प्रशासन इस अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन डबरा में इसे लेकर अभी तक कोई रणनीति ही तैयार नहीं की गई है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण शाम ढलते ही डबरा में शराब की दुकानों के आसपास सड़कों पर खुलेआम शराबी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। बीच रास्ते पर बैठकर शराब पीते शराबियों की वजह से आम राहगीरों और विशेष रूप से महिलाओं को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।4
- दतिया में आगामी चुनाव नज़दीक आते ही आजाद समाज पार्टी ने बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।1
- दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी से ₹3.30 लाख नकद जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से ₹3.30 लाख नकद बरामद हुए। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ मिलकर जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव की पदयात्रा ने भारी जनसैलाब का दम दिखाया है। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं का मिला जबरदस्त समर्थन सीधे तौर पर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने झाँसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीओपी ने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। दतिया पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।2
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। पटवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता दिखाई तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। भाषण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में आत्महत्या, हत्या, अपराध और जमीन विवाद जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं। हालांकि, इस बयान को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भाण्डेर तहसील स्थित मेला ग्राउंड विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे किसानों और ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ैरा मिक्स फीडर से जुड़े ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पिछले 10 दिनों से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय पर तीन फेज बिजली देने और अघोषित कटौती तुरंत बंद करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न होने की बात कहते हुए आपसी सहमति से बिजली आपूर्ति का समय तय करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। विभाग द्वारा अघोषित कटौती तत्काल बंद करने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे।1
- ग्वालियर के डबरा में पिछोर थाने के बाद अब डबरा सिटी थाना क्षेत्र से जुए के फड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जो मजिस्ट्रेट बंगले और वीआईपी निवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वीडियो में जुआरी हाथों में नोटों की गड्डी थामे बेखौफ होकर हार-जीत का दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जैसे ही जुआरियों को अपना वीडियो बनने की भनक लगी, वे तुरंत मौके से भाग खड़े हुए।1